शुक्रवार, 11 नवंबर 2011

११ नवम्बर, २०११ (११-११-११) का संयोग


आज ११ नवम्बर, २०११ (११-११-११) को लेकर  संसार में काफी रोमांच है लेकिन यह सुनकर अटपटा लगेगा कि इसमें एक और ११ भी शामिल हैं। जी हां तीन ग्यारह के साथ ही अपने नवजात को दुनिया में लाने वालों की लंबी लाइन है। वहीं उसमें समय ११ बजे का समय भी जुड़ गया है। राजधानी में ही कई अस्पतालों में लोगों ने डॉक्टरों से ११-११-११- के साथ ११ बजे ही बच्चे को दुनिया में लाने का आग्रह किया है। नंबरों के इस संयोग को भुनाने में इंजीनियर से लेकर एक्जिक्यूटिव क्लास तक के लोग शामिल हैं। जिन्हें सर्जरी करा कर भी अपने बच्चे को दुनिया में लाना मंजूर है। जिसके लिए उन्होंने अस्पतालों में डॉक्टरों से तैयारी करवा रखे हैं।
दिल्ली एन.सी.आर. नोएडा की रहने वाली पेशे से इंजीनियर महिला की डिलिवरी होने में अभी कुछ समय बांकी है। लेकिन ११-११-११ को लेकर उनका उत्साह देखने लायक है। इलाज करने वाली डॉक्टर से इंजीनियर ने न सिर्फ ११ नवंबर को सर्जरी कर डिलिवरी करने की इच्छा प्रकट की है बल्कि ११ बजे दिन का शुभ मुहूर्त भी दे रखा है। इलाज करने वाली अपोलो अस्पताल की डॉ. सुषमा सिन्हा का कहना है कि इंजीनियर दंपति ने ११ नंवबर २०११ के ११ बजे सर्जरी करने विशेष मांग की है। मरीज के आग्रह पर वह इस सर्जरी के लिए विशेष तैयारी की है।
ऐश्वर्या भी इसी दिन मां बनेंगी । डिलिवरी डेट १४ नवंबर को है, उनके बच्‍चे के जन्‍म की तारीख नवंबर के दूसरे हफ्ते (१४ नवंबर) में दी गई है। सूत्र बताते हैं कि बच्‍चन परिवार चाहता है कि ऐश्वर्या राय ११/११/११(११ नवम्बर, २०११) को मां बनें, क्‍योंकि तारीख, महीने और दिन का यह संयोग (११ का मेल) सौ साल में एक बार आता है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक बच्चे को इस खास तारीख को जन्म देने के लिए ऐश्वर्या सी सेक्शन सर्जरी भी करा सकती हैं।चूंकि अमिताभ बच्चन का जन्मदिन ११ को पड़ता है और ११.११ का संयोग है, इसलिए नन्हा बच्चन भी ११ को आएगा। इसी तरह मैक्स हॉस्पिटल साकेत की अंजना अनेजा का कहना है कि एक्जिक्यूटिव क्लास की एक महिला ने शुक्रवार के दिन ११ बजे सर्जरी कर डिलिवरी कराने का आग्रह किया है। अभी तक तक ११-११-११ के बारे में चर्चा हो रही थी लेकिन अपने मरीज की मांग में एक और ११ जुड़ने से वह आश्चर्यचकित हैं। इसी अस्पताल की डॉ. अनुराधा कपूर का कहना है कि उससे इलाज करवाने वाली तीन महिलाओं ने शुक्रवार के दिन ११ बजे सर्जरी से डिलिवरी कराने का आग्रह किया है। दो महिलाओं का बच्चा पेट के अंदर उल्टा है जिसके कारण डिलिवरी सर्जरी से ही संभव है। इनके डिलिवरी का डेट १२ और १३ नंवबर था। लेकिन दोनों महिलाओं ने आग्रह कर ११ नवंबर को ११ बजे सर्जरी करने के लिए कहा है। इसके लिए एक ही ओटी में तीनों सर्जरी को अंजाम दिया जाएगा ।
बच्चे के जन्म को ले कर अनुमानित तिथि में एक-दो दिनों का अंतर होना आम बात है। ऐसे में एक-दो दिनों के अंतर वाले गर्भवती महिलाओं को 11.11.11 को प्रसव करवाने में कोई खतरा नहीं है। बशर्ते की मां और बच्चे के स्वास्थ्य की जांच अच्छी तरह कर ली जाए। मान्यताओं के अनुसार यह दिन काफी शुभ बताया जाता है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार ११ नवम्बर, २०११ (११-११-११) का संयोग इस प्रकार का है कि यदि बेटा हुआ तो उसमें निम्नलिखित जन्मजात गुण होंगे:-
(१) धनवान और राजयोग
(२) ईमानदार, ऊर्जावान
(३) कुशल नेतृत्वकर्ता
(४) पुरुषार्थी होगा ||

और यदि आज ११ नवम्बर, २०११ (११-११-११) बेटी हुई तो उसमें निम्नलिखित जन्मजात गुण होंगे:-
(१) शक्ति का अवतार
(२) संगीत से लगाव
(३) धर्मपरायण होगी
(४) लेखनी में निपुण ||

'जय हिन्द,जय हिन्दी'

2 टिप्‍पणियां:

  1. कयास लगाए जा रहे थे कि बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन आज के ही दिन बच्चे को जन्म देंगीं। लेकिन अस्पताल से मिल रही खबरों से साफ है कि आज ऐश्वर्या मां नहीं बनेंगी। मुंबई के सेवेन हिल्स अस्पताल में गुरुवार की शाम मेडिकल जांच के लिए पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन जांच करवाने के बाद घर लौट गईं। इससे अब यह बात तकरीबन तय है कि कम से कम आज के दिन वह बच्चे को जन्म नहीं देंगी। इससे पहले खबर आई थी कि ऐश्वर्या ने कहा है कि बच्चे को जन्म देने के लिए वह सर्जरी नहीं करवाएंगी। उनके पति अभिषेक बच्चन ने उन खबरों का खंडन किया था, जिनमें कहा गया था कि ऐश आज बच्चे को जन्म देना चाहती हैं। इसके लिए वह सर्जरी करवा सकती हैं। सूत्रों के अनुसार ऐश की मां बनने की संभावित तारीख 14 नवंबर है।

    गुरुवार को ऐश्वर्या राय बच्चन के सेवेन हिल्स अस्पताल पहुंचने की खबर मिलते ही सेवेन हिल्स अस्पताल की नर्स हड़ताल पर चली गईं। बताया जा रहा है कि वेतन न बढ़ाए जाने से खफा अस्पताल का स्टाफ दोपहर दो बजे से हड़ताल पर चला गया। बच्चन परिवार को बेहतर हेल्थकेयर देने के दबाव का सामना कर रहे अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारियों की मांग मंजूर कर ली। इसके बाद पांच बजे हड़ताल वापस ले ली गई।
    गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बच्चन को लड़का होगा या लड़की और वह किस दिन बच्चे को जन्म देंगी, इस पर करोडो़ं रुपयों का दांव लगा हुआ है। मीडिया में ऐश्वर्या के 11 नवंबर को मां बनने की संभावना को देखते हुए इस बात पर करोडो़ं रुपये के दांव लग गए थे कि आज के ही दिन वह बच्चे को जन्म देंगी। 14 नवंबर के दिन पर भी अच्छा खासा सट्टा लगा हुआ है। चूंकि, ऐश्वर्या के आज मां बनने की संभावना बेहद कम लग रही है, ऐसे में ऐश्वर्या के आज की तारीख में मां बनने पर दांव लगाए लोगों का सड़क पर आना अब तय माना जा सकता है।
    दुनिया भर में आज की तारीख को लेकर हलचल है। शताब्दी में एक बार आने वाली इस तारीख पर दुनिया भर में कई लोग शादी कर रहे हैं तो कुछ सर्जरी का सहारा लेकर आज के ही दिन अपने बच्चे को जन्म दे रहे हैं। कइयों को 'धनवान' तो कइयों को 'सड़क' पर लाएगा ऐश्वर्या का बच्चा!
    'जय हिन्द,जय हिन्दी'

    जवाब देंहटाएं
  2. आज ११ नवम्बर, २०११ (११-११-११) को 11 यानी तीन ग्यारह एक साथ आ रहे हैं। इसके अलावा इसी दिन दिन में दो बार एक सेकंड के लिए छह 11 एक साथ आएंगे। 11 नवंबर 11 को सुबह और रात में 11 बजकर 11 मिनट एवं 11 सेकेंड यह अद्भुत योग बनेगा।
    इस दुर्लभ योग के अनुसार 11 नवंबर 11 को कृत्तिका नक्षत्र होगा, जिसका स्वामी सूर्य है तथा इस दिन, इस समय पर सूर्य नीच का होकर आय भाव में स्थित होगा। इसके साथ ही महादशा भी सूर्य की होगी। गुरु एवं चंद्रमा की उस पर पूर्ण दृष्टि होगी। इस समय की कुंडली में गजकेसरी योग बना हुआ रहेगा। वार शुकवार होगा तथा शुक्र मंगल की राशि में व्यय भाव में स्थित होने से ज्यादा लाभदायक नही हैं।

    इस प्रकार की ग्रह स्थिति के कारण लोगों में दिखावा करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। लोग कर्ज लेकर भौतिक सुविधाओं को जुटाने का प्रयास करेंगे। राजनीति से संबंध रखने वाले लोगों के लिए यह समय अच्छा नही कहा जा सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। आयात-निर्यात का कार्य करने वालों के लिए व्यय की अधिकता रहेगी। खासकर पश्चिम देशों से संबंध रखने वालों को अधिक खर्च वहन करना पड़ सकता है।

    इस दिन मंगल अपनी मित्र राशि सिंह में भाग्येश होगा जो जमीनध्भूमिध्परोपरी का कार्य करने वाले कोलो नायिजर्स, सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदारों आदि को लाभदायक होगा। शनि भी मित्र राशि में कर्मेश होने से केमिकल, तेल, चमड़े, फर्टीलाइजर्स, लौहा, इस्पात आदि का कार्य करने वालों के लिए श्रेष्ठ होगा। इस समय में धन की देवी लक्ष्मी का दर्शन करना उचित होगा एवं किसी गरीब को ऊनी वस्त्र का दान करने से लाभ होगा।कोई विशेष बड़ी घटना भी घट सकती है।
    भारत के राज्यों में सत्ता परिवर्तन का जोरदार योग बनेगा। जनता को भ्रमित करने के राजनेताओं के प्रयास विफल होंगे। सभी शक्तिशाली नेता एवं प्रमुख हस्तियों को आने वाले समय में परेशानियों एवं आरोपों का सामना होगा। देश में कोई घटक रोग फैलने की संभावना बनेगी जो हानिकारक होगी। पडोसी शत्रु हम पर हावी होंगे ऐसी संभावनाएं बन रही है लेकिन गुरु की वजह से इनसे बचने की शक्ति भी भारत को मिल जाएगी । इस समय कई विपदाओं से जूझना पड़ सकता हैं।
    'जय हिन्द,जय हिन्दी'

    जवाब देंहटाएं