सोमवार, 25 जुलाई 2011

आज का इतिहास,दूसरा-भाग

(जुलाई माह की १६ से ३१ तक विभिन्न तिथियों का ऐतिहासिक महत्त्व)


१६ जुलाई कैलंडर (२०११) के अनुसार वर्ष का १९७वॉ (लीप वर्ष मे १९८वॉ) दिन है। साल मे अभी और १६८ दिन बाकी है।
१६ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं:-
(१) पार्किन्सन नामक एक डॉक्टर ने १६ जुलाई सन १८९० ईसवी को पार्किन्सनस बीमारी और उसके अस्तित्व में आने की प्रक्रिया के बारे में अपनी जॉच पूरी की यही कारण है कि इस बीमारी का नाम उन्हीं के नाम पर पार्किन्सन्स रख दिया गया। इस बीमारी के लक्षण यह है कि रोगी के हाथों, ज़बान सिर और दूसरे अंगों में कंपन होता है तथा चलते समय रोगी अपना संतुलन खो बैठता है। इसका मुख्य कारण मुछ मानसिक समस्याएं हैं अब तक इसका कोई सही उपचार नहीं खोजा जा सका है।
(२) अमरीका ने १६ जूलाई सन १९४५ ईसवी को परमाणु बम का पहला परीक्षण किया इसका उददेश्य जापान पर परमाणु बमबारी की तैयारी करना था। जापान उस समय यूरोप में दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति के बावजुद अमरीकी बम्बारियों का डट कर मुक़ाबला कर रहा था और उसने अमरीका को भारी नुक़सान भी पहुँचाया था। अमरीकी सरकार ने पहले परमाणु परीक्षण की सफलता के बाद जापान के हीरोशीमा और नागासाकी नगरों पर परमाणु बमबारी की और इतिहास के पन्नों को अपने अमानवीय अपराधों से कलंकित कर दिया |
(३) एशिया का हिन्दू देश नेपाल १६ जुलाई सन १९५१ ईसवी को ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ। हालॉकि नेपाल का इतिहास बहुत पुराना है किंतु इसके अतीत के बारे में अधिक जानकारियॉ उपलब्ध नहीं हैं। उन्नीसवीं शताब्दी के आरंभ में नेपाल ने ब्रिटेन का हस्तक्षेप और प्रभाव बढ़ना आरंभ हुआ जिसके कारण दोनों देशों में युद्ध हुआ जिसके समापन पर ब्रिटेन ने १८१६ में नेपाल के बड़े भाग पर अधिकार कर लिया। भारत और पाकिस्तान के स्वतंत्र हो जाने और भारतीय उपमहाद्वीप में ब्रिटेन की शक्ति क्षीण हो जाने के बाद, ब्रिटेन, नेपाल को वर्ष १९५१ में स्वतंत्र करने पर विवश हो गया और इस देश में शाही व्यवस्था ने सत्ता संभाल ली ।
(४) १६ जुलाई, २००१ को पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्र्पति परवेज मुशर्रफ साहब भारत आये थे । आगरा में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ कई दौर की बातचीत के बाद, उनके हठवश जब बातचीत का कोई परिणाम नहीं निकाला, तो उन्होंने प्रेस को बुलाकर अपनी भड़ास निकाली और भारतीय नेताओं को बुरा भला कहते हुए अपनी औपचारिक यात्रा की अवधि पूरी होने के पहले ही बिना भारतीय नेताओं की परवाह किये अपने विशेष विमान से इस्लामाबाद रवाना हो गये । हमारे देश के नेताओं ने इसके बावजूद मुशर्रफ साहब के साथ वार्ताओं का क्रम बनाए रखा और उनसे सीमा समस्या, आतंकवाद व कश्मीर समस्या के समाधन की आशा बनाए रखी ।
***
१७ जुलाई कैलंडर (२०११) के अनुसार वर्ष का १९८वॉ (लीप वर्ष मे १९९वॉ) दिन है। साल मे अभी और १६७ दिन बाकी है।
१७ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं:-
(१) १७ जुलाई सन् १९७५ को  अमरीकी वायु सेना के जनरल थॉमस स्टाफोर्ड और सोवियत वायु सेना के जनरल अलेक्सी लियोनफ़ डॉकिंग कक्ष में मिले थे  जिसने दोनों देशों के अंतरिक्ष यानों को इतिहास में पहली बार जोड़ा था। इस प्रकार अमरीका और सोवियत संघ के बीच अंतरिक्ष में सहयोग का युग शुरू हुआ ।
(२) भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत १७ जुलाई, १९३७ को संयुक्त प्रान्त के प्रथम मुख्यमंत्री बने ।
***
१८ जुलाई कैलंडर२०११ १८ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १९९वॉ (लीप वर्ष मे २०० वॉ) दिन है। साल मे अभी और १६६ दिन बाकी है।
१८ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं-----
(१) १८ जुलाई सन ८७१ ईसवी को ब्रिटेन और डेनमार्क के मध्य २५ वर्षों तक जारी रहने वाला युद्ध का क्रम आंरभ हुआ । इन लड़ाइयों में ब्रिटेन के युवा बादशाह सम्राट अलफ्रेड नायक के रूप में देखे जाते थे। हालांकि डेनमार्क ने इन लड़ाइयों के दौरान ब्रिटेन के एक बड़े भाग पर अधिकार कर लिया था किंतु यह युद्ध ९ जुलाई ८९६ को ब्रिटेन की विजय के साथ समाप्त हुआ ।
(२) १८ जुलाई सन १७८३ ईसवी को ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया। उन्होंने टेलेस्कोप द्वारा जो उन्होंने स्वयं ही बनाया था ग्रह देख रहे थे जिसके दौरान उन्हें पता चला कि आकाशगंगा एसे ग्रहों का महान समूह है कि सौरमंडल उसका बहुत छोटा सा भाग है। हरशल ने इसी प्रकार उन्य कई ग्रहों की खोज की। विलियम हरशल का ८४ वर्ष की आयु में वर्ष १८२२ में निधन हो गया।
(३) विज्ञान के अमेरिकी दार्शनिक टॉमस कून का जन्म १८ जुलाई,१९२२ को हुआ था |
***
१९ जुलाई कैलंडर(२०११) ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २००वॉ (लीप वर्ष मे २०१वॉ) दिन है। साल मे अभी और १६५ दिन बाकी है।
१९ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं---
(१) १९ जुलाई,सन १३३३- स्कॉटी स्वतंत्रता युद्ध के दौरान हैलिडन पहाड़ी का युद्ध हुआ जिसमें अंगरेजों ने स्कॉटों पर निर्णायक जीत दर्ज की।
(२) १९ जुलाई,सन १९२२- मलेशिया के राजा तुअंकु जाफडर इब्नी अलमर्हम तुअंकु अब्दुल रहमान का जन्म हुआ |
(३) १९ जुलाई,सन १८२७- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 के प्रथम क्रांतिकारी मंगल पांडे का जन्म हुआ |
(४) १९ जुलाई,सन १८४८- पहला महिला अधिकार सम्मेलन न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में आयोजित किया गया।
(५) १९ जुलाई,सन १८६४- ताइपिंग विद्रोह में नानकिंग के तीसरे युद्ध में चीनी साम्राज्य ने अंततः ताइपींग को पराजित कर दिया।
(६) १९ जुलाई,सन १८७०- फ्रांसीसी-इरानी युद्ध प्रारंभ हुआ | यह युद्ध फ्रांस ने इरान के खिलाफ युद्ध छेड़ा था ।
(७) १९ जुलाई,सन १९१६- प्रथम विश्व युद्ध फ्रोमेल्स के युद्ध में ब्रिटिश और आस्ट्रेलियाई सेना ने जर्मन सेना पर हमला किया।
(८) १९ जुलाई,सन १९६९- भारत सरकार ने देश के 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।
(९) १९ जुलाई,सन १९६९- चंद्रमा की सतह पर उतरे अन्तरिक्ष- यान अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्रॉंग और एडविन एल्ड्रीन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।
(१०) १९ जुलाई,सन १९७४- क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियाँ लंदन से दिल्ली लाई गई ।
(११) १९ जुलाई,सन १९७६- नेपाल में सागरमाथा पार्क बनाया गया ।
***
२० जुलाई कैलंडर(२०११) ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २०१वॉ (लीप वर्ष मे २०२वॉ) दिन है। साल मे अभी और १६४ दिन बाकी है।
२० जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं---
(१) २० जुलाई सन १२९६- अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया।
(२) २० जुलाई सन १७६१- माधव राव प्रथम पेशवा बने।
(३) २० जुलाई सन १८१० ईसवी- कोलम्बिया ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की और एक स्वतंत्रत-देश की हैसियत प्राप्त की । १५वीं ईसवी शताब्दी के अंतिम वर्षों में इस देश की स्पेन के नाविकों ने खोज की।
(४) २० जुलाई १८६६ -जर्मनी के गणितज्ञ बरनार्ड रीमैन का टीबी के रोग में निधन हुआ । वे जर्मनी के हैनूवर नगर में जन्में और आरंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने गणित की ओर पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया। वे २८ वर्ष की आयु में विश्वविद्यालय में गणित के शिक्षक बने उन्होंने गणित की सराहनीय सेवा की है।
(५) २० जुलाई सन १९०५- बंगाल के पहले विभाजन को भारतीय सचिव ने मंजूरी दी।
(६) २० जुलाई सन १९२३- पन्चो विला की हत्या कर दी गई।
(७) २० जुलाई सन १९२४- सोवियत खेल समाचार पत्र सोवत्सकी स्पोर्ट् की स्थापना हुई।
(८) २० जुलाई सन 1929- हिंदी फिल्म अभिनेता राजेंद्र कुमार (जुबली कुमार) का जन्मदिन |
(९) २० जुलाई सन १९३७ ईसवी को गोलैलिमों मारकोनी नामक अविष्कारक का ६३ वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने रेडियो का अविष्कार किया।
(१०) २० जुलाई सन १९६०- सिलॉन की राष्ट्रपति श्रिमावो भंडार नायके विश्व की प्रथम महिला राष्ट्रपति निर्वाचित हुई।
(११) २० जुलाई सन १९६९- मनुष्य ने पहली बार चंद्रमा पर कदम रखा।  अमरीकी अंतरिक्ष यात्रियों नील आर्म्सट्रांग और एडविन आल्डीन ने आज के दिन अपोलो ११ नामक अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर उतारा। 
(१२) २० जुलाई सन १९७३- अभिनेता,निर्देशक,जीट क्वींडो मार्शल आर्ट आंदोलन संस्थापक विश्व प्रसिद्द ब्रुसली का निधन हुआ |
(१३) २० जुलाई सन १९७४ - तुर्की की सेना ने साइप्रस के तुर्क क्षेत्रों पर जो इस क्षेत्र का उत्तरी भाग है कब्ज़ा कर लिया ।
(१४) २० जुलाई सन १९७७- सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम के अंतर्गत अमेरिकी जाँच संस्था सीआईए द्वारा जारी किए गए दस्तावेज में स्वीकार किया गया की वह मस्तिष्क नियंत्रण प्रयोगों में शामिल रहे हैं।
(१५) २० जुलाई सन १९८९- वर्मा की सेना समर्थित सरकार ने विपक्षी नेता आंग सांग सूकी को उनके घर में कैद कर दिया। वे पिछले २० वर्षों में लगभग १४ वर्ष गृह कैद रही हैं।
***
२१ जुलाई कैलंडर(२०११) ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २०१वॉ (लीप वर्ष मे २०३वॉ) दिन है। साल मे अभी और १६३ दिन बाकी है।
२१ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं---
(१) सन ३५६ ईपू- युवा हेरो स्ट्रैटस ने अपनी प्रसिद्धि के लिए प्राचीन विश्व के सात आश्चर्यों में शामिल आर्टिमिस के मंदिर में आग लगा दी।
(२) सन १८१६- जूलियस राइटर, अंगरेजी समाचार एजेंसी राइटर के संस्थापक का जन्म हुआ था |
(३) सन १८८३- कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थिएटर हॉल स्टार थिएटर की शुरुआत हुई।
(४) सन १८९९- अर्नेस्ट हेमिंग्वे, नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी उपन्यासकार का जन्म हुआ था |
(५) सन १९२२- मॉली सगडेन, ब्रिटिश अभिनेत्री (मृ. 2009) का जन्म हुआ था |
(६) सन १९३०- गीतकार, शायर आनंद बख्शी साहब का अविभाजित हिन्दुस्तान के रावलपिंडी (अब पाकिस्तान में) जन्म हुआ था|
(७) सन १९५१- रॉबिन विलियम्स, अमेरिकी हास्य अभिनेता का जन्म हुआ था |
(८) सन १९६३- काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला ।
(९) सन २०११- भारत और इंग्लैंड के बीच लार्डस में 21 जुलाई से होने वाला पहला टेस्ट मैच लंबी अवधि के इस प्रारूप के इतिहास में विशेष दर्जा पाने वाला है। यह 2000वां टेस्ट मैच है । टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 15 से 19 मार्च 1877 के बीच मेलबर्न में खले गए मैच से हुई थी।
२१ जुलाई को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:-
चंदू बोर्डे, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी,
चेतन चौहान, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी,
बैरी रिचर्ड्स, दक्षिण अफ्रिकी क्रिकेट खिलाड़ी,
कैट स्टीवेंस के नाम से प्रसिद्ध युसुफ इस्लाम, गीतकार, गायक

२१ जुलाई को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ:-
२१ जुलाई सन १९०६ को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी का निधन हुआ |
२१ जुलाई सन १९२० को रामकृष्ण परमहंस की पत्नी और आध्यात्मिक सहयोगिनी शारदा माँ का निधन हुआ |
***
२२ जुलाई कैलंडर(२०११) ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २०३वॉ (लीप वर्ष मे २०४वॉ) दिन है। साल मे अभी और १६२ दिन बाकी है।
२२ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं---
(१) २२ जुलाई सन १९१८- भारत के पहले पायलट इंद्रलाल राय लंदन के आसपास जर्मनी के विमानों के साथ संघर्ष में मारे गए थे।
(२) २२ जुलाई सन १९२३- मुकेश, हिंदी चलचित्र पार्श्व गायक का जन्म हुआ था |
(३) २२ जुलाई सन १९४७- डॉनल्ड ह्यू डॉन हेनली, संगीतकार का जन्म हुआ था |
(४) २२ जुलाई सन १९४७- पिंगली वेंकैय्या द्वारा निर्मित भारत के राष्ट्रीय ध्वज को उसके वर्तमान स्वरूप में भारत की संविधान सभा द्वारा अपनाया गया।
***
२३ जुलाई कैलंडर(२०११) ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २०४वॉ (लीप वर्ष मे २०५ वॉ) दिन है। साल मे अभी और १६१ दिन बाकी है।
२३ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं---
(१) सन १७९८ ईसवी- मिस्र के नगर क़ाहेरा में नेपोलियन की सेनाएं प्रविष्ट हुई और यह यह नगर फ्रांसीसी सेना के नियंत्रण में चला गया इस प्रकार मिस्र में ममालीक शासन श्रंखला का अंत कर दिया गया।
(२) सन १७९८ ईसवी- स्वीट्ज़रलैंड के इतिहासकार और लेखक जूलियो ब्रान्डन्सन का जन्म हुआ। उन्होंने शिक्षा प्राप्ति के बाद इतिहास के बारे में अनुसंधान आरंभ किया। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं जिनमें युद्ध भड़कने के कारण और योरोप का इतिहास आदि का नाम लिया जा सकता है । वर्ष १९६३ में उनका निधन हुआ।सन १८८१- अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक संघ ने खेल परिसंघ की स्थापना की। यह विश्व का सबसे पुराना खेल परिसंघ है।
(३) सन १९०३- मोटर कंपनी फोर्ड ने अपनी पहली कार बेची।
(४) सन १९०४- चार्ल्स इ मेंसियस द्वारा मलाइबरफ संकु (आइसक्रीम कोण) की खोज की गई।
(५) सन १९१४- आर्क्ड्यूक फ्रांसिस फर्डिनेंड की हत्या के बाद आस्ट्रीया-हंगरी ने सर्बिया को अल्टीमेटम दिया। इसी के बाद प्रथम विश्व युद्ध शुरु हो गया।
(६) सन १९२७- भारत में नियमित रेडियो प्रसारण की शुरुआत मुंबई से हुई।
(७) सन १९२९- इटली में फासीवादी सरकार ने विदेशी शब्दों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।
(८) सन १९५२-मिस्त्र में क्रांति हुई, जिसमें मुहम्मद नाजिर के नेतृत्व में कुछ युवा सैनिकों ने विद्रोह कर बादशाह फारुख-1 का शासन समाप्त कर उसे देश से बाहर निकाल दिया।

२३ जुलाई को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं;-
(१) सन १८५६- बाल गंगाधर तिलक, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता।
(२) सन १९०६- चंद्रशेखर आजाद, भारतीय क्रांतिकारी |
(३) सन १९१६- हेल सलासी-1, इथोपियाई सम्राट
(४) सन १९५३- ग्रेन ऐलेन गूज, अँग्रेज़ क्रिकेट खिलाड़ी
(५) सन १९७३- हिमेश रेशमिया, हिंदी चलचित्र निर्माता, निर्देशक, अभिनेता
(६) सन १९७६- ज्यूरिथ पोलगाँव, हंगरीयन महिला शतरंज खिलाड़ी।

२३ जुलाई को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ :-
(१) सन २००४- महमूद अली, निर्माता, निर्देशक, हास्य अभिनेता
(२) सन १९९९- मोरक्को के राजा हसन द्वितीय का ७० वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे सन १९२९ में जन्मे थे मोरक्को को स्वतंत्रता मिलने के पांच वर्ष बाद सन १९६१ में उन्होंने शासन संभाला।
***
'२४ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व'
२४ जुलाई कैलंडर(२०११) ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २०५वॉ (लीप वर्ष मे २०६वॉ) दिन है। साल मे अभी और १६० दिन बाकी है।
२४ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं---
(१) सन १८३०- चिलि में दास प्रथा समाप्त कर दी गई।
(२)सन १८५४ ईसवी को जर्मनी के अविष्कारक ओटमेर मरगैन्टलर का जन्म हुआ। उन्होंने टाइपराइटर का अविष्कार किया। आरंभ में वे घड़ी बनाने का काम करते थे किंतु धीरे धीरे उन्हें इस प्रकार के दूसरे कापर्यों में भी रूचि हो गयी। और अंतत: वे टाइपराटर बनाने में सफल हुए। १८९९ में उनका निधन हुआ। (
(३) सन १८६८ ईसवी को अमरीकी अविष्कारक जॉन वेसली हट प्लस्टिक नामक पदार्थ बनाने में सफल हुए। खिलौने में प्रयोग करने के लिए हल्का और सस्ता पदार्थ बनाने के लिए एक प्रतियोगिता में भाग लेकर वेसली हेट प्लस्टिक बनाने में सफल हुए। और प्लास्टिक अत्यंत उपयोगी पदार्थों में गिनी जाती है।
(४)सन १८९०- सोराबाजार इंगलिश फुटबॉल टीम ईस्ट सरे को हराने वाली पहली भारतीय टीम बनी।
(५) सन १९११- हैरम बेहन द्वारा माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को खोज निकाला गया।
(६)सन १९२१ ईसवी को लीग ऑफ नेशन्स के निणय के अनुसार फ़िलिस्तीन इराक़ और पूर्वी जॉर्डन औपचारिक रूप से ब्रिटेन के नियंत्रण में और सीरिया लेबनान फ़्रांस के नियंत्रण में चले गये। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान और उसके बाद भी लंदन तथा पेरिस ने उसमानी शासन के क्षेत्रों को आपस में बॉट लेने पर सहमति कर ली थी।
(७)सन १९२३- लौसन की संधि। स्विट्जरलैंड में ग्रीस, बुल्गारिया और प्रथम विश्व युद्ध में शामिल अन्य देशों के बीच हुई इस संधि के द्वारा आधुनिक तुर्की की सीमाओं को व्यवस्थित किया गया।
(८)सन १९३२- रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना की गई।
(९)२४ जुलाईसन १९४४- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के युद्धक विमानों ने उत्तरी जर्मनी की हमबर्ग बंदरगाह पर भीषण बमबारी की।
(१०)सन १९६९- अपोलो-11 सफलता पूर्वक प्रशांत महासागर में उतर गया।
(११)सन १९७७- चार दिवसीय लिबिया-मिश्र युद्ध हुआ।
(१२)सन १९८९- लोकसभा से अधिकतर विपक्षी सांसदों ने त्यागपत्र दिया जो स्वीकार कर लिया गया।
(१३)सन १९६९- जैरेफर लिंलोफेज, अमेरिकी गायिका, निर्देशिका, नृत्यांगना का जन्म हुआ |
(१४)सन १९८०- हिंदी चलचित्र अभिनेता उत्तम कुमार का निधन |
(१५)सन १९८०- अमेरिकी हास्य अभिनेता (पींक पैंथर द्वारा प्रसिद्द) रिचर्ड हेनरी सेलस का निधन |
***
'२५ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व'
२५ जुलाई कैलंडर(२०११) ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २०६वॉ (लीप वर्ष मे २०७वॉ) दिन है। साल मे अभी और १५९  दिन बाकी है।२५ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं---(१)सन १८१३- भारत में पहली बार नौका दौड़् प्रतियोगिता कोलकाता में आयोजित हुई।(२)सन १८१४- भाप से चलने वाले भारवाहक रेल इंजन का सफल परीक्षण किया गया। इस परीक्षण के बाद यातायात और व्यापारिक संबंध की दुनिया में एक क्रान्ति आ गयी। इस इंजन के अविष्कारक ब्रिटिश इंजीनियर जार्ज स्टीफ़ेन्सन थे।
(३)सन १८३७- इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन किया गया।(४)सन १८९४- चीन के तट पर जापान के आक्रमण के साथ ही दोनों देशों के बीच युद्ध आरंभ हुआ। आधुनिक हथियारों से लैस होने के कारण जापान की सेना को इस युद्ध में सफलता मिली।
(५)सन १९३८- फ़िलिस्तीन की एक मंडी में दो बम धमाकों में ६२ असैनिक मारे गये और लगभग १०० अन्य घायल हो गये। यह धमाके आतंकवादी जायोनी गुटों ने किये थे।
(६)सन १९४८- आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया।(७)सन १९९३- जायोनी शासन के सैनिकों ने दोबारा दक्षिणी लेबनान पर जल थल और वायु आक्रमण किया। लेबनान पर सन १२८२ में आक्रमण के बाद यह ज़ायोनी शासन का सबसे भयंकर हमला था।
(८)सन २००७- प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली । वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
२५ जुलाई को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं;-
सन १९०५- जॉनी हॉजेज, अमेरिकी सेक्सोफोनवादक (मृत्यु सन १९७०)सन १९१९-सुधीर फड़के, भारतीय संगीतकार (मृत्यु सन २९ जुलाई,२०२)
***
'२६ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व'२६ जुलाई कैलंडर(२०११) ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २०७वॉ (लीप वर्ष मे २०८वॉ) दिन है। साल मे अभी और १५८ दिन बाकी है।२६ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं---
(१) सन १६८४- फ़्रांसीसी लेखक और शायर पियर कोर्नी का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
(२)सन १८५६- आयरलैंड के आलोचक और प्रसिद्ध लेखक जार्ज बरनार्ड शॉ का जन्म हुआ। उन्होंने पहले ड्रामा और कहानियां लिखना आरंभ की। बरनार्ड शॉ को उनके निधन के दो वर्ष बाद सन १९५२ में नोबल पुरुस्कार दिया गया। उनकी रचनाओ को विश्व स्तर ख्याति प्राप्त है।
(३)सन १९५६- मिस्र के तत्कालीन राष्ट्रपति जमाल अब्दुन्नासिर ने स्वेज़ नहर को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित घोषित किया और उससे संबंधित कार्यों की देख भाल के लिए एक संस्था की स्थापना की। ब्रिटेन ने सन १८९६ में मिस्र पर अधिकार करने के बाद स्वेज़ नहर बनवाई थी और इस प्रकार से योरोप और एशिया के बीच जलमार्ग बहुत छोटी हो गया।
***
'२७ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व'२७ जुलाई कैलंडर(२०११) ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २०८वॉ (लीप वर्ष मे २०९वॉ) दिन है। साल मे अभी और १५७ दिन बाकी है।२७ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं---
(१) सन १८६२- चीन के कैंटन में चक्रवाती तूफान से ४०,००० लोगों की मौत हो गई थी।(२) सन १८९७- स्वतंत्रता सेनानी बालगंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किए गए।(३) सन १९२१- प्रेडरिक बैंटिन के नेतृत्व में टोरंटो विश्वविद्यालय के जीव-रसायनज्ञों ने इंसुलिन के खोज की घोषणा की।(४) सन १९३५- चीन में आई विनाशकारी बाढ़ से 2 लाख लोगों की मृत्यु हो गई।(५) सन १९४०- कार्टून चरित्र बग्स बनी पहली बार चलचित्र ए वाइल्ड हेयर में पर्दे पर आया।(६) सन १९७६- चीन के तंगशान में विनाशकारी भूकंप में 2,40,000 लोग मारे गए।(७) सन १९९४- भारतीय निशानेबाज़ जसपाल राणा ने विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता जीती।
***
'२८ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व'२८ जुलाई कैलंडर(२०११) ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २०९वॉ (लीप वर्ष मे २१०वॉ) दिन है। साल मे अभी और १५६ दिन बाकी है।२८ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं---
(१)सन १८२१- पेरु को स्पेन से स्वतंत्रता मिली। और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। १६वीं शताब्दह के आरंभ में स्पेन के साम्राज्यवादी इस देश में प्रविष्ट हुए और स्थानीय रेड डंडियन्स का जनसंहार करके इसे स्पेन के नियंत्रण में कर लिया।
(२)सन १८७८- बरलिन सम्मेलन के समापन पर रुस जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के बीच बरलिन समझोते पर हस्ताक्षर हुए। यह सम्मेलन जर्मनी के तत्कालीन राष्ट्राध्यक्ष बीसमार्क के आहवान पर आयोजित हुआ था। इस समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद जर्मनी की राजानैतिक और सैनिक शक्ति बहुत अधिक हो गयी तथा जर्मनी के लिए विस्तारवादी नीतियों को लागू करने की भूमिका समतल हो गयी। वस्तुत: यही समझौता प्रथम विश्व युद्ध की भूमिका था।
(३)सन १९१४- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रिया ने इस देश के उत्तराधिकारी की सर्बिया में हत्या के बहाने सर्बिया पर आक्रमण कर दिया। किंतु इस आक्रमण का वास्तविक कारण सर्बिया के आंतरिक मामलो में ऑस्ट्रिया के हस्तक्षेप के विरुद्ध जनता के विद्रोह को कुचलना था। प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ऑस्ट्रिया और उसमानी शासन एक और थे तो द्वसरी ओर रुस, फ़्रांस, ब्रिटेन और सार्बिया एक साथ थे।
(४)सन १९७६- पूर्वी चीन के तांग शान नगर में भीषण भुकम्प आया जिसमें 6 लाख हताहत और कई लाख घायल हुए। किंतु सरकारी रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों की संख्या दो लाख चालीस हज़ार थी। इस भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7 दशमव 9 मापी गयी।
***
'२९ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व'२९ जुलाई कैलंडर(२०११) ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २१०वॉ (लीप वर्ष मे २११वॉ) दिन है। साल मे अभी और १५५ दिन बाकी है।२९ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१)सन १८५६- जर्मनी के संगीतकार रॉबर्ट शोमैन का ४६ वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्हें उनकी संगीतकार पत्नी क्लारावीक ने संगीत की ओर आकर्षित किया और फिर वे बड़े जल्दी ही बहुत विख्यात हो गये।
(२)सन १९४१ - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए उपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिण तट पर उतारे। जापान ने इससे पहले भी पूर्व और दक्षिणी चीन के विशाला क्षेत्र पर अधिकार कर लिया था। और इस देश 
सन १९४१ से सन १९४२ के बीच थाइलैंड मलेशिया इंडोनिया सिंगापुर फिलिपीन और बर्मा पर भी अधिकार कर लिया जो ब्रिटेन फ़्रांस और हॉलैंड के अधीन थे। किंतु युद्ध में अमरीका के प्रवेश के बाद जापान धीरे धीरे अपने अतिग्रहित क्षेत्रों से बाहर निकला। बल्कि स्वयं जापान के अपने कुछ द्वीप उसके नियंत्रण से निकल गये और सन १९४५ में हीरोशीमा और नागासाकी पर अमरीका के परमाणु आक्रमण के बाद जापान हथियार डालने पर विवश हो गया।
(३)सन १९५७- संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा परमाणु उर्जा की अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी की स्थापना हुई। इसका उददेश्य विश्व में साक्रिय परमाणु बिजलीघरों का निरीक्षण करना था कि उनका शांति पुर्ण लक्ष्यों के लिए प्रयोग हो उनके जनसंहारक हथियार न बनाए जा सकें। यह एजेंसी वियना में है। इस नगर में एक प्रयोगशाला भी है जो परमाणु उर्जा के विभिन्न क्षेत्रों में शांतिपूर्ण प्रयोग से संबंधित अपने शोधकार्यो के परिणाम से विश्व के देशों को अवगत कराती है। अमरीका रुस फ़्रांस ब्रिटेन और चीन इसके निरीक्षण अधिकार से बाहर हैं।
(४)सन १९७९- जर्मन विचारक हरबर्ट मारकूज़े का निधन हुआ। वे 1898 में पैदा हुए और जर्मनी में नाज़ियों के सत्ता में आ जाने के बाद अमरीका चले गये। वे स्वयं को मार्कसिस्ट कहते थे किंतु सोवियत संघ के मार्कसइज़्म को कटटरपंथी मानते थे।
(५)सन २०१०- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने 122 देशों के समर्थन से स्वच्छ पानी को मानवाधिकार बनाने का गैरबाध्यकारी प्रस्ताव पारित किया।(६)सन २०१०- पूर्वी चीन जियांगसू प्रांत की राजधानी नॉनजिंग शहर की एक प्लास्टिक और रसायन फैक्टरी में गैस पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने के बाद हुए धमाके में 12 लोगों की मृत्यु हो गई और 300 लोग घायल हो गए।
***
'३० जुलाई का ऐतिहासिक महत्व'३० जुलाई कैलंडर(२०११) ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २११वॉ (लीप वर्ष मे २१२वॉ) दिन है। साल मे अभी और १५४ दिन बाकी है।३० जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१)सन १६०२ - इंडोनेशिया में हॉलैंड का राजनैतिक एंव साम्राज्यवादी प्रभाव आरंभ हुआ। हॉलैंड के अधिकार से पहले यह देश पुर्ताग़ाल के नियंत्रण में था। 17वीं शताब्दी में हॉलैंड ने इंडोनेशिया द्वीप समूह पर अधिकार जमाना आरंभ किया। और धीरे धीरे इसे अपने क़ब्ज़े में ले लिया। उस समय हॉलैंड विश्व की तीसरी शक्ति माना जाता था। विभिन्न जातियओं और धर्मो के लोगों के देश इंडोनेशिया पर हॉलैंड के अधिकार के बाद से ही वहॉ संघर्ष आरंभ हो गया जो कई सौ साल तक चलते रहे अंतत: वर्ष 1950 में अहमद सोकानों के नेतृत्व में इंडोनेशिया एक स्वतंत्र देश के रुप में अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ।
(२)सन १७९८- इटली के कवि जियाकोमो ल्यूपार्डी का जन्म हुआ। उन्हें इटली के विख्यात उपन्यासकारों में गिना जाता है। उनकी रचनाओं में भावना और विचार को जगाया गया है। ल्यूपार्डी को अरबी फ़्रेंच इंगलिश और इस्ताम्बूली भाषाओं का ज्ञान था। 39 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
(३)सन १९८०- वैनवाटो राज्य को स्वतंत्रता मिली । यह देश ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में स्थित है। वैनवाटो द्वीपसमूह पर 17वीं शताब्दी के आरंभ में स्पेन का अधिकार हो गया। और 18वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटेन तथा फ़्रांस भी इस क्षेत्र में प्रविष्ट हुए। और न्यू हेबरीड नामक क्षेत्र विदेशी पलायनकार्ताओं से भर गया।
(४)सन २०१०-सायना नेहवाल (बैडमिंटन) को राजीव गांधी खेल रत्न तथा सुनील छेत्री (फुटबॉल), झूलन गोस्वामी (क्रिकेट), राजीव तोमर (कुश्ती), संदीप सिंह (हॉकी) सहित 15 खिलाड़ियों को 29 अगस्त को अर्जुन पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।
(५)सन २०१०-भारत के चुनाव आयोग ने राजद की राष्ट्रीय दल की तथा झारखंड में जदयू, मध्यप्रदेश तथा उत्तराखंड में सपा की राज्यस्तरीय दल की मान्यता समाप्त कर दी।(६)सन २०१०-पश्चिम कांगो में स्थित बाडुडु प्रांत में बहनेवाली कांगो नदी की शाखा कसाई नदी में एक नौका दुर्घटना में 140 से अधिक लोग डूब गए।
***
'३१ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व'३१ जुलाई कैलंडर(२०११) ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २१२वॉ (लीप वर्ष मे २१३वॉ) दिन है। साल मे अभी और १५३ दिन बाकी है।३१ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१)सन १७१३- फ़्रांस के गणितज्ञ एलेक्सी कलेशे का पेरिस में जन्म हुआ। उनके पिता गणित के शिक्षक थे अत: उन्होंने गणित की आरंभिक शिक्षा अपने पिता से ली। 18 वर्ष की आयु में वे फ़्रांस की विज्ञान एकेडमी के सदस्य बने। क्लेरो का 1765 ईसवी में निधन हो गया। एनालाइज़ा नामक उनकी रचना को विश्व ख्याति प्राप्त है।
(२)सन १७३६- फ़्रांस के भौतिकशास्त्री शार्ल ओगूस्तन कुलोम पैदा हुए। शिक्षा प्राप्ति के बाद वे इलेक्ट्रिसिटी तथा मैगनेट के बारे में शिक्षा देने लगे। और इन क्षेत्रों में कई पुस्तकें लिखीं। शिक्षा के साथ ही वे शोधकार्य में भी लगे रहे अंतत: उन्होंने भौतिक शास्त्र का एक नियम बनाया जो कुलोम के नाम से ही जाना जाता है। ७० वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ।
(३)सन १८८०- अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देक्षिणी भाग में स्थित कैप क्षेत्र पर ब्रिटेन की सेना का अधिकार हो गया। इस प्रकार आफ़्रिक़ा महाद्वीप के दक्षिणी क्षेत्र पर ब्रिटिश साम्राज्यवाद का आरंभ हुआ। यह क्षेत्र अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी भाग में है जो हिंद महासागर तथा एटलांटिक महासागर के बीच स्थित है। इस क्षेत्र में सोने और हीरे की खदाने हैं। इसी कारण सदैव ही इस क्षेत्र पर साम्राज्यवादियों की नज़र लगी रही है।
(४)सन १९४४- फ़्रांस के लेखक आन्तवान डोसेन्ट एग्ज़ोपेरी की द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विमान गिरने से मृत्यु हो गयी। वे सन १९०० में फ़्रांस के लियोन क्षेत्र में पैदा हुए।
(५)सन २०१०- मध्य रूस के निज्नी नोवगोरोद, वोरोनेज, मास्को और र्याजन के इलाकों में लगी आग के कारण 29 लोगों की मृत्यु के बाद राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेय ने दस हजार शमनकर्मीयों सहित सेना बुलाई।(६)सन २०१०- बिलियर्ड प्रशिक्षक सुभाष अग्रवाल को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया।(७)सन २०१०- ब्राजीलिया में हो रहे 34वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व धरोहर समिति ने जयपुर के 18वीं सदी के जंतर-मंतर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया।(८)सन २०१०- ब्रिटेन के साउथेम्पटन शहर समिति ने अपनी महिला कर्मचारियों को मिनी स्कर्ट पहन कर काम पर नहीं आने के निर्देश दिए।
३१ जुलाई को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं;-
(१) सन १८८०- प्रेमचंद, प्रसिद्ध हिंदी कहानीकार और उपन्यासकार (गोदान) और (कफन, पूस की रात, बड़े घर की बेटी)  (मृत्यु  ०८ अक्टूबर,सन १९३६)
(२) सन १९२२- अमेरिकी लेखक बिल केसिंग (मृत्यु  सन २००५)
यदि आपको भी जुलाई माह की १६ से ३१ तक विभिन्न तिथियों का ऐतिहासिक महत्त्व इसी प्रकार ऐतिहासिक महत्व के सन्दर्भ में कुछ ज्ञात हो तो आप भी हमारा ज्ञानवर्द्धन अवश्य करें....
इतिहास की संपूर्णता असाध्य सी है, फिर भी यदि हमारा अनुभव और ज्ञान प्रचुर हो, ऐतिहासिक सामग्री की जाँच-पड़ताल को हमारी कला तर्कप्रतिष्ठत हो तथा कल्पना संयत और विकसित हो तो अतीत का हमारा चित्र अधिक मानवीय और प्रामाणिक हो सकता है। सारांश यह है कि इतिहास की रचना में पर्याप्त सामग्री, वैज्ञानिक ढंग से उसकी जाँच, उससे प्राप्त ज्ञान का महत्व समझने के विवेक के साथ ही साथ ऐतिहासक कल्पना की शक्ति तथा सजीव चित्रण की क्षमता की आवश्यकता है । स्मरण रखना चाहिए कि इतिहास न तो साधारण परिभाषा के अनुसार विज्ञान है और न केवल काल्पनिक दर्शन अथवा साहित्यिक रचना है । इन सबके यथोचित संमिश्रण से इतिहास का स्वरूप रचा जाता है ।
'जय हिंद,जय हिंद
'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें