आलेख(दिल से) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आलेख(दिल से) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 10 दिसंबर 2011

'भारतीय संस्कृति विश्व की श्रेष्ठतम संस्कृति'



भारतीय संस्कृति विश्व की श्रेष्ठतम संस्कृति है जहां गंगा, गौ, गीता, रामायण ऋषि मुनि आदि की विशिष्ट पहचान है। भारत की सांस्कृतिक विशेषता पूरे विश्व द्वारा प्रशंसित है। किसी भी देश व समाज की जीवंतता और पहचान उसकी अपनी संस्कृति से ही होती है। भारत की भाँति दीर्घ सांस्कृतिक नैरंतर्य से संपन्न देश इस पृथ्वी पर दूसरा नहीं है। बेबीलोनिया और मेसोपोटामिया जैसी संस्कृतियाँ प्राचीन तो अवश्य रही हैं, किंतु आज वे विस्मृत हो चुकी हैं। भारतीय भी पश्चिमी अंधानुकरण में इतने सराबोर हो जाते हैं कि उचित अनुचित का बोध त्याग अपनी सभी सांस्कृतिक मर्यादाओं को तिलांजलि दे बैठते हैं। पता ही नहीं लगता कि कौन अपना है और कौन पराया। जनवरी से प्रारम्भ होने वाली काल गणना को हम ईस्वी सन् के नाम से जानते हैं जिसका सम्बन्ध ईसाई जगत् व ईसा मसीह से है।

हिन्दू पंचांग का चैत्र माह दो ऋतुओं का संधिकाल होता है। इस माह पतझड के मौसम की बिदाई होती है और चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को ही बसंत ऋतु का आगमन का प्रथम दिन होता है। इसमें रात्रि छोटी और दिन बड़े होने लगते हैं। सभी पेड-पौधे, वनस्पतियों में नए पत्ते, फूल की खुशबुओं, रंग से भरी होती है। प्रकृति नया रूप लेती है। प्रकृति में बदलाव से सभी मानव, पशु-पक्षी भी जड़ता, आलस्य, दरिद्रता से मुक्त होकर उमंग और उत्साह से भर जाते हैं।भारत में ईस्वी संवत् का प्रचलन अंग्रेज शासकों ने वर्ष सन् १७५२ में शुरू किया। अधिकांश राष्ट्रों के ईसाई होने और अंग्रेजों के विश्वव्यापी प्रभुत्व के कारण ही इसे अनेक देशों ने अपना लिया। इसे रोम के सम्राट जूलियस सीजर द्वारा ईसा के जन्म के तीन वर्ष बाद प्रचलन में लाया गया। भारत में ईस्वी सम्वत् का प्रचलन अग्रेंजी शासकों ने सन् १७५२ में किया। अधिकांश राष्ट्रों के ईसाई होने और अग्रेंजों के विश्वव्यापी प्रभुत्व के कारण ही इसे विश्व के अनेक देशों ने अपनाया। सन् १७५२ से पहले ईस्वी सन् २५ मार्च से प्रारम्भ होता था किन्तु १८वीं सदी से इसकी शुरूआत एक जनवरी से होने लगी। ईस्वी कलेण्डर के महीनों के नामों में प्रथम छः माह यानि जनवरी से जून रोमन देवताओं (जोनस, मार्स व मया इत्यादि) के नाम पर हैं। जुलाई और अगस्त रोम के सम्राट जूलियस सीजर तथा उनके पौत्र आगस्टस के नाम पर तथा सितम्बर से दिसम्बर तक रोमन संवत् के मासों के आधार पर रखे गये। जुलाई और अगस्त, क्योंकि सम्राटों के नाम पर थे इसलिए, दोनों ही इकत्तीस दिनों के माने गये अन्यथा कोई भी दो मास ३१ दिनों या लगातार बराबर दिनों की संख्या वाले नहीं हैं। ईसा से ७५३ वर्ष पहले रोम नगर की स्थापना के समय रोमन संवत् प्रारम्भ हुआ जिसके मात्र दस माह व ३०४ दिन होते थे। इसके ५३ साल बाद वहां के सम्राट नूमा पाम्पीसियस ने जनवरी और फरवरी दो माह और जोड़कर इसे ३५५ दिनों का बना दिया। ईसा के जन्म से ४६ वर्ष पहले जूलियस सीजन ने इसे ३६५ दिन का बना दिया। सन् १५८२ ई. में पोप ग्रेगरी ने आदेश जारी किया कि इस मास के ०४ अक्टूबर को इस वर्ष का १४ अक्टूबर समझा जाये। आखिर क्या आधार है इस काल गणना का ? यह तो ग्रहों व नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित होनी चाहिए।
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद नवम्बर सन् १९५२ में हमारे देश में वैज्ञानिक और औद्योगिक परिषद द्वारा पंचांग सुधार समिति की स्थापना की गई। समिति ने सन् १९५५ में सौंपी अपनी रिपोर्ट में विक्रमी संवत को भी स्वीकार करने की सिफारिश की थी। मगर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के आग्रह पर ग्रेगेरियन कैलंडर को ही सरकारी कामकाज के लिए उपयुक्त मानकर २२ मार्च,सन् १९५७ को इसे राष्ट्रीय कैलंडर के रूप में स्वीकार कर लिया गया। 

हम सबसे पहले तो यह जान लें कि ग्रेगोरी कैलेंडर क्या है..........
ग्रेगोरी कैलेंडर,दुनिया में लगभग हर जगह उपयोग किया जाने वाला कैलेंडर या तिथिपत्रक है। यह जूलियन कैलेंडर का रुपातंरण है। ग्रेगोरी कैलेंडर की मूल इकाई दिन होता है। जैसा कि सर्व विदित है कि ३६५ दिनों का एक वर्ष होता है, किन्तु हर चौथा वर्ष ३६६ दिन का होता है जिसे अधिवर्ष (लीप का साल) कहते हैं। सूर्य पर आधारित पञ्चांग हर १४६,०९७ दिनों बाद दोहराया जाता है। इसे ४०० वर्षों मे बाँटा गया है, और यह २०८७१ सप्ताह (सात दिनों) के बराबर होता है। इन ४०० वर्षों में ३०३ वर्ष आम वर्ष होते हैं, जिनमे ३६५ दिन होते हैं। और ९७ लीप वर्ष होते हैं, जिनमे ३६६ दिन होते हैं। इस प्रकार हर वर्ष में ३६५ दिन, ५ घंटे, ४९ मिनट और १२ सेकंड होते है। इसे पोप ग्रेगोरी ने लागू किया था। इससे पहले जूलियन कैलेंडर प्रचलन में था, लेकिन उसमे अनेक त्रुटियाँ थीं, जिन्हे ग्रेगोरी कैलेंडर में दूर कर दिया गया।
ग्रेगोरी कैलेंडर विश्व का सबसे अधिक उपयोग में लाया जाने वाला कलैंडर है। मूल रूप से यह जूलियन कलैंडर का रूपांतरण ही है। यह पोप ग्रेगोरी तेरहवें ने २४ फ़रवरी, सन १५८२ प्रस्तुत किया था।
ग्रेगेरियन कैलंडर की काल गणना मात्र दो हजार वर्षों के काफी कम समय को दर्शाती है। जबकि यूनान की काल गणना ३५७९ वर्ष, रोम की २७५६ वर्ष, यहूदियों की ५७६७ वर्ष, मिस्र की २८६७० वर्ष, पारसी की १९८८७४ वर्ष चीन की ९६००२३०४ वर्ष पुरानी है। इन सबसे अलग यदि भारतीय काल गणना की बात करें तो भारतीय ज्योतिष के अनुसार पृथ्वी की आयु एक अरब ९७ करोड़ ३९ लाख ४९ हजार १०९ वर्ष है। जिसके व्यापक प्रमाण हमारे पास उपलब्ध हैं। हमारे प्राचीन ग्रंथों में एक-एक पल की गणना की गई है। जिस प्रकार ईस्वी संवत् का संबंध ईसाई जगत से है उसी प्रकार हिजरी संवत् का संबंध मुस्लिम जगत सेहै। लेकिन विक्रमी संवत् का संबंध किसी भी धर्म से न हो कर सारे विश्व की प्रकृति, खगोल सिद्धांत व ब्रह्मांड के ग्रहों व नक्षत्रों से है। इसलिए भारतीय काल गणना पंथ निरपेक्ष होने के साथ सृष्टि की रचना व राष्ट्र की गौरवशाली परंपराओं को दर्शाती है। 
भारतीय संस्कृति श्रेष्ठता की उपासक है। जो प्रसंग समाज में हर्ष व उल्लास जगाते हुए हमें सही दिशा प्रदान करते हैं उन सभी को हम उत्सव के रूप में मनाते हैं। राष्ट्र के स्वाभिमान व देशप्रेम को जगाने वाले अनेक प्रसंग चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से जुडे़ हुए हैं। यह वह दिन है, जिससे भारतीय नव वर्ष प्रारंभ होता है। यह सृष्टि रचना का पहला दिन है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन के सूर्योदय से ब्रह्मा जी ने जगत की रचना प्रारंभ की। विक्रमी संवत् के नाम के पीछे भी एक विशेष विचार है। यह तय किया गया था कि उसी राजा के नाम पर संवत् प्रारंभ होगा जिसके राज्य में न कोई चोर हो न अपराधी हो और न ही कोई भिखारी। साथ ही राजा चक्रवर्ती भी हो। 
भारतीय काल गणना पंथ निरपेक्ष होने के साथ सृष्टि की रचना व राष्ट्र की गौरवशाली परम्पराओं को दर्शाती है। इतना ही नहीं, ब्रह्माण्ड के सबसे पुरातन ग्रंथ वेदों में भी इसका वर्णन है। नव संवत् यानि संवत्सरों का वर्णन यजुर्वेद के २७वें व ३०वें अध्याय के मंत्र क्रमांक क्रमशः ४५ व १५ में विस्तार से दिया गया है। विश्व में सौर मण्डल के ग्रहों व नक्षत्रों की चाल व निरन्तर बदलती उनकी स्थिति पर ही हमारे दिन, महीने, साल और उनके सूक्ष्मतम भाग आधारित होते हैं। इसी वैज्ञानिक आधार के कारण ही पाश्चात्य देशों के अंधानुकरण के बावजूद, चाहे बच्चे के गर्भाधान की बात हो, जन्म की बात हो, नामकरण की बात हो, गृह प्रवेश या व्यापार प्रारम्भ करने की बात हो, सभी में हम एक कुशल पंडित के पास जाकर शुभ लग्न व मुहूर्त पूछते हैं। और तो और, देश के बडे से बडे़ राजनेता भी सत्तासीन होने के लिए सबसे पहले एक अच्छे मुहूर्त का इंतजार करते हैं जो कि विशुद्ध रूप से विक्रमी संवत् के पंचांग पर आधारित होता है।
भारतीय इतिहास में सम्राट विक्रमादित्य ऐसे ही शासक थे जिन्होंने २०६७ वर्ष पूर्व इसी दिन अपना राज्य स्थापित किया था। प्रभु श्रीराम ने भी इसी दिन को लंका विजय के बाद अयोध्या में अपने राज्याभिषेक के लिए चुना। युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था। शक्ति और भक्ति के नौ दिन अर्थात नवरात्र स्थापना का पहला दिन यही है। विक्रमादित्य की तरह शालिवाहन ने हूणों को परास्त कर दक्षिण भारत में श्रेष्ठतम राज्य स्थापित करने हेतु यही दिन चुना। 
प्राकृतिक दृष्टि से भी यह दिन काफी सुखद है। वसंत ऋतु का आरंभ वर्ष प्रतिपदा से ही होता है। यह समय उल्लास - उमंग और चारों तरफ पुष्पों की सुगंधि से भरा होता है। फसल पकने का प्रारंभ अर्थात किसान की मेहनत का फल मिलने का भी यही समय होता है। नक्षत्र शुभ स्थिति में होते हैं अर्थात् नए काम शुरू करने के लिए यह शुभ मुहूर्त होता है। क्या एक जनवरी के साथ ऐसा एक भी प्रसंग जुड़ा है जिससे राष्ट्र प्रेम का भाव पैदा हो सके या स्वाभिमान तथा श्रेष्ठता का भाव जाग सके ? इसलिए विदेशी को छोड़ कर स्वदेशी को स्वीकार करने की जरूरत है। आइए भारतीय नव वर्ष यानी विक्रमी संवत् को अपनाएं।
अपनी अल्पबुद्धि के अनुसार मैं अपने आलेख ''आज का ऐतिहासिक महत्व'' में सम्पूर्ण विश्व में घटित महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहा हूँ और हिंदुस्तान भी इसके अन्तर्गत ही है....., अतएव मुझे ग्रेगेरियन कैलंडर की सहायता लेनी होती है | सहृदय मित्रों से सादर अनुरोध है कि इसे अन्यथा ना लेकर मेरे राष्ट्र प्रेम के भाव और स्वाभिमान तथा श्रेष्ठता के भाव के प्रति संदेह ना रखें........ | नैतिकतापूर्ण आचार,विचार व्यवहार, चारित्रिक शुद्धता एवं जीवन-मूल्यों के प्रति जैसी निष्ठताभारतीय संस्कृति में है वैसी विश्व की अन्य संस्कृतियों में मिलना दुर्लभ है। 
'जय हिन्द,जय हिन्दी' का कथन मेरे लगभग सभी आलेखों और वक्तव्यों में समापन पर होता है , जो मेरा भाषा और देशप्रेम का परिचायक है | इसका ग्रेगोरी कैलेंडर से सीधा कोई सम्बन्ध नहीं है |
'जय हिन्द,जय हिन्दी'

बुधवार, 14 सितंबर 2011

'हिन्दी-दिवस के अवसर पर अनेकानेक हार्दिक शुभकामनायें'





आज हिन्दी-दिवस 
का दिन स्वभाषा-स्वाभिमानियों के लिये गौरव का दिन है। इस दिन हिन्दी को वह अधिकार प्रदान किया गया जिसकी वह अधिकारिणी थी,और है । 
आज हिन्दी-दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम आप सभी हिन्दी राष्ट्रभाषी विद्वतजन को अनेकानेक हार्दिक शुभकामनायें और हमारी अपनी मातृभाषा हिन्दी का सादर अभिनन्दन ||
हिंदी दिवस के अवसर पर एक भावपूर्ण कविता प्रस्तुत है---
"आज हम सब हिंदी दिवस तो मना रहे हैं......
लेकिन ज़रा सोचें किस बात पर इतरा रहें हैं ?
हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा तो है, हिंदी सरल-सरस भी है,
वैज्ञानिक और तर्क संगत भी है।
फिर भी. . . अपने ही देश में
अपने ही लोगों के द्वारा उपेक्षित और त्यक्त है......
आप ज़रा सोचकर देखिए कि हम में से कितने लोग,
हिंदी को अपनी मानते हैं ?
कितने लोग सही हिंदी जानते हैं ?
अधिकतर तो. . .विदेशी भाषा का ही लोहा मानते हैं ।
अपनी भाषा को उन्नति का मूल मानते हैं ?
कितने लोग राष्ट्रभाषा हिंदी को पहचानते हैं ?
भाषा तो कोई भी बुरी नहीं, किंतु हम अपनी हिन्दी भाषा से
इतना परहेज़ क्यों मानते हैं?
अपने ही देश में अपनी भाषा हिन्दी की इतनी
उपेक्षा क्यों हो रही है ?
हमारी अस्मिता कहाँ सो रही है ?
व्यावसायिकता और लालच की हद हो रही है ।
इस देश में कोई तो फ्रेंच सीखता है और कोई जापानी,
किंतु हिंदी भाषा बिल्कुल अनजानी समझी जाती,
विदेशी भाषाएँ सम्मान पा रही हैं और
अपनी भाषा हिन्दी ठुकराई जा रही है ।
मेरे भारत के सपूतों ज़रा तो जागो ।
अपनी भाषा हिन्दी की ओर से यों आँखें ना बंद करो ।
विदेशी भाषाएँ आपके ज़रूर काम आएगी ।
किंतु अपनी भाषा हिन्दी तो ममता लुटाएगी।
इसमें अक्षय कोष है, प्यार से उठाओ,
इसकी ज्ञान राशि से जीवन महकाओ ।
आज यदि कुछ राष्ट्रभावना है तो राष्ट्रभाषा हिन्दी को अपनाओ ।"
(साभार)
'जय हिन्द,जय हिन्दी'

शुक्रवार, 19 अगस्त 2011

आज के सामाजिक परिवेश में वृद्ध आश्रम व्यवस्था उचित है ?



पक्ष में विचार:--
परमात्मा की परम कृपा से माता-पिता दुनिया की सबसे बड़ी नेमतों में से एक हैं, बहुत खुशनसीब हैं वह जिनकों यह दोनों अथवा इनमें से किसी एक का भी सानिध्य प्राप्त है। हमारे माता-पिता हमारी सामाजिक व्यवस्था के स्तंभ हैं, पर अफ़सोस आज यह स्तंभ गिरते जा रहे हैं ।

वह उस समय हमारी हर ज़रूरत का ध्यान रखते हैं, जबकि हमें इसकी सबसे ज्यादा ज़रूरत होती है, लेकिन जब उनको उसी स्नेह की आवश्यकता होती है तो हमारे हाथ पीछे हट जाते हैं। कहावत है कि दो माता-पिता मिलकर दस बच्चों को भी पाल सकते हैं, लेकिन दस बच्चे मिलकर भी दो माता-पिता को नहीं पाल सकते।
अफ़सोस आज दिन-प्रतिदिन वृद्ध आश्रमों की संख्या बढती जा रही है, उनमें भी अधिकतर वही लोग होतें हैं जिनके बेटे-बेटियां जिंदा और अच्छी-खासी माली हालत में होते हैं। अक्सर उम्र के इस पड़ाव पर पहुँच कर घर के बुज़ुर्ग अपने आप को अलग-थलग महसूस करने लगते हैं। संवेदनहीनता के इस दौर में अपने ही इनकी भावनाओं को समझने में नाकाम होने लगते हैं। मुझे आज भी याद है किस तरह मेरे नाना-नानी का रुआब घर पर था, उनकी हर बात को पूर्णत: महत्त्व मिलता था, लेकिन इस तरह का माहौल आज के दौर में विरले ही देखने को मिलता है। आज बुजुर्गों की बातों को अनुभव भरी सलाह नहीं बल्कि दकियानूसी समझा जाता है। उनकी सलाहों पर उनके साथ सलाह-मशविरे की जगह सिरे से ही नकार दिया जाता है। आज के माहौल और दिन-प्रतिदिन गिरती मानवीय संवेदना को देखकर लगता है कि हमारे वतन में भी वोह दिन दूर नहीं जब बुजुर्गों की सुध लेने वाला कोई नहीं होगा! जबकि हर एक धर्म में बुजुर्गों से मुहब्बत और उनका ध्यान रखने की शिक्षाएं हैं, लेकिन बड़े-बड़े धार्मिक व्यक्ति भी इस ओर अक्सर बेरुखें ही हैं। क्योंकि उन्होंने धर्म को आत्मसात नहीं किया बल्कि केवल दिखावे के लिए ही उसका प्रयोग किया। संस्कार और धार्मिक बातें चाहे लोगो को उपदेश लगे या किसी की समझ में ना आएं, लेकिन हमें हमेशा उनको दूसरों तक पहुँचाने की कोशिश कानी चाहिए । क्योंकि अगर इसी तरह धर्म की चर्चा करते रहें  तो कम से कम हम तो अवश्य ही उनपर अमल करने वाले बन जाएगें । वर्तमान समय में वृद्ध वर्ग की परिस्थितियों के कुछ नमूने दृष्टव्य  हैं.....

भारत की औद्योगिक राजधानी मुंबई में रहने वाली 92 साल की लक्ष्मीबाई का आरोप है कि उनके पोते और दामाद ने उनकी पिटाई की है. वो बताती हैं, "मेरे पोते और दामाद मुझे बुरी तरह मारते जा रहे थे. कहते जा रहे थे, हम तुम्हें मार देंगे | मेरी उम्र हो चुकी है और मैं अपना बचाव नहीं कर पा रही थी. मेरे शरीर पर कई जगह से खून निकल रहा था, इसके बाद उन्होंने मुझे किसी गठरी की तरह कार में फेंका और मेरी बेटी के घर लाकर पटक दिया."
जब तीस साल पहले जब हेल्पएज इंडिया ने वृद्ध आश्रम तैयार किए थे तो लोगों ने कहा था कि ये तो पश्चिमी तरीका है, लेकिन आज हर कोई मान रहा है ये पश्चिमी तरीका नहीं, ये हक़ीकत है |
लेकिन लक्ष्मी के पोते विनय पालेजा इन आरोपों से इनकार करते हैं | उनका कहना है, "मैंने तो अपनी दादी को हाथ तक नहीं लगाया. उन्होंने खुद अपने आप को घायल कर लिया है | मुझे नहीं मालूम कि वो हम लोगों के ख़िलाफ़ इस तरह के आरोप क्यों लगा रही हैं |" अपनी बेटी के घर इलाज करा रहीं लक्ष्मीबाई का कहना है कि उनके पास अब कुछ नहीं बचा है | इस बुज़ुर्ग महिला के पास जो थोड़ी बहुत ज़मीन और सोना था वो उन्होंने अपने और अपने बेटे के इलाज के लिए बेच दिया, लेकिन उनके परिवार ने उनके इलाज के लिए एक पैसा ख़र्च नहीं किया | ये मामला अब अदालत में जाएगा, लेकिन कानून की धीमी गति देखकर लगता नहीं कि इंसाफ़ पाने तक लक्ष्मीबाई ज़िंदा रह पाएँ |प्रतिदिन वृद्ध आश्रमों की संख्या बढने का कारण टूटते संयुक्त परिवार हैं | भारत में पिछले कुछ सालों में बुज़ुर्गों को मारने-पीटने और घर से निकाल देने के मामले काफ़ी तेज़ी से बढ़े हैं | अगले 25 सालों में भारत में 10 करोड़ से ज़्यादा बुज़ुर्ग होंगे | भारत जिसकी संस्कृति ये है कि बच्चे अपने बुज़ुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं. जहाँ संयुक्त परिवार में एक साथ तीन पीढ़ियाँ एक छत के नीचे हंसी-खुशी अपना जीवन यापन करती हैं | ये संयुक्त परिवार बुज़ुर्गों के लिए उनके आख़िरी वक्त में एक बड़ा सहारा हुआ करते थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं | ज़्यादा से ज़्यादा बच्चे अब अपनी ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए अपने पैतृक घरों को छोड़ रहे हैं | समाजशास्त्रियों का मानना है कि नौजवानों में आधुनिक तौर-तरीके से जीने की ललक और व्यक्तिगत ज़िंदगी गुज़ारने की सोच की वजह से बुज़ुर्ग इस तरह से जीने के लिए मजबूर हैं | कई मामलों में तो उन्हें बुरी-बुरी गालियाँ तक सुननी पड़ती हैं | वृद्धों के साथ हो रहे सौतेले बर्ताव को देखते हुए भारत सरकार ने पिछले दिनों एक नया विधेयक भी तैयार किया था | इस विधेयक में स्पष्ट कहा गया है कि हम संयुक्त परिवार का ढांचा दोबारा नहीं विकसित कर सकते, लिहाज़ा हमें और वृद्ध आश्रम बनाने होंगे | सरकार ने बुज़ुर्गों और माता-पिता के कल्याण के लिए तैयार किए इस विधेयक के मुताबिक ऐसे बच्चों को तीन महीने की सज़ा भी हो सकती है जो अपने माता-पिता की देखरेख से इनकार करते हैं | इस क़ानून के मुताबिक अदालत अगर आदेश देती है तो बच्चों को अपने बुज़ुर्गों के लिए भत्ता भी देना होगा | भारत में बुज़ुर्गों की मदद के लिए काम करने वाली स्वयं सेवी संस्था हेल्पएज इंडिया की शोध बताती है कि अपने परिवार के साथ रह रहे क़रीब 40 प्रतिशत बुज़ुर्गों को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है | लेकिन छह में से सिर्फ़ एक मामला ही सामने आ पाता है | दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ नागरिक सेल के केवल सिंह मानते हैं कि बुज़ुर्ग माता-पिता के लिए अपने बच्चों के ख़िलाफ़ ही शिकायत करना काफ़ी मुश्किल होता है | केवल सिंह कहते हैं, "जब इस तरह के बुज़ुर्ग अपने बच्चों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज कराने का फ़ैसला कर लेते हैं तो उनका रिश्ता अपने परिवार से पूरी तरह टूट जाता है" उनका कहना था, "इस तरह के मामलों में हमेशा क़ानून और जज़्बात के बीच द्वंद्व चलता रहता है" कुछ इसी तरह का मामला दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के इरोड शहर में भी पेश आया | यहाँ 75 साल की एक वृद्ध महिला शहर के बाहरी हिस्से में पड़ी पाई गई थी | लोगों का आरोप था कि उनके नाती और दामाद ने उन्हें वहाँ लाकर डाल दिया था. कुछ दिनों के बाद इस वृद्धा की मौत हो गई थी | लेकिन उनकी बेटी तुलसी का कहना था, "मेरी माँ कई वर्षों से मेरे साथ रह रही थी लेकिन एक रात वो अचानक बड़बड़ाने लगी और पूरी रात बोलती ही रहीं | हमने उन्हें मना भी किया लेकिन वो नहीं मानीं और अचानक घर छोड़कर चली गईं" ग़रीबी और रोज़गार की तलाश में बच्चों के बाहर जाने की वजह से बुज़ुर्गों को इस तरह का बर्ताव झेलना पड़ रहा है, सरकार ने सख्त कानून भी बनाया है लेकिन हल दिखाई नहीं देता | भारत में सात करोड़ से ज़्यादा आबादी बुज़ुर्गों की है. अगले 25 वर्षों में ये 10 करोड़ तक पहुँच जाएगी | सरकार ने भी देश भर में 600 वृद्ध आश्रम तैयार कराने को मंज़ूरी दे दी है | हेल्पएज इंडिया के मैथ्यू चेरियन का मानना है कि क़ानून बनाने से ये समस्या हल नहीं होने वाली है | उनका कहना है,'' आप परिवारों को टूटने से नहीं रोक सकते. हम संयुक्त परिवार का ढांचा दोबारा नहीं विकसित कर सकते, लिहाज़ा हमें और वृद्धआश्रम बनाने होंगे, तीस साल पहले जब हेल्पएज इंडिया ने वृद्ध आश्रम तैयार किए थे तो लोगों ने कहा ये तो पश्चिमी तरीका है, लेकिन आज हर कोई मान रहा है ये पश्चिमी तरीका नहीं, ये हक़ीकत है |"
अत: मेरा यही मानना है कि आज के सामाजिक परिवेश में वृद्ध आश्रम व्यवस्था उचित है |

विपक्ष में विचार--

हमारे समाज में वृद्धों को सम्मान का पात्र बताया गया है, लेकिन शास्त्रों में भी इस अवस्था का चित्रण है और वह अत्यंत दयनीय है । उसे सुनकर भी वृद्धों की घबराहट बढ़ जाती है । एक वर्णन देखिए:- वैराग्य शतक में भर्तृहरि लिखते हैं, ' शरीर पर झुर्रियां पड़ गई हैं । चलने- फिरने की सामर्थ्य समाप्त हो गई है। दाँत टूट गए हैं, दृष्टि नष्ट हो गई है । पत्नी भी सेवा नहीं करती । पुत्र भी शत्रु जैसा व्यवहार करता है । '
क्या यह वर्णन सही है ? अधिकांश का उत्तर होगा , हाँ ! पर ऐसा है नहीं है । यदि ऐसा है तो उसके अन्य कारण हैं । यह सच है कि वर्तमान में अधिकांश वृद्ध दुखी हैं और तनावग्रस्त हैं । जिन वृद्धों के पुत्र उनकी भावनाओं का सम्मान नहीं करते, वे जमाने को कोसते हुए दुखी हैं और जो वृद्ध पुत्रों के ताने सुनकर उनके साथ रहने को मजबूर हैं, वे भी दुखी हैं । अपने परिवार के लिए खून-पसीना बहाकर, पेट काटकर, झूठे-सच्चे धंधे कर जिन्होंने कल्पना की थी कि वृद्धावस्था में उनका परिवार उनकी सेवा करेगा, वे निराश हैं । यह सेवा मिल नहीं रही, लेकिन उन्हें स्मरण रखना चाहिए कि बेटों को पालना उनका कर्तव्य था । वह कोई उद्योग-धंधों में किया गया निवेश नहीं था । भगवान कृष्ण ने इसीलिए कर्म पर अधिकार बताया है, फल पर नहीं ।
ऋषि- मुनियों ने इस परिस्थिति को समझा था । इसलिए वानप्रस्थ में वृद्धों के आश्रम में रहने की व्यवस्था बनाई, जिसमें वृद्ध जन , परिवार के मायामोह से दूर निकलें और वृहद समाज के कल्याण में सक्रिय हों । जो वृद्ध आज की स्थिति को जान-समझकर, किसी अलग स्तर पर सक्रिय हैं- वे बिल्कुल तनावग्रस्त या दुखी नहीं हैं । किंतु जो धन, मकान, जायदाद और परिवार के मोह में फंसे हुए हैं, उनका दुखी होना स्वाभाविक है । जो वृद्ध सामाजिक या राजनीतिक कार्यों में लगे हैं, उन्हें शिकायत करने का समय ही नहीं है ।
दुनिया में अनेक राजनेता हैं, जो वृद्ध हैं । यदि आप सोचें कि नेताओं को मिलने वाली सुविधाएं और सम्मान उन्हें प्रसन्न रखते हैं, तो ऐसे भी अनेक उदाहरण हैं, जो राजनेता नहीं है, लेकिन बुढ़ापे में भी अपना जीवन अत्यंत उत्साह से जी रहे हैं । प्रसिद्ध ज्योतिषी कीरो ने अस्सी वर्ष की उम्र में फ्रेंच सीखना आरंभ किया । लोगों ने 
कीरो से पूछा, ' इस उम्र में इसका क्या लाभ ?' कीरो ने हंसकर जवाब दिया, ' माया-मोह , ईर्ष्या-द्वेष सीखने से तो फ्रेंच सीखना ही अच्छा है । महात्मा गाँधी व संत विनोबा अंतिम समय तक संस्कृत और उर्दू पढ़ते रहे। सिसरो ने 63 वर्ष की उम्र में अपना एक ग्रंथ पूरा किया और कहा, अब लग रहा है कि अपने पीछे दुनिया के लिए कुछ छोड़ रहा हूँ । अतिवृद्धावस्‍था को झेल रहे लोगों का जीवन हमारे सामने एक भयावह सच उपस्थित करता है, जिसे देखकर हम कांप से जाते हैं । हमारे बुजुर्गों की 50 से 70 वर्ष की उम्र तक के वर्ग के अनुभवों द्वारा अपने से बडों की सीख के महत्‍वपूर्ण होने से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए इस उम्र के लोगों के अनुभव से लाभ उठाते हुए उनकी हर बात में से कुछ न कुछ सीखने की प्रवृत्ति व्‍यक्ति को विकसित करनी चाहिए । पर जब हम स्‍वयं 50 वर्ष के हो जाते हैं, तो बडों के समान हमारे विचारों का भी पूरा महत्‍व हो जाता है , हां 60 वर्ष की उम्र तक के व्‍यक्ति से उन्‍हें कुछ सीख अवश्‍य लेनी चाहिए। पर 60 वर्ष की उम्र के बाद धर्म , न्‍याय आदि गुणों की प्रधानता उनमें दिख सकती है , पर सांसारिक मामलों की सलाह लेने लायक वे नहीं होते हैं।पर जब उम्र बढती हुई 70 वर्ष के करीब या पार कर जाती है , तो व्‍यक्ति के स्‍वास्‍थ्‍य के साथ ही साथ उसकी मानसिकता बहुत अधिक बदल जाती है। इन अतिवृद्धों के शारीरिक या मानसिक कमजोरियों के बोझ को न उठाना हमारी कायरता ही मानी जाएगी। आखिर बचपन में उन्‍होने हमें उससे भी अधिक लाचार स्थिति में संभाला है। ऐसे बुजुर्गों को उनके किसी रूचि के कार्य में उलझाए रखना अति उत्‍तम होता है। पर यदि वे कुछ करने से भी लाचार हो , तो उनका ध्‍यान रखना हमारा कर्तब्‍य है। यदि वे दिन भर सलाह देने का काम करते हों , जिनकी आज कोई आवश्‍यकता नहीं , तो बेहतर होगा कि हम एक कान से उनकी बात सुने और दूसरे ही कान से निकाल दें , पर किसी प्रकार की बहस कर उनका मन दुखाना उचित नहीं है , बस उनकी आवश्‍यकता की पूर्ति करते रहें , वे खुश रहेंगे !!वैदिक काल में सौ वर्ष की आयु को अच्छी आयु समझा जाता था । इसीलिए सौ वर्ष की आयु की कामना व्यक्त की गयी है, वह भी पूर्ण कायिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के साथ । वैदिक काल से ही मनुष्य जीवन में यह इच्छा व्यक्त की गयी है कि हमें पूर्ण स्वास्थ्य के साथ सौ वर्ष का जीवन मिले, और यदि हो सके तो सक्षम एवं सक्रिय इंद्रियों के साथ जीवन उसके आगे भी चलता रहे ।
ऋग्वेद में भी उपर्युक्त आाशय वाली ऋचा का उल्लेख कर रहा हूं ।
भद्रं कर्णेभिः शृणुयाम देवा भद्रं पश्येमाक्षभिर्यजत्राः ।
स्थिरैरङ्गैस्तुष्टुवांसस्तनूभिर्व्यशेम देवहितं यदायुः ॥
(ऋग्वेद मंडल 1, सूक्त 89,
उपर्युक्त ऋचा का भावार्थ:-- हे देववृंद, हम अपने कानों से कल्याणमय वचन सुनें । जो याज्ञिक अनुष्ठानों के योग्य हैं (यजत्राः) ऐसे हे देवो, हम अपनी आंखों से मंगलमय घटित होते देखें । नीरोग इंद्रियों एवं स्वस्थ देह के माध्यम से आपकी स्तुति करते हुए (तुष्टुवांसः) हम प्रजापति ब्रह्मा द्वारा हमारे हितार्थ (देवहितं) सौ वर्ष अथवा उससे भी अधिक जो आयु नियत कर रखी है उसे प्राप्त करें (व्यशेम) । तात्पर्य है कि हमारे शरीर के सभी अंग और इंद्रियां स्वस्थ एवं क्रियाशील बने रहें और हम सौ या उससे अधिक लंबी आयु पावें ।

वृद्धावस्था कोई अपराध नहीं है । अपितु झुर्रियों से भरे चेहरे और हाथों में भी एक आकर्षक सौंदर्य होता है । आशीर्वाद का उठा हाथ ही युवकों के लिए पर्याप्त है । आगे की पीढ़ी अपना कर्तव्य करती है या नहीं, इसकी चिंता आप क्यों करते हैं । हर व्यक्ति अपने कर्म आप ही भुगतता है । अतएव मेरा यही मानना है कि आज के सामाजिक परिवेश में वृद्ध आश्रम व्यवस्था उचित नहीं है |

शनिवार, 11 जून 2011

"दोस्ती का रिश्ता"



हमारी दोस्ती एक जीवन भर, कभी वर्तमान धागा है !आप ऐसे किसी भी व्यक्ति के दोस्त बन सकते हैं, जिस पर आप विश्वास कर सकें ! दोस्ती के रिश्ते में कुछ खास उम्मीदें नहीं होती हैं। दोस्तों के साथ देने के बावजूद हम उन पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते और उनको ग्रांटेड लेने लगते हैं। एक दोस्ती के लिए जरूरी है कि एक उदार होना चाहिए ,एक अन्य गुणवत्ता एक दोस्ती के लिए जरूरी है कि यह नि: शुल्क है. यह एक स्वतंत्र दान या किसी अन्य के लिए एक व्यक्ति की पेशकश मैत्री है कभी सुना या क्या आपने कभी देखा है, पिता, पुत्र, माँ बेटी, पति पत्नी, बॉस-मातहत, भाई एक मित्र के रूप में ? हाँ, हो सकता है लेकिन कितनी बार और वास्तविक कैसे ? इसलिए, मैं कहता हूँ, दोस्ती पसंदका एक रिश्ता है !!

"रूठें कैसे नहीं बचे अब,
मान मनोव्वल के रिश्ते,
अलगे-से चुपचाप चल रहे,
ये पल दो पल के रिश्ते !!"
एक दोस्ती अकेलापन या अवसाद या यहाँ तक कि ऊब के लिए एक इलाज हो सकता है ! लेकिन यह सिर्फ़ इन समस्याओं का एक इलाज के लिए होने से अधिक होना चाहिए, इनका गुण है कि एक ठोस और आदर्श दोस्ती के लिए नेतृत्व ? 

"सच्चे मन से अपना दोस्त""ना ज़मीन, ना सितारे, ना चाँद, ना रात चाहिए,
दिल मे मेरे, बसने वाला किसी दोस्त का प्यार चाहिए,
ना दुआ, ना खुदा, ना हाथों मे कोई तलवार चाहिए,
मुसीबत मे किसी एक प्यारे साथी का हाथों मे हाथ चाहिए,
कहूँ ना मै कुछ, समझ जाए वो सब कुछ,
दिल मे उस के, अपने लिए ऐसे जज़्बात चाहिए,
उस दोस्त के चोट लगने पर हम भी दो आँसू बहाने का हक़ रखें,
और हमारे उन आँसुओं को पोंछने वाला उसी का रूमाल चाहिए,
मैं तो तैयार हूँ हर तूफान को तैर कर पार करने के लिए,
बस साहिल पर इन्तज़ार करता हुआ एक सच्चा दिलदार चाहिए,
उलझ सी जाती है ज़िन्दगी की किश्ती दुनिया की बीच मँझदार मे,
इस भँवर से पार उतारने के लिए किसी के नाम की पतवार चाहिए,
अकेले कोई भी सफर काटना मुश्किल हो जाता है,
मुझे भी इस लम्बे रास्ते पर एक अदद हमसफर चाहिए,
यूँ तो 'मित्र' का तमग़ा अपने नाम के साथ लगा कर घूमता हूँ,
पर कोई, जो कहे सच्चे मन से अपना दोस्त, ऐसा एक दोस्त चाहिए !"

अब आप इंटरनेट एक्सपर्ट हो गये हो ! आपका प्रोफाइल ओर्कूट, फसेबूक, रेडिफ … सब साइट पर है | आप के बहुत दोस्त हैं और आप बहुत पॉपुलर हैं क्योंकि आप दिन में पचास सौ स्क्रॅप मेसेज करते हैं ! इंटरनेट पे बहुत दोस्त मिलेगे - लेकिन आप ध्यान से रहिए और सोच-विचार करके दोस्त बनाएँ, किसी से भी दोस्ती बनाएँ तो उस को एक बार ज़रूर मिलें, सिर्फ़ इंटरनेट की दोस्ती पर  भरोसा ना करें ! इंटरनेट पर ऐसा खतरा होता है कुछ दरिंदो से जो आपकी फोटो का ग़लत इस्तामाल करेंगे या आपको बेहूदे और अश्लील सन्देश भेजेंगे और  वो आपका ई-मेल अकाउंट हॅक करके आपके दोस्तों को भी आपके नाम से बेहूदे और अश्लील सन्देश भेज सकते हैं |
"आज यादों ने आज फिर मेरा दामन भिगो दिया,
मेरे दिल का कुसूर था मगर आँखों ने रो दिया !
मुझको नसीब था कभी सोहबत का सिलसिला,
अब शायद मेरा नसीब कि उसको भी खो दिया !
दोस्त की निगाह की कभी बारिश जो हो गई,
दोस्त के मन में जमी जो मैल थी उसको भी धो दिया !
सुकून की तलाश में कभी ज़न्नत में जब गया,
दोस्त की बेरुखी ने दिल को एक और नासूर  दिया !
जीवन के सागर में साथी है तो फिर बेगैरत क्यों हो गए,
दोस्तों की बेरुखी ने मुझको दिल का नासूर ही दिया !
दोस्तों की दोस्ती ने मुझे दो गज का कफ़न में विदा किया !
दोस्ती पर मुझको सुकून है पर जग ने क्यों रो दिया !!"
दोस्ती से पवित्र रिश्ता और कोई नहीं है लेकिन वास्तविक और आदर्श दोस्त मिलता कहाँ है ? आइये फिर हम यह विचार करें कि अपने जीवन में 'दोस्ती' करें किस से----
(१.) अपने जीवन में 'दोस्ती' करें, अपने माता-पिता से क्योंकि दुनिया में उनसे बढ़कर कोई शुभचिंतक नहीं ।
(२.) अपने जीवन में 'दोस्ती' करें, अपने गुरु से ताकि उनका मार्गदर्शन आपको भटकने ना दें ।
(३.) 
अपने जीवन में 'दोस्ती' करें,ईश्वर से ताकि संकट की घड़ी में वह हमारे काम आए ।
(४.) 
अपने जीवन में 'दोस्ती' करें, पुस्तकों से ताकि शब्द-संसार में वृद्धि होती रहे ।
(५.)
अपने जीवन में 'दोस्ती' करें, कलम से ताकि सुन्दर वाक्यों का सृजन होता रहे ।
(६.) 
अपने जीवन में 'दोस्ती' करें, अपने हुनर से ताकि आप आत्मनिर्भर बन सकें ।
(७.) 
अपने जीवन में 'दोस्ती' करें, फूलों से ताकि जीवन-बगिया महकती रहे ।
(८.) 
अपने जीवन में 'दोस्ती' करें, पक्षियों से ताकि जिन्दगी चहकती रहे ।
(९.) 
अपने जीवन में 'दोस्ती' करें, अपने आप से ताकि जीवन में कोई विश्वासघात नहीं कर सके ।
(१०.) 
अपने जीवन में 'दोस्ती' करें, रंगों से ताकि आपकी दुनिया रंगीन हो जाए ।

"अब कह दो कि नहीं चाहिए तुम्हे हमारा दोस्ती का विचार,
अब दे दो मुझे मेरे हिस्से की जमीन और मेरा आसमान,
अब हम जहाँ दो रोटियां उपजा कर सो जायेंगे आसमान ओढ़ कर,
अब बच्चों की किलकारियों के साथ नींद बहुत अच्छी आती है ||
अब हमारी हर रात कुछ ऐसे चली गयी जैसे परायी हो,
अब मुसीबतों का सूरज ऐसे चढ़ रहा ऊपर जैसे महंगाई हो |
ऐसे हमारी बेआबरू में निकला न करो घर से अपने ऐ दोस्त,
हमारी वज़ह से न जाने कहाँ किस मोड़ पर दिल की रुसवाई हो ||"