बुधवार, 30 नवंबर 2011

'आज का इतिहास,दशम-भाग'


(नवम्बर माह की १६ से ३० नवम्बर तक विभिन्न तिथियों का ऐतिहासिक महत्त्व)

 
'१६ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व'
१६ नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३२०वॉ (लीप वर्ष मे ३२१वॉ) दिन है। वर्ष मे अभी और ४५ दिन बाकी है।
१६ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१) सन् १५२४- पुर्तगाल को विश्व विख्यात नाविक वास्को डी गामा का निधन हुआ। उनका जन्म सन् १९४६ ईसवी में हुआ था उनकी उपलब्धियों योरोप से एशिया और भारत के जलमार्ग की खोज है। उन्होंने यह कारनामा वर्ष सन् १४९८ में किया था। उनकी यह खोज इस लिए महत्वपूर्ण है कि वर्ष सन् १४५३ में उसमानी शासन ने योरोप से एशिया के जर्मनी रास्ते को बंद कर दिया था। वास्को डी गामा ने अफ़्रीक़ा महाद्वीप का चक्कर काट कर भारत तक पहुचंना में सफलता प्राप्त की। तथा स्थानीय लोगों को व्यापक जनसंहार के बाद इस देश को पुर्तगाल का उपनिवेश बना लिया।
(२) सन् १६३२- स्वीडन के महाराजा एडल्फ़ की हत्या हुई। उनका जन्म सन् १५९४ ईसवी को हुआ । १७ वर्ष की आयु में उन्होंने सत्ता संभाली। उनका नाम गतस्टाव द्वितीय था किंतु वे एडल्फ़ का नाम से प्रसिद्ध हुए। उनकी ख्याति का मुख्य कारण सन् १६१८ से सन् १६४८ ईसवी के बीच कैथेलिक और प्रोटेस्टियंट ईसाइयों बीच धार्मिक युद्ध के दजरान उनकी सफलताएं हैं। उन्होंने जर्मनी के प्रोटेस्टियंटों के पक्ष में फ़्रांस के समर्थन के साथ रोम साम्राज्य तथा उसके घटको से लड़ाइयां लडीं। एडल्फ़ जो स्वेडन की सेना के कमांडर भी थे। दो युद्धों में विजय प्राप्त की। तीसरे युद्ध में भी वे आगे ही बढ़ते जा रहे थे कि शत्रु को आक्रमण में उनकी मौत हो गयी किंतु इसके बावजूद स्वेडन की सेना को इस युद्ध में विजय प्राप्त हुई।
(३) सन् १८७०- ओकलाहोमा अमेरिका का ४६वां प्रांत बना।
(४) सन् १९१४- अमरीका में फेडरल रिजर्व व्यवस्था का औपचारिक रूप से शुभारंभ हुआ।
(५) सन् १९१६- सोवियत संघ के ला सेतेन्नाया में बारूद के एक कारखाने में हुए भयंकर विस्फोट में १,००० लोगों की मौत।
(६) सन् १९४५- वियतनाम पर फ़्रांसीसी सेना के आक्रमण के पश्चात वियतनामी जनता द्वारा पूर्ण स्वतंत्रता के लिए एक लम्बा तथा भयानक युद्ध आरंभ हुआ। वियतनाम पर फ़्रांस का एक शताब्दी तक नियंत्रण रहा किंतु द्वितीय विश्च युद्ध के हंगामे में जापान ने इस देश पर नियंत्रण कर लिया विश्व यद्ध में जापान की पराजय और वियतनाम से उसकी सेना के वापस जाने के बाद फ़्रांस ने दोबारा इस देश पर अधिकार कर लिया किंतु इस देश की जनता ने फ़्रांस की सना से कड़ा संघर्ष किया और (सन् १९५४ में उसे पराजित किया।
(७) सन् १९४६ ईसवी को संसार में पहली बार कृत्रिम वर्षा की गयी इस वर्षा के अविष्कारक एक प्रसिद्ध अमरीकी वैज्ञानिक डॉक्टर फ़्रेंक थे। उन्होंने एक अमरीकी रसायनशास्त्री लां सेर की सहायता से वायु में कारबोनिक गैस के तत्व छोडकर कृत्रिम वर्षा करने में सफलता पराप्त की। कृत्रित वर्षार उन क्षेत्रों में प्रयोग किया जाता है जहॉ वर्षा कम होती है परंतु इस पर आने वाले भारी खर्चे के कारण यह वर्षा संसार के शुष्क क्षेत्रों में प्रचलित नहीं हो पायी हैं।
(८) सन् १९६५- वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड के बारे में पहली सार्वजनिक घोषणा हुई।
(९) सन् १९७३- स्काईलैब-4 को पृथ्वी की कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।
(१०) सन् १९८२- अमेरिका का पांचवां अंतरिक्ष यान कोलंबिया-5 एडवर्ड सैन्य अड्डे पर उतरा।
(११) सन् १९८८- बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तान में ११ वर्षो में हुआ पहला आम चुनाव जीता।
(१२) सन् २०११- पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक प्यारी सी बेटी को बुधवार की सुबह जन्म दिया। सुबह 5.30 पर सिजेरियन ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ।


१६ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:- 
(१) सन् १९२२- सिडनी मिंत्ज़, अमेरिकी मानव विज्ञानी
(२) सन् १९२२- जोसे सरामैगो, पुर्तगाली लेखक, नोबल पुरस्कार विजेता
(३) सन् १९२२- होन्ग मिन्ह चिन्ह, वियतनामी राजनितिज्ञ (निधन- सन् २००८)
***
'१७ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व'
१७ नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३२१वॉ (लीप वर्ष मे ३२२वॉ) दिन है। वर्ष मे अभी और ४४ दिन बाकी है।
१७ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१) सन् १८६९- स्वेज़ नहर का उदघाटन हुआ यह नहर एक फ़्रांसीसी इंजीनियर फर्डिनेंड डोलेस्पस के निरीक्षण में दस वर्षों में तैयार हुई। इसकी लम्बाई १६८ किलोमीटर तथा चोड़ाई १२० से २०० मीटर है। ये एशिया व अफ़रीक़ा महाद्वीपों को आपस में जीड़ती है। इसी कारण योरोपीय साम्राज्यवादियों ने इस पर नियंत्रण के लिए प्रतिस्पर्धा आरंभ कर दी परंतु सन् १९५४ में मिस्र ने स्वेज नहर के राष्ट्रीयकरण की घोषणा कर दी जिसके कारण ब्रिटेन फ़्रांस तथा ज़ायोनी शासन ने उस पर आक्रमण कर दिया परंतु अंतत: अतिग्रहणकारियों की सेना वहॉ से वापस जाना पड़ा और मिस्र ने उसे अपने नियंत्रण में ले लिया।
(२) सन् १८७०- डेनमार्क आस्ट्रिया तथा फ़्रांस पर विजय के पश्चात संयुक्त जर्मनी साम्राज्य का गठन हुआ। इससे पूर्व जर्मनी में राजाओं का अलग अलग राज हुआ करता था जर्मनी को एक साम्राज्य बनाने का श्रेय बिस्मार्क को जाता है जिन्हें लोहपुरुष का नाम दिया गया है। सन्  १९१८ ईसवी को प्रथम विश्व युद्ध में पराजय के पश्चात जर्मन साम्राज्य समाप्त हो गया और वहॉ लोकतंत्र लागू हो गया।
(३) सन् १९२२- पूर्व तुर्क सुल्तान महमूद छः को इटली में निर्वासित जीवन बिताने के लिए छोड़ दिया गया।
(४) सन् १९२२- रानी लक्ष्मीबाई का एक महत्वपूर्ण पत्र जो की उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को लिखा था लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला हैं |
(५) सन् १९४३- मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में इसी नाम की कॉन्फ़्रेन्स आरंभ हुई। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस सम्मेलन में अमरीका व चीन के राष्ट्रपतियों और ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ने भाग लिया और कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिये जिनमें से एक कोरिया की स्वतंत्रता है।
(६) सन् १९८२- इराक़ में सद्दाम हुसैन की अत्याचारी सरकार से जनता को छुटकारा दिलाने के लिए इस्लामी क्रान्ति के उच्च संगठन का गठन हुआ। जिसमें सद्दाम विरोधी दल और गुट शामिल थे। इसका उद्देश्य इराक़ में एक प्रजातांत्रिक सरकार लाना था। इराक़ पर जायोनी शासन के आक्रमण के दौरान अवसर का लाभ उठाते हुए इस संगठन ने इराक़ी सरकार पर प्रहार आरंभ कर।
१७ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:- 
(१) सन् १९२२- स्टैनली कोहेन - अमेरिकी चिकित्सक, शरीर विज्ञान या चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित
(२) सन् १९४२- मार्टिन स्कोर्सीस - अमरीकी फ़िल्मों के प्रसिद्ध एवं बेहतरीन निर्देशक |

१७ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ:-
(१) सन् १९२८- लाला लाजपत राय; आजीवन ब्रिटिश राजशक्ति का सामना करते हुए अपने प्राणों की परवाह न करने वाले लाला लाजपत राय 'पंजाब केसरी' कहे जाते हैं। लाला लाजपत राय भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। ये भारतीय 'राष्ट्रीय कांग्रेस' के 'गरम दल' के प्रमुख नेता थे। वह पूरे पंजाब के प्रतिनिधि थे। उनकी अपने भारत की देशसेवा विख्यात है।(जन्म- २८ जनवरी, सन् १८६५) |
***
'१८ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व'
१८ नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३२२वॉ (लीप वर्ष मे ३२३वॉ) दिन है। वर्ष मे अभी और ४३ दिन बाकी है।
१८ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१) सन् १८३९- फ़्रांस के सम्राज्य के विरुद्ध अलजीरिया की जनता का दूसरा आंदोलन आरंभ हुआ इसका नेतृत्व अब्दुल क़ादिर बिन मोहयुद्दीन कर रहे थे। फ़्रांस ने इस देश पर नियंत्रण करने के लिए सन् १८३० ईसवी से आक्रमण आरंभ किया था। अब्दुल क़ादिर ने ५० हजार सैनिकों के साथ सन् १८४७ ईसवी तक फ़्रांसीसी आक्रमणकारियों का मुक़ाबला किया किंतु अंतत: फ़्रांस ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया। लगभग एक शताब्दी के पश्चात द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति पर अलजीरिया वासियों द्वारा फ़्रांस के विरुद्ध पुन: संघर्ष आरंभ हो गया और सन् १९६२ ईसवी में इस देश को स्वतंत्रता मिल गयी।
(२) सन् १९०३- संयुक्त राज्य अमरीका तथा पनामा गणराज्य के बीच पनामा नहर नामक समझौता हुआ। इस समझौते के अनुसार पनामा नहर पर अमरीका का नियंत्रण हो गया परंतु बाद में सन् १९७८ ईसवी को दोनों पक्षों ने दोबारा समझौता किया जिसमें यह तै किया गया था कि सन् १९९९ तक पनामा नहर पनामा गणराज्य को दे दी जाए।
(३) सन् १९५६- मोरक्को को स्वतंत्रता मिली। १४६ वर्ष ईसा पूर्व यह देश रोम के नियंत्रण में चला गया था परंतु इस्लाम धर्म के उदय तथा विस्तार के पश्चात यह देश इस्लामी सरकार के अधिकार में चला गया और सन् १९२१ में फ़्रांस ने इस क्षेत्र पर अपना क़ब्ज़ा जमा लिया मोरक्को सन् १९५६ में स्वतंत्रता प्राप्त करने से पहले तक फ़्रांस के अधिकार में रहा।
(४) सन् १९६३- जनरल अब्दुस्सलाम आरिफ़ ने इराक़ की सत्ता अपने हाथ में ले ली एक रक्तरंजित सैनिक विद्रोह द्वारा वे तत्कालीन इराक़ी शासक अब्दुल करीम कासिम को सत्ता से हटा कर स्वयं शासक बन गये। अब्दुल करीम कासिम भी इसी प्रकार के विद्रोह के माध्यम से सत्ता में पहुँचे थे। जनरल अब्दुस्सलाम आरिफ़ तीन साल बाद एक विमान दुर्घटना में मारे गये और उनके भाई अब्दुर्रहमान आरिफ़ ने उनका स्थान लिया।

१८ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:- 
(१) सन् १९०८- इमोजेन कोका |
(२) सन् १९०९- जॉनी मर्सर |
(३) सन् १९१८- कैमरून मिशेल |
(४) सन् १९२३- एलन शेपर्ड |
(५) सन् १९२३- एलन शेपर्ड जूनियर |


१८ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ:-
(१) सन् २००६- डॉ.तपेश चतुर्वेदी, कवि-लेखक-शिक्षाविद-भाषाविद और साहित्यकार का चिड़ावा((राजस्थान) में निधन हुआ ।(जन्म- १८ सितम्बर, सन् १९२७ को मँझोली रियासत में जन्म हुआ ।)
***
'१९ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व'
१९ नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३२३वॉ (लीप वर्ष मे ३२४वॉ) दिन है। वर्ष मे अभी और ४२ दिन बाकी है।
१९ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१) सन् १९२२- तुर्की के युवराज अब्दुल मजीद द्वितीय को खलीफा चुन लिया गया।
(२) सन् १९७७- मिस्र के तत्कालीन राष्ट्रपति अनवर सादात अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस के लिए रवाना हुए। किसी अरब देश के राष्ट्राध्यक्ष की अतिग्रहित फिलिस्तीन की यह पहली यात्रा थी। इस यात्रा का उद्देश्य मिस्र को ज़ायोंनी शासन के निकट लाना और इस अवैध शासन के साथ एक तथाकथित शांति समझौते पर हस्ताक्षर करना था। यही कारण था कि इस्लामी देशों विशेषकर फिलिस्तीनी जनमत ने इस पर आक्रोष व्यक्त किया। इसके बावजूद सादात ने सन् १९७८ ईसवी में अमरीका की मध्यस्थता से जायोनी शासन के साथ कैम्प डेविड नामक समझौते पर हस्ताक्षर किए। बहुत से अरब देशों ने इससे अप्रस्न्न होकर मिस्र के साथ अपने संबंध तोड़ लिए तथा सादात की इस कार्रवाई को अरबों और मिस्र की जनता के साथ विश्वासघात समझा गया जिसके बाद मिस्र में अशांति फैल गयी इसके अगले ही सन् १९८१ में औपचारिक सैनिक परेड के दौरान खालिद इस्लामबूली नामक सैनिक अधिकारी ने सादात की गोलीमार कर हत्या कर दी।
(३) सन् १९९०- नाटो और वारसा संधि के सदस्य देशों के नेताओं ने पेरिस में एक समझौते पर हस्ताक्षर करके पूर्वी और पश्चिमी ब्लॉकों के बीच शीत युद्ध का अंत कर दिया। इन नेताओं ने इसी प्रकार इन दोनों संगठनों के हथियारों को कम करने तथा प्रचारिक युद्ध को रोकने पर सहमति जताई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमरीका और रुस के दो बड़ी परमाणु शक्तियों के रुप में उभरने के बाद शीत युद्ध आरंभ हुआ था। रुस परमाणु शस्त्र प्राप्त करके विश्व शांति के लिए ख़तरनाक साबित हो रहा था जिसके दृष्टिगत रुस और अमरीका को परमाणु युद्ध को रोकने के उद्देश्य से एक समझौता करने पर विवश होना पड़ा। इसके बावजूद पूर्वी और पश्चिमी ब्लॉकों में राजनैतिक, अर्थिक, प्रचारिक और जासूसी मंच पर युद्ध जारी रहा। इसी को शीत युद्ध कहा जाता है। १९८० के दशक में पूर्व सोवियत संघ और पूर्वी योरोपीय देशों में होने वाले परिवर्तनों से शीत युद्ध के समापन की भूमिका समतल हुई और अंतत: पूर्वी ब्लॉक के देशों में रुस का प्रभाव कम हो गया जिससे सोवियत संघ टूट गया और शीत युद्ध समाप्त हो गया। इसके कुछ समय बाद वारसा संधि भी समाप्त हो गयी।

१९ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:- 
(१) सन् १९१५ - अनीता लिज़ाना - ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली दक्षिणी अमेरिकी |
(२) सन् १९१७ - इन्दिरा गांधी - सन् १९६६ से सन् १९७७ तक लगातार ३ पारी के लिए भारत गणराज्य कीप्रधानमन्त्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में सन् १९८० से लेकर सन् १९८४ में उनकी राजनैतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। वे भारत की प्रथम और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। (निधन-३१ अक्टूबर, सन् १९८४)
(३) सन् १९२२- यूरी नोरोजोव, रूसी भाषाविद् और महाकवी(निधन-सन् १९९९)
(४) सन् १९२८ - दारा सिंह, १९६०-१९७० दशक के प्रसिद्द पहलवान, राज्यसभा के सांसद एवं प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्मी अभिनेता हैं |
(५) सन् १९५१ - ज़ीनत अमान - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री |

१९ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ:-
(१) सन् १९९८- टेड फुजिता, जापान में पैदा हुआ अमेरिकन मेटरोलोजिस्ट (सन् जन्म- १९२०)
(२) सन् २००१- मार्सल्ले फ़ररों, कुएबेक पेंटर और स्तैनेद ग्लास कलाकार (सन् जन्म-१९२४)
(३) सन् २००३- इअन गेओघेगन, ऑस्ट्रलियन रेसिंग ड्राईवर (सन् जन्म-१९४०)
(४) सन् २००४ - पिएट एस्सेर, डच स्कुल्प्टर (जन्म-सन् १९१४)
(५) सन् २००४ - हेलमुट ग्रिएम, ज़र्मन एक्टर (जन्म-सन् १९३२)
(६) सन् २००४ - तेर्री मेल्चेर, अमेरिकन संगीत और रिकॉर्ड प्रोडूसर (जन्म-सन् १९४२)
(७) सन् २००४ - जॉन रोबेर्ट वने, ब्रिटिश फर्मकोलोज़िस्ट, नोबेल लौरेअटे (जन्म-सन् १९२७)
(८) सन् २००५ - एरिक बल्लिंग, डेनिश टीवी और फिल्म डिरेक्टर (जन्म-सन् १९२४)
(९) सन् २००७ - केविन दूबरो, अमेरिकन सिंगर (Quiet Riot) (जन्म-सन् १९५५)
(१०) सन् २००७ - मइके ग्रेगोरी, इंग्लिश रग्बी लीग फुटबॉलर (जन्म-सन् १९६४)
(११) सन् २००७ - डिस्क विल्सन, अमेरिकन एक्टर (जन्म-सन् १९१६)
(१२) सन् २०१०- पेट बर्न्स, कनाडियन होकी कोच (जन्म-सन् १९५२)
***
'२० नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व'
२० नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३२४वॉ (लीप वर्ष मे ३२५वॉ) दिन है। वर्ष मे अभी और ४१ दिन बाकी है।
२० नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१) सन् २८४ - डिओक्लेतिअन को रोमन सम्राट के रूप में चुना गया |
(२) सन् ७६२- चीनी साम्राज्य की राजधानी के लिए जय पाए लो यांग की घोषणा की गयी |
(३) सन् १९२०- ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध इराक़ी जनता का आंदोलन विफल हुआ। प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति और उसमानी शासन के पतन के बाद ब्रिटेन और फ़्रांस ने मध्यपूर्वी एशिया के क्षेत्रों को आपस में बॉट लिया किंतु आरंभ से उन्हें जनविरोध का सामना करना पड़ा। सन् १९२० का इराक़ी जनता का आंदोलन विदेशियों को बाहर निकालने और प्रजांतात्रिक व्यवस्था की स्थापना के लिए आरंभ हुआ था। यद्यपि इस आंदोलन में जनता ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और बलि दी किंतु ब्रिटेन ने उस समय के आधुनिक हथियारों के प्रयोग से लोगों का जनसंहार किया और इस आंदोलन को कुचल दिया।
(४) सन् १९४५- जर्मनी में बीस से अधिक नात्सी अफ़सरों पर युद्धापराधों को लेकर मुकदमा शुरु ।
(५) सन् १९५०- कोरिया युद्ध में पहली बार अमरीका और चीन की सेनाओं का आमना सामना हुआ। उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच मतभेद उत्पन्न हो गया था जिसे अमरीका, रुस और चीन ने और भी व्यापक कर दिया। अमरीका दक्षिणी कोरिया और पूर्व सोवियत संघ तथा चीन उत्तरी कोरिया का समर्थन कर रहे थे। कोरिया युद्ध में दोनों पक्षों को भारी क्षति हुई। अंतत: संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्था से यह युद्ध रुका और कोरिया द्वीप दो देशों उत्तरी कोरिया और दक्षिणी कोरिया में बॅट गया।
(६) सन् १९६०- स्वीडन में योरोपीय देशों के सातवें कँन्वेन्शन में स्वतंत्र योरोपीय व्यापार संगठन एफ़टा के गठन के प्रस्ताव पर सहमति हुई। इस संगठन में ऑस्ट्रिया फिनलैंड, नार्वे और स्वीडन सहित सात योरोपीय देश शामिल थे। उक्त चारों देश पश्चिमी ब्लॉक में शामिल थे किंतु वे योरोप के संयुक्त बाजार से नहीं जुड़ना चाह रहे थे। इसी लिए इन देशों ने स्वतंत्र व्यापार के समझौते पर हस्ताक्षर किये किंतु योरोप में कुछ परिवर्तन होने तथा योरोपीय संघ में ब्रिटेन और डेनमार्क के शामिल होने के बाद एफ़टा ने योरोप के संयुक्त बाजार के साथ समझौता कर लिया।
(७) सन् १९९५- वेल्स की राजकुमारी डायना ने वेल्स के राजकुमार से अलगाव और अपने विवाहेत्तर संबंधों के बारे में बीबीसी टेलीविज़न पर खुल कर बात की ।
(८) सन् १९८५- माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 1.0 जारी की है |
(९) सन् १९८६- संयुक्त राष्ट्र डब्ल्यूएचओ 1 वैश्विक एड्स का मुकाबला करने के प्रयास की घोषणा |
(१०) सन् २००३- इस्तांबुल में बम-विस्फोट के परिणामस्वरुप तुर्की के एचएसबीसी बैंक के मुख्य-कार्यालय और ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास को नष्ट हो गए |
(११) सन् २००८- अमेरिका की वित्तीय प्रणाली में महत्वपूर्ण विफलताओं के मध्य डो जोन्स औद्योगिक औसत के बाद सन् १९९७ के बाद से अपने निम्नतम स्तर तक पहुँचा |
(१२) सन् २०११- लीबिया की अंतरिम सरकार ने देश के पूर्व प्रशासक कर्नल गद्दाफी के पुत्र सैफ अल-इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया |


२० नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:- 
(१) सन् १९३२- रिचर्ड डावसन |
(२) सन् १९३९- डिक स्मोथेर्स _
(३) सन् १९४३- वेरोनिका हमेल |
(४) सन् १९४६- दुआने ऑलमैन |
(५) सन् १९४६- जुडी वूद्रुफ्फ़ |
(६) सन् १९५६- बो डेरेक |
(७) सन् १९६५- माइक हीरा |
(८) सन् १९८३- मिस्चा मेंडल |


२० नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ:-
(१) सन् १९६२- डेनमार्क के प्रसिद्ध वैज्ञानिक नील बोहर का ८२ वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे भौतिक शास्त्री थे। उनका जन्म सन् १८८० में हुआ था। बचपन में उन्हें गणित से विशेष लगाव था। उन्होंने इस विषय में व्यापक अध्ययन और शोधकार्य किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने अणु के बारे में भी बहुत अध्ययन और कुछ अविष्कार किये जिसके कारण उन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(२) सन् १९७१- स्पेन के तानाशाह जनरल फ़्रैंको का निधन ।
(३) सन् २००४- डेविड ग्रिएरसों, कनाडा के रेडियो मेजबान (जन्म- सन् १,९५५ ) 
(४) सन् २००४- जेनी रॉस, अंग्रेजी संगीतकार (धारा 25) (जन्म- सन् १,९६२) 
(५) सन् २००५- मनोचहर आतशी, ईरानी कवि (जन्म- सन् १९३१) 
(६) सन् २००५- शेल्डन गार्डनर, अमेरिकी मनोवैज्ञानिक (जन्म- सन् १९३४) 
(७) सन् २००५- क्रिस व्हिटली, अमेरिकी संगीतकार (जन्म- सन् १९६०) 
(८) सन् २००५- जेम्स किंग, अमेरिकी गायक(जन्म- सन् १९२५) 
(९) सन् २००६- रॉबर्ट अल्त्मन, अमेरिकी फिल्म निर्देशक (जन्म- सन् १९२५) 
(१०) सन् २००६- ज़िया Ceauş इस्कू, रोमानियाई गणितज्ञ (जन्म- सन् १९५०) 
(११) सन् २००६- आंद्रे वाटर्स, अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी (जन्म- सन् १९६२) 
(१२) सन् २००७- इयान स्मिथ, र्होदेसिया के प्रधानमंत्री (जन्म- सन् १९१९) 
(१३) सन् २००८- स्वेन इंगे, स्वीडिश चित्रकार और आधुनिक कलाकार(जन्म- सन् १९३५) 
(१४) सन् २००९ - लिनो लासदेल्ली, इतालवी पर्वतारोही(जन्म- सन् १९२५) 
(१५) सन् २००९- मैक्स रॉबर्टसन, ब्रिटिश स्पोर्ट्स कमेंटेटर, रेडियो, और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और लेखक (जन्म- सन् १,९१५) 
(१६) सन् २०१०- रोब ल्य्तले, अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी (जन्म- सन् १९५४) 
(१७) सन् २०१०- लॉरी बेम्बेनेक, अमेरिकी दोषी करार कातिल और भगोड़ा (जन्म- सन् १,९५८) 
(१८) सन् २०१०- डैनी म्च्देवित्त, अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी (जन्म- सन् १९३२) 
(१९) सन् २०१०- चल्मेर्स जॉनसन, अमेरिका के राजनीतिक विद्वान और लेखक (जन्म- सन् १९३१)
***
'२१ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व'
२१ नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३२५वॉ (लीप वर्ष मे ३२६वॉ) दिन है। वर्ष मे अभी और ४० दिन बाकी है।
२१ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१) सन् १२७२- हेनरी III, अपने बेटे प्रिंस एडवर्ड, (१६ नवंबर को मृत्यु) के बाद इंग्लैंड का राजा बना |
(२) सन् १७८३- पहली बार आकाश में गुब्बारे द्वारा मनुष्य ने उड़ने का प्रयास किया इस गुब्बारे में दो लोग सवार थे इनमें एक फ़्रांस के भौतिक शास्त्री डयूरेज़ थे। डयूरेज़ ने शिक्षा प्राप्ति के काल से ही उड़ने की योजना बनाई थी। जिसे बाद में उन्होंने व्यवहारिक किया। एक उड़ान के दौरान वे ब्रिटेन और फ़्रांस के मध्य पानी में डूबकर मर गये।
(३) सन् १७९१- कर्नल नेपोलियन बोनापार्ट को फ्रेंच गणराज्य की सेनाओं के कमांडर-चीफ के रूप में नियुक्त किया गया और यहीं से उसके सम्राट बनने का मार्ग खुला |
(४) सन् १७९४- होनोलूलू हार्बर की खोज |
(५) सन् १८७१ - मोजे़स गेल द्वारा सिगार लाइटर को पेटेण्ट कराया गया।
(६) सन् १८०६- नेपोलियन बोनापार्ट की ओर से बर्लिन आदेश जारी हुआ। जिसके अनुसार फ़्रांस के प्रभाव वाले स्मस्त योरोपीय देशों के ब्रिटेन के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया गया। ब्रिटेन द्वारा फ़्रांस की समुद्री घेराबंदी की प्रतिक्रिया स्वरुप नेपोलियन ने यह आदेश जारी किया था।
(७) सन् १८६७- लक्ज़मबर्ग को एक स्वतंत्र राष्ट घोषित किया गया। किंतु इसके बाद भी यह देश हॉलैड से जुड़ा रहा। सन् १८९० में लक्ज़मबर्ग हालैंड से भी अलग हो गया। सन् १९४८ में इस दश ने नेटो की सदस्यता ली। यह छोटा सा यारोपीय देश इस महाद्वीप के पश्चिमी भाग में जर्मनी फ़्रांस तथा बेल्जियम के पड़ोस में स्थित है।
(८) सन् १९६२ - चीन की जनवादी मुक्ति सेना ने भारत-चीन सीमा पर एकपक्षीय युद्ध विराम की घोषणा की।
(९) सन् १९७१ - मुक्ति वाहिनी वारा समर्थित भारतीय सेना ने गरीबपुर की लडा़ई में पाकिस्तानी सेना को परास्त किया।
(१०) सन् २००६- सीरिया विरोधी लेबनानी मंत्री और सांसद पियरे गेमायेल उपनगरीय बेरूत में हत्या कर दी |


२१ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:- 
(१) सन् १६९४- फ़्रांस के प्रसिद्ध दार्शनिक तथा लेखक फ्रान्कोइस मैरी आरोए का जन्म हुआ वे वाल्टर के नाम से प्रसिद्ध हुए। वाल्टर को जीवन में दो बार कारवास और एक बार तीन वर्ष के लिए ब्रिटेन की ओर देशनिकाला दिया गया। जिसके कारण उनके मन में फ़्रांस की सरकार के प्रति द्वेष उत्पन्न हो गया जिसे उनकी रचनाओं में देखा जा सकता है। वाल्टर ने विभिन्न विषय में ५० पुस्तकें लिखीं।
(२) सन् १९३५ - स्कन्द गुप्त
(३) सन् १९६८ - एण्डी कैडिक
(४) सन् १९७० - जस्टिन लैंगर
(५) सन् १९७६ - सलीम इलाही
(६) सन् १९८२ - आरती छाबरिया

२१ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ:-
(१) सन् १९७० - सी वी रमन, प्रसिद्ध भौतिकी नोबल पुरस्कार।
(२) सन् २००९- हिंदी के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार व जोधपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफ़ेसर कल्याण मल लोढ़ा का रात लगभग २.३० बजे जयपुर में निधन हो गया |

प्रमुख विश्व-दिवस:-
(१)विश्व हेलो डे
(२)विश्व टेलीविज़न डे
***
'२२ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व'
२२ नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३२६वॉ (लीप वर्ष मे ३२७वॉ) दिन है। वर्ष मे अभी और ३९ दिन बाकी है।
२२ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१) सन् १८७७- थॉमस एडिसन ने ग्रामोफ़ोन का अविष्कार किया। एडिसन बहुत दिनों पहले से ही ऐसी मशीन बनाने के प्रयास में थे जो आवाज़ को रिकॉर्ड करके आवश्यक समय पर उसे प्रसारित करे। इसके लिए उन्होंने ७ वर्ष परिश्रम किया। सन् १९३१ में एडिसन का निधन हुआ।
(२) सन् १९४३- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान को हराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलिन थियोडोर रूज्वेल्ट, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और चीनी शासक च्यांग काई शेक के बीच मंत्रणा हुई।
(३) सन् १९४३- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लेबनान स्वतंत्र हुआ। सन् १९१८ में यह देश उसमानी शासन के नियंत्रण से निकलकर फ़्रांस के अधिकार में चला गया था। फ़्रांस की भेदभाव पूर्ण नीति के कारण लेबनान में अशांति फैल गयी जो सन् १९४३ में इस देश की स्वतंत्रता के बाद समाप्त हुई। यह देश मध्यपूर्वी एशिया के पश्चिमी भाग में भूमध्यसागर के तट पर स्थित है। सीरिया और फ़्रिलिस्तीन इसके पड़ोसी देश हैं।
(४) सन् १९५०- अमेरिका के रिचमंड हिल्स में रेल दुर्घटना में ७९ लोगों की मृत्यु हो गई।
(५) सन् १९६३- अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जान एक कैनेडी की टेक्सास राज्य के एक नगर का दौरा करते समय हत्या कर दी गयी। उन्हें एक अमरीकी ने मारा। कैनैडी का जन्म सन् १९१७ में हुआ और सन् १९४६ से वे तीन बार अमरीकी कॉग्रेस और एक बार सेनेट के सदस्य चुने गये। कैनेडी के हत्यारे ली हारवी इसवाल्ड की कुछ ही दिनों बार जैक रुबी नामक व्यक्ति ने हत्या के दी। और जैक रुबी भी पुलिस के दावे के अनुसार जेल में कैंसर के रोग से मर गया। इस प्रकार से इस हत्या कांड के योजनाकार का पता नहीं चल सका।
(६) सन् १९६७- संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने फ़िलिस्तीन के बार में प्रस्ताव २४२ पारित किया। जिसमें फ़िलिस्तीन क्षेत्रों से ज़ायोनी शासन के सैनिकों की वापसी, विवश होकर पलायन करने वाले फ़िलिस्तीनियों की स्वदेश वापसी क्षेत्र के देशों की अखंडता और प्रभुसत्ता के सम्मान पर बल दिया गया था। किंतु ज़ायोनी शासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नियमों के साथ खिलवाड़ के कारण इस प्रस्ताव का वही भाग लागू हुआ जो इस्राईल के हित में था।
(७) सन् १९६७- संयुक्त राष्ट्र ने २४२वां प्रस्ताव पारित करके इजरायल को जमीन वापस करने का निर्देश दिया।
(८) सन् १९६८- मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
(९) सन् १९७१- भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
(१०) सन् १९८९- मंगल, शुक्र, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून और चंद्रमा एक ही सीध में आये।
(११) सन् १९९०- ब्रिटिश प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
(१२) सन् १९९७- भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।


२२ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:- 
(१) सन् १८३०- बुंदेलखंड के वीर रस के लोकगीतों की प्रणेता झलकारी बाई का जन्म झांसी के भोजला गांव में हुआ। झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की नियमित सेना में, महिला शाखा दुर्गा दल की सेनापति थीं। वे लक्ष्मीबाई की हमशक्ल भी थीं इस कारण शत्रु को धोखा देने के लिए वे रानी के वेश में भी युद्ध करती थीं ।(निधन- ४ अप्रैल १८५७)
(२) सन् १८९९ - शहीद लक्ष्मण नायक, वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी |
(३) सन् १९१६- शांति घोष, वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी |


२२ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ:-
(१) सन् १५४०- इटली के राजनीतिज्ञ और इतिहासकार गे शोरडन का ५८ वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे फ़रवरी सन् १४८२ में फलोरेंन्स नगर में पैदा हुए। उन्हें इतिहास और साहित्य के विषयों में दक्षता प्राप्त थी साथ ही वे कुशल राजनीतिज्ञ थे। वे योरोप में पुनर्जागरण के काल के लेखकों में से एक थे।
(२) सन् १९४६- मिर्ज़ा ज़ाकिर हुसेन ‘साक़िब’ (जन्म- २ जनवरी, सन् १८६९ को आगरा में हुआ।)
(३) सन् २००८- प्रमुख हिन्दी सेवी जी.आर.नरसिम्हा राव जी का निधन दोपहर १.१५ बजे हृदय की गति रुक जाने से हो गया । आप हिन्दी प्रचार सभा,हैदराबाद के परीक्षा मंत्री,भारत अभ्युदय उच्च विद्यालय ट्रस्ट बोर्ड,जियागुड़ा के सभापति एवं अभ्युदय प्राच्य महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य रह चुके थे ।
(४) सन् २००९- रूस के पहले असैन्य अंतरिक्ष यात्री और मशहूर विमान डिजाइनर प्रो. कांस्टांटिन फेयोक्तिस्तोव का निधन हो गया ।
***
'२३ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व'
२३ नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३२७वॉ (लीप वर्ष मे ३२८वॉ) दिन है। वर्ष मे अभी और ३८ दिन बाकी है।
२३ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१) सन् ९६०- जर्मनी के नरेश ऑटन प्रथम ने बूहम देश के सैनिकों को पराजित किया। और इस देश पर क़ब्ज़ा कर लिया। बूहम जो वर्तमान चेक गणराज्य बन गया है, 16वीं शताब्दी के मध्य तक जर्मनी के अधिकार में रहा। ऑटन ने बूहम के बाद पोलैंड और डेनमार्क को भी अपने अधिकार में कर लिया था।
(२) सन् १५२१- फरानान्डो माज़लान नामक पुर्तग़ाली नाविक की हत्या हुई। सन् १४७० में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने सन् १५१९ से पॉच जहाज़ों के साथ अपनी समुद्री यात्रा आरंभ की। दक्षिणी अमरीका के तट पर पहुँचने के बाद माज़लान ने एक खाड़ी का पता लगाया जिसका नाम भी उन्हीं के नाम पर माज़लान खाड़ी रख दिया गया। माज़लान और उनके साथी इसी मार्ग से प्रशांत महासागर तक पहुँच गये जहॉ उन्हें कई दिनों तक भूखा रहकर भटकना पड़ा यहॉ तक कि ये लोग फिलिपीन द्वीप समूह तक पहुँचे।फ़िलिपीन के स्थानीय लोगों ने माज़लान को अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करते देखकर मार डाला। उनके १६० साथियों में केवल १८ ही जान बचाकर स्पेन पहुँचने में सफल हुए।
(३) सन् १८७३ ईसवी को वियतनाम की राजधानी हनोई पर फ़्रांस के सैनिकों का अधिकार हो गया। चीन और भारत में फ़्रांस की वर्चस्ववादी लड़ाइयों के दौरान यह घटना हुई। १९वीं शताब्दी के मध्य से फ़्रांस ने इस क्षेत्र के अधिकांश भागों को अपना उपनिवेश बनाने का प्रयास किया। फ़्रांसीसी सैनिकों ने सन् १८८५ तक वियतनाम और तोनकन का अतिग्रहण कर लिया था। सन् १९५४ में फ़्रांसीसी सैनिकों को वियतनामी सैनिकों के हाथों भारी पराजय का सामना करना पड़ा जिसके बाद वे यह देश छोड़ने पर विवश हो गये।
(४) सन् १९२३- जर्मनी की गुस्ताव स्ट्रेसीमैन की गठबंधन सरकार का पतन हो गया।

२३ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:- 
(१) सन् १९२२- डोनाल्ड टेनंट, अमेरिकी विज्ञापन एजेंसी के कार्यकारी (निधन- सन् २००१)
(१) सन् १९२६- सत्यनारायण राजू उर्फ सत्य साईं बाबा का जन्म आन्ध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी में हुआ था, जिस घर में सत्य साईं का जन्म हुआ वह घर अब एक मन्दिर बन गया है ।

२३ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ:-
(१) सन् १९३७- आधुनिक भारत का प्रथम भौतिक विज्ञानी जगदीश चन्द्र बोस का निधन ३० नवम्बर, १८५८ को गिरिडी, बिहार में हुआ।(जन्म:- ३० नवम्बर, सन् १८५८ )
(१) सन् १९८०- हिन्दी फिल्मों के संगीतकार श्यामबाबू पाठक 
***
'२४ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व'
२४ नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३२८वॉ (लीप वर्ष मे ३२९वॉ) दिन है। वर्ष मे अभी और ३७ दिन बाकी है।
२४ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१) सन् १८३१- ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री माइकल फेरेडे ने बिजली की खोज की। उनके इस कारनामे से भैतिकशास्त्र विशेषकर इलेक्ट्रिसिटी के क्षेत्र में बहुत बड़ी प्रगति हुई फेरेडे सन् १७९१ ईसवी में जन्मे थे। उन्होंने पहले एक पुस्तकालय में काम किया और वहीं वे अध्ययन भी करते रहे। कुछ वर्षों बाद वे प्रयोगशाला में ब्रिटिश भौतिक शास्त्री हम्फरे के सहयोगी बन गए। उन्होंने अपने अनेक प्रयोगों में बिजली का बल्ब बनाया और रसायनशास्र के क्षेत्र में भी कई उपलब्धियॉ अर्जित कीं। उनकी एक अन्य सफलता बिजली के मोटर का निर्माण है भौतिकशास्त्र का एक महत्वपूर्ण नियम फेरेडे के नाम पर है । फेरेडे गोसों को तरल पदार्थ में परिर्तित करने वाले अग्रिणी वैज्ञानिकों में गिने जाते हैं।
(२) सन् १९२२- लोकप्रिय लेखक और आयरिश जनवादी सेना के सदस्य रॉबर्ट अर्स्काइन चिल्डेर्स को स्वतंत्र राज्य फायरिंग दस्ता द्वारा अवैध रूप से एक रिवॉल्वर ले जाने के लिए मार डाला गया।

२४ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:- 
(१) सन् १६३२- हॉलैंड के समाजशास्त्री और भौतिक शास्त्री बैरोख डो इस्पीनूज़ा का जन्म हुआ। उन्हें उच्चस्तरीय शिक्षा के दौरान प्रसिद्ध दार्शनिक डेकार्ट के विचारों से रुसि पैदा हो गयी। उन्होंने यहूदी धर्म पर कई टिप्पणियां कीं इसी कारण इस धर्म के लोग उनके दुशमन हो गये और वे कुछ समय बाद सबसे कट कर रहने लगे। इस्पीनूज़ा के विचार सूफीइज़्म से मिलते हैं। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं।
(२) सन् १८६४- फ़्रांसीसी चित्रकार हेनरी तोलोज़ लूत्रोक का जन्म हुआ। उनका संबंध मध्यवर्गीय परिवार से था। बहुत सी आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपनी कला दक्षता को विकसित किया और फ़्रांस के वरिष्ठ चित्रकारों में गिने जाने लगे। सन् १९०१ में उनका निधन हुआ।


२४ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ:-
(१) सन् १९१६- सर हीराम स्टीवंस मैक्सिम, अमेरिकी-बन्दूक का आविष्कारक (जन्म- सन् १८४०) 
(२) सन् १९२३- मिशेल डी क्लार्क, वास्तुकार (एम्स्टर्डम स्कूल), ३९ वर्ष की आयु में निधन |
(३) सन् १९२९- जार्ज क्लिमेंस्यु, फ्रांसीसी पत्रकार / प्रमुख (सन् १९१७-सन् १९२०), ८८ वर्ष की आयु में निधन |
(४) सन् १९४३- मार्टिन रसच्के, जर्मन संवाददाता / लेखक, सन् १९३८ के युद्ध में निधन |
***
'२५ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व'
२५ नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३२९वॉ (लीप वर्ष मे ३३०वॉ) दिन है। वर्ष मे अभी और ३६ दिन बाकी है।
२५ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१) सन् १७१६- अमेरिका में पहली बार किसी शेर को प्रदर्शनी में रखा गया।
(२) सन् १९४१- लेबनान को फ्रां से आजादी मिली।
(३) सन् १९४५- अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में वर्फीले तूफान के कारण हुई स्कूल बस दुर्घटना में १५ बच्चों की मौत हो गई।
(४) सन् १९४८- भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।
(५) सन् १९४९- स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
(६) सन् १९५०- चीन कोरिया विवाद में कूदा। उसकी सेनाओं ने यालू नदी को पार किया।
(७) सन् १९६०- टेलीफोन की एसटीी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
(८) सन् १९६५- फ्रांस ने अपना पहला सेटेलाइट लांच किया।
(९) सन् १९७४- नेपाल में एक पुल के ढहने से लगभग १४० लोग मरे।

२५ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:- 
(१) सन् १९२२- शेला फ़्रेजर, ब्रिटिश अभिनेत्री (निधन-सन् २०००)
(२) सन् १९४१- रियाद अहमद गौहर शाही, मुस्लिम सूफी, लेखक , आध्यात्मिक नेता (निधन-२००१)


२५ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ:-
(१) सन् २००१- रियाद अहमद गौहर शाही, मुस्लिम सूफी, लेखक, इंटरनेशनल के संस्थापक और आध्यात्मिक नेता आध्यात्मिक आंदोलन के सेर्फ़रोषण अंजुमन ए इस्लाम (जन्म- सन् १९४१)
(२) सन् २००६- फिलिस फ्रेजर, अमेरिकी अभिनेत्री और बच्चों की किताब प्रकाशन की मालकिन (जन्म- सन् १,९१६) 
(३) सन् २०१०- बर्नार्ड मैथ्यू, ब्रिटिश पोल्ट्री उद्योग आंकड़ा ((जन्म- सन् १९३०) 
***
'२६ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व'
२६ नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३३०वॉ (लीप वर्ष मे ३३१वॉ) दिन है। वर्ष मे अभी और ३५ दिन बाकी है।
२६ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१) सन् १६८८- फ्रांस के राजा लुई XIV  द्वारा नीदरलैंड के विरुद्ध युद्ध की घोषणा |
(२) सन् १९२२- हावर्ड कार्टर और यहोवा कार्नार्वन २००० वर्ष पुराने पिरामीड में घुसने वाले पहले व्यक्ति बने। उन्होंने फराओ तूतनखामन के मकवरे में प्रवेश किया।
(३) सन् २००८- भारत के मुंबई नगर में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात मुक्त करा लिया।

२६ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:- 
(१) सन् १४७७- इटली के विख्यात नाविक सेबैस्टियन कैबो का फलोरंस नगर में जन्म हुआ। उनके पिता जॉन, मंझे हुए नाविक थे और सिबैसिटयन ने अपने पिता के साथ रहकर समुद्र यात्रा के गुण और रहस्य सीखे। वे अपने पिता की अधिकाश यात्राओं में उनके साथ रहे। सन् १५५५ में उनका निधन हुआ।
(२) सन् १९२२- चार्ल्स एम. शल्ज़, अमेरिकी कार्टूनिस्ट (पीनट्स) (निधन-सन् २०००)

२६ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ:-
(१) सन् १८५५- एडम मिसकिए विच नामक पोलैंड के कवि और लेखक का उसमानी शासन की राजधानी इस्तांबूल में निधन हुआ। वे सन् १७९८ ईसवी में जन्मे थे और अपने पिता की भॉति एक स्वतंत्रता प्रेमी संघर्षकर्ता थे। मिसकिए विच ने उस समय जीवन बिताया जब पोलैंड। रूस ऑस्ट्रिया और प्रॉस के बीच बंटा हुआ था। उन्होंने अपने देश को पुन: एक करने के लिए प्रयास किए। इसी कारण सन् १८२३ में उनहें देश निकाला देकर रुस भेज दिया गया किंतु ६ वर्ष बाद वे इस देश से भाग निकले और फ़्रांस जाकर साहित्य की शिक्षा देने लगे फिर वे इस्तांबूल चले गये तथा एक सैनिक इकाई तैयार करके रूस से लड़ने की तैयारी में जुट गये किंतु इसी नगर में उनका निधन हो गया।
(२) सन् १८९४- जर्मनी के गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री हेनरी रोडल्क हर्टज़ का ३७ वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे सन् १८५७ ईसवी में हैमबँग मे जन्में थे। उन्हें युवाकाल से ही भौतिकशास्त्र और मैकेनिकल कामों से लगाव था। इस लिए उन्होंने इसी क्षेत्र में अपनी शिक्षा आगे बढ़ाई। उन्होंने विद्युताकर्षण की लहरों का पता लगाकर भौतिक शास्त्र और गणित के क्षेत्र में अनेक नये अविषकारों और खोजों की नींव डाली। यह लहरें इस समय हर्टज़ के नाम से जानी जाती हैं।
(३ ) सन् १९९५- शंकर दयाल सिंह - भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार (जन्म- सन् १९३७)
(४) सन् २००८- डे' अन्गेलो विल्सन, अमेरिकी अभिनेता (जन्म- १९७९) 
(५) सन् २०१०- पाल्ले हुल्ड, डैनिश अभिनेता (जन्म- १९१२)
***
'२७ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व'
२७ नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३३१वॉ (लीप वर्ष मे ३३२वॉ) दिन है। वर्ष मे अभी और ३४ दिन बाकी है।
२७ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१) सन् १९४१- जर्मनी और सोवियत संघ के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान टैंक लड़ाई हुई। इसमें जर्मनी की पराजय होने के बाद लड़ाई बंद हुई। इस युद्ध में जर्मन सेनाओं ने रूस की राजधानी मास्को पर अधिकार करना चाहा जिसका उन्होंने एक महीने से परिवेष्टन कर रखा था। जर्मनी की यह पराजय द्वितीय विश्व युद्ध की महत्वपूर्ण घटना थी और यहीं से सोवियत संघ के मोर्चों पर जर्मनी की पराजय का क्रम आरंभ हुआ। मॉस्को के निकट होने वाली इस लड़ाई में रुस और जर्मनी ने भारी संख्या में टैंकों का प्रयोग किया इसी लिए इसे टैंकों की लड़ाई का नाम दे दिया गया।
(२) सन् १९४७- पेरिस में पुलिस ने कम्युनिस्ट समाचार-पत्र के कार्यालय पर कब्जा कर लिया।
(३) सन् २००५- एमियेन्ज़, फ्रांस में पहला आंशिक मानवीय चेहरा प्रत्यारोपण पूर्ण सफल हुआ |


२७ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:- 
(१) सन् १८१७- जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्ययनकर्ता थयुडर मोमज़न का जन्म हुआ। उन्होंने शिक्षा प्राप्ति के बाद शोधकार्य आरंभ कर दिया। उन्होंने प्राचीन सभ्यताओं से संबंधित शिलालेखों का अध्ययन विशेष रुप से किया। प्राचीन रोम का विस्तृत इतिहास उनकी प्रसिद्ध पुस्तक है जो रोम के बारे में इतिहास की अत्यंत महत्वपूर्ण पुस्तक है। उन्हें सन् १९०२ में नोबल पुरस्कार मिला और इसके एक वर्ष बाद ८६ वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। वे राजनैतिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहे और जर्मनी की संसद के सदस्य भी चुने गये। वे तत्कालीन जर्मन चान्सलर बिसमार्क के कट्टर विरोधियों में समझे जाते थे।
(२) सन् १९२१- ओले सर्विग, डैनिश लेखक / आलोचक (Limbo, Glem Ikke) 
(३) सन् १९२३- रॉबर्ट ए यंग, (प्रतिनिधि - डी - एमओ, सन् १९७७-सन् १९८६) 
(४) सन् १९२४- थेरेसा आर वान डेर पंत, मूर्तिकार 


२७ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ:-
(१) सन् १९५३- अमरीका के विख्यात नाटक लेखक बूजीन ओनील का ६५ वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे सन् १८८८ में जन्में थे। उनका जीवन उतार चढ़ाव से भरा हुआ है। उन्हें ड्रामे से बड़ा लगाव था। सन् १९३६ में उन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी एक पुस्तक जोन्ज़ एम्पेरर है जबकि कुछ दूसरी पुस्तकों के नामों का अनुवाद विचित्र क्षण तथा जंगल की आवाज़ है।
(२) सन् २००८- विश्वनाथ प्रताप सिंह भारत के आठवें प्रधानमंत्री ।(जन्म- २५ जून, सन् १९३१)
(३) सन् २०११- मशहूर सारंगी वादक एवं एलबम 'पिया बसंती' के गायक व कम्पोजर उस्ताद सुल्तान खां का निधन हो गया। ७१ वर्षीय खां पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर उन्हें रविवार को बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
***
'२८ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व'
२८ नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३३२वॉ (लीप वर्ष मे ३३३वॉ) दिन है। वर्ष मे अभी और ३३ दिन बाकी है।
२८ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१) सन् १९१९- अमेरिका में जन्मी लेडी ऐस्टोर हाउस ऑफ कामर्स की प्रथम महिला सदस्य चुनी गई।
(२) सन् १९८७- दक्षिण अफ्रीका के हिंद महासागर, में एयरवेज बोइंग 747 दुर्घटना के दौरान १५९ यात्रियों की मृत्यु हो गयी |
(३) सन् १९८८- पिकासो की पेंटिंग "एक्रोबेट और मसखरा" 38.46 करोड़ डॉलर में बिकी |


२८ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:-
(१) सन् १९६२- जॉन स्टीवर्ट, अमेरिकी हास्य अभिनेता |
(२) सन् १९६५- डेविड एकोब, सिडनी एनएसडब्ल्यू आस्ट्रेलिया गोल्फर |
(३) सन् १९७१- रोब कोनवे, अमेरिकी पेशेवर पहलवान |
(४) सन् १९७७- फैबियो ग्रोसो, इतालवी फुटबॉलर |


२८ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ:-
(१) सन् १६७८- अफगानिस्तान के जमरूद नामक सैनिक ठिकाने पर जोधपुर के महाराजा जसवंतसिंह का निधन हो गया था
(२) सन् १८९०- भारतीय सामाजिक क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले । वे एक महान विचारक, कार्यकर्ता, समाज सुधारक, लेखक, दार्शनिक, संपादक और क्रान्तिकारी थे। उन्होंने जीवन भर निम्न जाति, महिलाओं और दलितों के उद्धार के लिए कार्य किया। इस कार्य में उनकी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले ने भी पूरा योगदान दिया।(जन्म- ११ अप्रैल, सन् १८२७ को महाराष्ट्र के सातारा जिले में माली जाति के एक परिवार में हुआ था।)
(३) सन् २०१०- प्रसिद्ध नृत्यांगना गुलबर्धन, (जन्म:-१९ नवम्बर,सन् १९२८ को मुंबई में हुआ)
***
'२९ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व'
२९ नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३३३वॉ (लीप वर्ष मे ३३४वॉ) दिन है। वर्ष मे अभी और ३२ दिन बाकी है।
२९ नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१) सन् १७५९- दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या
(२) सन् १७८२- ब्रिटेन ने अमरीकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।
(३) सन् १८८९- बेंगलूर के लालबाग गार्डन में 'ग्लास हाउस' की आधारशिला रखी गई।
(४) सन् १९१६- अमेरिका डोमिनिकन गणराज्य में मार्शल लॉ की घोषणा की |
(५) सन् १९४८- तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी बर्लिन में पृथक सरकार बनाई।
(६) सन् १९४७- संयुक्तराष्ट्रसंघ की महासभा ने फिलिस्तीन के अरबों और यहूदियों के विभाजन पर मतदान किया। जिसके फलस्वरूप इजरायल का निर्माण हुआ।
(७) सन् १९९०- अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज ने युद्ध टालने के लिए अमरीकी-इराक बैठक का प्रस्ताव रखा।
(८) सन् १९९९- महाराष्ट्र के नारायणगांव में विश्व का सबसे बडा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।

२९ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:-
(१) सन् १३३८- एंटवर्प लायनेल, क्लेरेंस के 1 ड्यूक, इंग्लैंड के एडवर्ड III के बेटे (निधन-सन् १३६८)
(२) सन् १४२७- ज्हेंग्तोंग, चीन के सम्राट (निधन-सन् १४६४)
(३) सन् १४८४- जोआचिम वदियन, स्विस मानवतावादी (निधन-सन् १५५१)
(४) सन् १६२७- जॉन रे, अंग्रेजी प्रकृतिवादी साहित्यकार(निधन-सन् १७०५)
(५) सन् १९१५- अर्ल डब्ल्यू सदरलैंड, अमेरिकी औषध अन्वेषक (सन् १,९७१ में नोबेल-पुरस्कार)
(६) सन् १९६४- कॉर्क ग्राहम अमेरिकी पत्रकार, अभिनेता और लेखक
(७) सन् १९७२- ब्रायन बॉमगार्टनर, अमेरिकी अभिनेता


२९ नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ:-
(१) सन् १६४३- इटली के विख्यात संगीतकार क्लोडियों मोंट वोर्डी |
(२) सन् १९०९- प्रसिद्ध बंगला इतिहासकार रोमेश चन्द्र दत्त |
(३) सन् १९९३- जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा की मृत्यु जिनेवा, स्विट्ज़रलैण्ड में हो गयी | जे. आर. डी. टाटा भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति थे। आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है। इन्होंने ही देश की पहली वाणिज्यिक विमान सेना टाटा एयरलाइंस शुरू की थी जो आगे चलकर भारत की राष्ट्रीय विमानसेवा एयर इंडिया बन गई। इस कारण जे. आर. डी. टाटा को भारत के नागरिक उड्डयन का पिता भी कहा जाता है।(जन्म- २९ जुलाई, सन् १९०३, पेरिस, फ़्राँस)
***
'३० नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व'
३० नवम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३३४वॉ (लीप वर्ष मे ३३५वॉ) दिन है। वर्ष मे अभी और ३१ दिन बाकी है।
३० नवम्बर का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं--
(१) सन् १९३१- लंदन के हाइड पार्क में क्रिस्टल पैलेस आग से नष्ट |
(२) सन् १९६६- बारबाडोस यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हो जाता है |
(३) सन् १९९३- राष्ट्रपति बिल क्लिंटन संकेत ब्रैडी गन नियंत्रण विधेयक |

३० नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:-
(१) सन् १८५८- आधुनिक भारत का प्रथम भौतिक विज्ञानी जगदीश चन्द्र बोस का जन्म मेमनसिंह में अपने ननिहाल में उसी वर्ष हुआ जिसमें भारत सीधे ब्रिटिश प्रशासन के अधीन हो गया |(निधन २३ नवम्बर, सन् १९३७ को गिरिडी, बिहार में हुआ।)


३० नवम्बर को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ:-
(१) सन् १७१८- चार्ल्स बारहवीं, स्वीडन के राजा (सन् १६९७-सन् १७१८), ३६ की आयु में लड़ाई में मृत्यु |
(२) सन् १९९६- टिनी टिम, [हरबर्ट खौरी], अमेरिकी अभिनेता, ७१ वर्ष की आयु में मृत्यु |
(३) सन् १९९७- क्लारे लुसी मेडेलीन इवांस, इतिहासकार, ३७ वर्ष की आयु में मृत्यु |
(४) सन् २००४- पियरे बर्टन, कनाडा के लेखक (जन्म-१९२०)
(५) सन् २००५- जीन पार्कर, अमेरिकी अभिनेत्री (जन्म-१,९१५)
(६) सन् २००६- एल्हादी एडम, सूडानी कवि और गीतकार (जन्म-१,९२७)
(७) सन् २०१०- भाई राजीव दीक्षित; स्वदेशी के प्रखर प्रवक्ता, चिंतक, जुझारू, निर्भीक व सत्य को दृढ़ता से रखने के लिए पहचाने जाने वाले |(जन्म;- तीस नवम्बर, सन १९६७ को उ.प्र. के अलीगढ़ जनपद के अनरौली तहलीस के नाह गांव में)

इतिहास की संपूर्णता असाध्य सी है, फिर भी यदि हमारा अनुभव और ज्ञान प्रचुर हो, ऐतिहासिक सामग्री की जाँच-पड़ताल को हमारी कला तर्कप्रतिष्ठत हो तथा कल्पना संयत और विकसित हो तो अतीत का हमारा चित्र अधिक मानवीय और प्रामाणिक हो सकता है। सारांश यह है कि इतिहास की रचना में पर्याप्त सामग्री, वैज्ञानिक ढंग से उसकी जाँच, उससे प्राप्त ज्ञान का महत्व समझने के विवेक के साथ ही साथ ऐतिहासक कल्पना की शक्ति तथा सजीव चित्रण की क्षमता की आवश्यकता है । स्मरण रखना चाहिए कि इतिहास न तो साधारण परिभाषा के अनुसार विज्ञान है और न केवल काल्पनिक दर्शन अथवा साहित्यिक रचना है । इन सबके यथोचित संमिश्रण से इतिहास का स्वरूप रचा जाता है ।
यदि आपको भी नवम्बर माह की १६ से ३० नवम्बर तक विभिन्न तिथियों का ऐतिहासिक महत्त्व इसी प्रकार ऐतिहासिक महत्व के सन्दर्भ में कुछ ज्ञात हो तो आप भी हमारा ज्ञानवर्द्धन अवश्य करें....
'जय हिंद,जय हिंदी'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें