शनिवार, 7 मई 2011

'विचारप्रधान लोक-कथाएं(भाग-तीन)'


हमारे देश भारत में लोक-कथाएं लिखने का आरंभिक प्रयास आंध्र के विद्वान गुणाढ्य ने ईसवी की प्रथम शती में किया था। उन का लिखा ग्रन्थ ‘बृहत्कथा’ तो मूल रूप से अब उपलब्ध नहीं है, लेकिन संस्कृत में रचित बृहतकथा मंजरी तथा ‘कथा सरित्सागर’ में उस के प्रमाण प्राप्य हैं। कहानी कहने की परंपरा हमारे यहाँ अनन्त काल से चली आ रही है। दु:खी मानव इन कथाओं को सुनकर अपने संताप भूलता आया है। लोक कथाएँ सदियों से मानव-मात्र के मनोरंजन का साधन बन रही हैं। इन कथाओं से मनुष्य ने अपनी-अपनी कल्पनाओं के सहारे सुन्दर चित्र संजोये हैं। ये कथाएँ ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना पैदा करती रही हैं। इन कथाओं की शैली अत्यंत ही आकर्षक और मोहक रही है।
हमारे देश भारत में प्राचीन काल से यह भावना रही है कि कहानियों या कथाओं को केवल मनोरंजन का साधन मात्र न समझा जाए। सतत् यह प्रयत्न रहा है कि मनोविनोद के साथ-साथ कथाएँ चरित्र-सुधार, नैतिक विकास और परामर्श की भावना भी पैदा करने में सफल रहें, ये कथाएं केवल मनोरंजन करने तक ही सीमित नहीं रहती हैं अपितु जन मानस में आत्म-विश्वास की भावना जागृत करती हैं, उनमें शक्ति प्रदान करती हैं और जीवन में संघर्ष, और आपदाओं में स्थिर रहने की शक्ति को भी जन्म देती हैं ।
यही कारण है कि विश्व के सभी भागों में लोक-कथाएं अनन्तकाल से कही-सुनी जाती रही हैं और आज भी उनका महत्त्व कम नहीं हुआ है। लोक-कथा ही एक सरल साधन है जिससे किसी भी देश के लोक-जीवन और संस्कृति का सुगमता से अनुमान किया जा सकता है। लोक-कथाओं में वहां के आचार-विचार की झलक तो मिलती ही है, समाज का चित्र भी नज़र आता है, साथ ही वहां के रीति-रिवाजों और धार्मिक विश्वासों का भी बोध होता है। लोक-कथाओं में जनता की युग-युग की अनुभूतियों का निचोड़ संचित रहता है, एतएव किसी भी राष्ट्र के सांस्कृतिक नवोत्थान में उनका बड़ा भारी महत्त्व है ।

                                                       "सबसे अधिक दयावान"
किसी ऊँचे पर्वत की चोटी पर एक गरीब दम्पत्ति रहते थे। रोटी कमाने के लिए वे आलू, टमाटर आदि की खेती किया करते थे। पहाड़ी से उतरकर निचले मैदानों में उन्होंने अपनी खेती बना रखी थी। दोनों पति-पत्नी बड़े ही परिश्रमी थे।
धीरे-धीरे उनकी उमर ढलती जा रही थी और शक्ति कम होती जा रही थी। संतान के लिए उन दोनों की बड़ी इच्छा थी। एक दिन दोनों आपस में बातें कर रहे थे।
‘‘कितना अच्छा होता अगर हमारे भी एक बच्चा होता। जब हम बूढ़े हो जायेंगे तो वह हमारे खेतों की रखवाली किया करता और ज़मींदार के पास जाकर हमारा लगान चुका आया करता। बुढ़ापे में वह हमें हर तरह से आराम देता। हम भी अपनी झुकी हुई कमर को कुछ देर आंगन में चूल्हे के पास आराम से बैठकर सीधी कर लिया करते।’’
उन दोनों ने सच्चे दिल से नदी और पहाड़ों के देवता की प्रार्थना की। थोड़े दिनों बाद ही किसान की पत्नी गर्भवती हुई। नौ महीने बाद उसके बच्चा हुआ। लेकिन बच्चा आदमी का न होकर एक मेंढ़क था और उसकी लाल आँखें चमक रही थीं। बूढ़े ने कहा-‘‘कैसे आश्चर्य की बात है ! यह मेंढ़क है। इसकी लाल आँखें तो देखो, कैसी चमक रही हैं ! इसे घर में रखने से क्या फायदा ? चलो, इसे बाहर फेंक आएं।’’
लेकिन पत्नी का मन उसे फेंक देने को न हुआ। उसने कहा-‘‘भगवान हम पर कृपालू नहीं हैं। उसने हमें बच्चे की जगह एक मेंढ़क दिया है। लेकिन अब तो यही मेंढ़क हमारा बच्चा है इसलिए हमें इसको फेंकना नहीं चाहिए। मेंढ़क मिट्टी और तालाबों में रहते हैं। हमारे घर के पीछे जो जोहड़ है, उसमें इसे छोड़ आओ। वहीं रह जाया करेगा।’’
बूढ़े ने मेंढ़क को उठा लिया। जब वह उसे ले जाने लगा तो मेंढ़क बोला-‘‘माताजी, पिताजी, मुझे तालाब में मत डालिए। मैं आदमियों के घर में पैदा हुआ हूं, और मुझे आदमियों की तरह ही रहना चाहिए। जब मैं बड़ा हो जाऊंगा तो मेरी शक्ल बिलकुल आप जैसी हो जाएगी और मैं भी आदमी बन जाऊंगा। मैं वास्तव में पिछले जीवन में मिले एक श्राप से ग्रस्त हूँ |’’
बूढ़ा आश्चर्यचकित हो गया। उसने अपनी पत्नी से कहा-‘‘कैसी अद्भुत बात है ! यह तो बिलकुल हमारी तरह से बोलता है।’’
‘‘लेकिन जो कुछ भी उसने कहा है हमारे लिए तो वह अच्छा ही है।’’ उसकी पत्नी ने कहा, ‘‘भगवान ने ज्यों-त्यों करके तो हमें ये दिन दिखाए हैं। अगर यह बोलता है तो जरूर कोई अच्छा बच्चा होगा। हो सकता है कि इस समय किसी के शाप से मेंढ़क बन गया हो। नहीं, इसे आप घर में ही रहने दीजिए।’’
वे दोनों पति-पत्नी बड़े दयालू थे और उन्होंने मेंढ़क को अपने साथ ही रख लिया।
तीन वर्ष बीत गए। इस बीच मेंढ़क ने देखा कि उसके माता-पिता कितनी मेहनत करते थे। एक दिन उसने अपनी बूढ़ी माँ से कहा-‘माँ, मेरे लिए आटे की एक रोटी सेक दो। मैं कल जमींदार के पास जाऊंगा और उसके सुंदर महल में जाकर उससे मिलूँगा। उसके तीन सुंदर बेटियां हैं। उससे कहूंगा कि वह अपनी एक बेटी के शादी मुझसे कर दे। मैं उन तीनों में से उससे शादी करूंगा, जो सबसे अधिक दयावान हो और तुम्हारे काम में सबसे ज्यादा मदद कर सके।’’
‘‘बेटे, ऐसी मज़ाक की बात मत किया करो।’’ बूढ़ी ने कहा, ‘‘क्या तुम समझते हो कि तुम्हारे जैसे छोटे और भद्दे जानवर के साथ में कोई भला आदमी अपनी सुंदर-सी बेटी का हाथ पकड़ा देगा। तुम जैसे को तो कोई भी पैर से दबाकर कुचल देगा।’’
‘‘मां, तुम रोटी तो बनाओ।’’ मेंढ़क ने कहा, ‘‘तुम देखती रहना मैं तुम्हारे लिए एक बहू ज़रूर लाऊंगा।’’
बूढ़ी स्त्री अंत में राजी हो गई।
‘‘अच्छा, मैं तुम्हारे लिए एक रोटी तो सेक दूंगी।’’ उसने मेंढ़क से कहा, ‘‘लेकिन इस बात का ख्याल रखना कि उसके महल की कहारी या नौकरानी तुम्हें भूत-प्रेत समझकर तुम्हारे ऊपर राख न डाल दे।’’
‘‘मां, तुम बेफिक्र रहो।’’ मेंढ़क ने उत्तर में कहा, ‘‘उनके तो अच्छों की भी यह हिम्मत नहीं !’’
और अगले दिन बूढ़ी स्त्री ने एक बड़ी-सी रोटी बना दी और उसे एक थैली में रख दिया। मेंढ़क ने थैला अपने कंधे पर लटकाया और फुदकता हुआ घाटी के किनारे बसे हुए जमींदार के महल की ओर चल दिया। जब वह महल के दरवाज़े के पास पहुँचा तो उसने द्वार खटखटाया।
‘‘ज़मींदार साहब, ज़मींदार साहब, दरवाज़ा खोलो।’’
ज़मींदार ने किसी को दरवाज़ा खटखटाते सुना और अपने नौकर को बाहर देखने भेजा। नौकर आश्चर्यचकित-सा होकर लौटा। उसने कहा-‘‘मालिक, बड़ी अजीब-सी बात है। एक छोटा-सा मेंढ़क दरवाज़े पर खड़ा आपको पुकार रहा है।’’
ज़मींदार के मुंशी ने कहा-‘‘मालिक, यह ज़रूर कोई भूत-प्रेत है। इस पर राख डलवा दीजिए।’’
ज़मींदार राजी नहीं हुआ। उसने कहा-‘‘नहीं, नहीं, रुको। यह ज़रूरी नहीं कि वह कोई भूत-प्रेत ही हो। मेंढ़क पानी में रहते हैं। हो सकता है कि वह जल-देवता के महल से कोई संदेशा लेकर आया हो। जिस प्रकार देवताओं की आवभगत की जाती है, उसी प्रकार उसकी करो। पहले उस पर दूध छिड़क दो। इसके बाद मैं खुद देखूंगा कि वह कौन है और मेरे राज्य में किसलिए आया है।’’
उसके नौकरों ने ऐसा ही किया। मेंढ़क की उसी प्रकार इज्ज़त की गई जैसी देवताओं की की जाती है। उन्होंने उस पर दूध छिड़का और कुछ दूध उसके ऊपर हवा में भी उड़ाया।
उसके बाद ज़मींदार खुद दरवाजे पर आ गया और उसने पूछा-‘‘मेंढ़क देवता, क्या तुम जल-देवता के महल से आ रहे हो ? तुम्हारी हम क्या सेवा कर सकते हैं ?’’
‘‘मैं जल-देवता के महल से नहीं आ रहा।’’ मेंढ़क ने उत्तर दिया, ‘‘मैं तो अपनी ही इच्छा से आपके पास आया हूं। आपकी सब लड़कियां विवाह योग्य हैं। मैं उनमें से एक से शादी करना चाहता हूं। मैं आपका दामाद बनने आया हूं। आप मुझे उनमें से किसी एक का हाथ पकड़ा दीजिए।’’
ज़मींदार और उसके सब नौकर मेंढ़क की इस बात को सुनकर बड़े भयभीत हुए। ज़मींदार बोला-‘‘तुम कैसी बे-सिर-पैर की बातें कर रहे हो ? आइने में ज़रा अपनी सूरत तो देखो। कितने भद्दे और बदसूरत हो ! कितने ही बड़े-बड़े ज़मींदारों ने मेरी बेटियों से विवाह करना चाहा लेकिन मैंने सबको मना कर दिया। फिर मैं कैसे एक मेंढ़क को अपनी बेटी ब्याह दूं। जाओ, बेकार की बातें मत करो।’’
‘‘ओ हो !’’ मेंढ़क बोला, ‘‘इसका मतलब यह है कि आप मुझसे अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगे। कोई बात नहीं। अगर आप मेरी बात इस तरह नहीं मानेंगे तो मैं हंसना शुरू कर दूंगा।’’
ज़मींदार मेंढ़क की बात सुनकर गुस्से में आगबबूला हो गया।
उसने पैर पटककर कहा-‘‘मेंढ़क के बच्चे ! तेरा दिमाग खराब हो गया है ! अगर हंसना ही है तो बाहर निकल जा और जी-भरकर हंस।’’
लेकिन तब तक मेंढ़क ने हँसना आरंभ कर दिया था। उसके हंसने से बड़े ज़ोर की आवाज़ हुई। धरती कांपने लगी। ज़मींदार के महल के ऊंचे-ऊंचे स्तम्भ हिलने लगे मानो महल गिरना ही चाहता हो। दीवारों में दरारें पड़ने लगीं। सारे आकाश में धूल-रेत, मिट्टी, कंकड़ और पत्थर उड़ने लगीं। सूरज और सारा आकाश अंधेरे से ढक गया। चारों ओर धूल-ही-धूल दिखाई देने लगी।
ज़मींदार के घर के सब लोग और नौकर-चाकर उछलते फिर रहे थे और अंधेरे में एक-दूसरे से टकरा रहे थे। किसी को नहीं मालूम था कि वे क्या कर रहे हैं और यह सब क्या हो रहा है।
अंत में दुःखी होकर ज़मींदार ने खिड़की से बाहर अपना सिर निकाला और बोला-‘‘मेंढ़क महाशय, अब कृपा कर अपना हंसना बंद कर दीजिए। मैं अपनी सबसे बड़ी बेटी का ब्याह आपके साथ कर दूंगा।
मेंढ़क ने हंसना बंद कर दिया। धीरे-धीरे पृथ्वी ने भी कंपना बंद कर दिया और महल, मकान आदि सब अपनी जगह स्थिर हो गए।
ज़मींदार ने केवल भयभीत होकर ही अपनी बेटी मेंढ़क के हाथों सौंपी थी। उसने दो घोड़े मंगाये—एक अपनी बेटी के लिए और दूसरा उसके दहेज के लिए।
ज़मींदार की बड़ी लड़की मेंढ़क से शादी करने के लिए बिलकुल भी राजी नहीं थी। उसने अपने पास छिपाकर दो पत्थर के टुकड़े रख लिए जो समय पर काम आएं।
मेंढ़क रास्ता दिखाने के लिए आगे-आगे फुदककर चलने लगा और ज़मींदार की सबसे बड़ी लड़की उसके पीछे-पीछे चलने लगी। सारे रास्ते वह यही कोशिश करती रही कि उसका घोड़ा कुछ और तेज चले और वह भागते हुए मेंढ़क को अपने पीछे की टापों के नीचे कुचल डाले। लेकिन मेंढ़क कभी इधर को फुदकता था और कभी उधर को। वह इस तरह चक्कर काटता जा रहा था कि उसे कुचलना राजकुमारी को असंभव दिखाई दे रहा था। अंत में वह इतनी नाराज हो गई कि एक बार जब मेढ़क उसके काफी पास चल रहा था, उसने छिपाया हुआ पत्थर का टुकड़ा मेंढ़क के ऊपर दे मारा। फिर वह मुड़कर घर की ओर चल दी। वह कुछ ही दूर लौटकर गई होगी कि मेंढ़क ने उसे पुकारा—
‘‘राजकुमारी, रुको। मैं तुमसे कुछ कहना चाहता हूं।’’
‘‘उसने पीछे घूमकर देखा कि मेंढ़क तो ज़िंदा खड़ा है।
वह समझ रही थी कि मेंढ़क उसके पत्थर के नीचे कुचल गया होगा। वह आश्चर्यचकित रह गई और उसने घोड़े की लगाम खींच ली। मेंढ़क उससे बोला—‘‘देखो, हमारे भाग्य में पति-पत्नी होना नहीं लिखा है। अब तुम घर लौट जाओ क्योंकि ऐसी ही तुम्हारी खुशी है।’’ और उसने घोड़े की लगाम पकड़ ली और राजकुमारी को घर वापस ले चला।
जब दोनों ज़मींदार के महल के पास पहुँचे तो मेंढ़क ने राजकुमारी को छोड़ दिया और आप ज़मींदार के पास जाकर बोला-‘‘ज़मींदार साहब, हम दोनों की आपस में जरा नहीं बनती। इसीलिए मैं उसे वापस छोड़ने आया हूँ। आप मुझे अपनी दूसरी बेटी दे दीजिए, जो मेरे साथ जाने को तैयार हो।’’
‘‘तुम कैसे बदतमीज़ हो, जी ! जरा अपनी हैसियत का तो ख्याल करो।’’
ज़मींदार ने गुस्से से चिल्लाकर कहा-‘‘तुम मेरी बेटी को वापस लाए हो इसलिए मैं तुम्हें अपनी दूसरी बेटी कभी नहीं दूंगा। जानते हो, मैं ज़मींदार हूं। क्या मज़ाक है ! तुम इस तरह मेरी बेटियों में से हरेक को देखना चाहते हो।’’ ज़मींदार यह कहते-कहते गुस्से से कांपने लगा।
‘‘इसका मतलब यह है कि आप राज़ी नहीं हैं !’’ मेंढ़क ने कहा, ‘‘अच्छी बात है, तो मैं चिल्लाता हूं।’’
ज़मींदार ने सोचा कि अगर वह चिल्लाता है तो कोई हर्ज नहीं। बस, उसका तो हंसना ही खतरनाक है। उसने चिढ़ाते हुए कहा-‘‘जी भरकर चिल्लाओ। तुम्हारी ज़रा-ज़रा-सी धमकियों से डर जाने वाले हम नहीं हैं।’’
और मेंढ़क ने चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज़ इतनी तेज़ थी मानो रात के समय बड़ी जोर से बिजली कड़क रही हो। चारों ओर बिजली की कड़कड़ाहट-ही-कड़कड़ाहट सुनाई दे रही थी और पहाड़ों से नदियों में इतना अधिक पानी आने लगा कि कुछ ही क्षणों में सब नदियों में बाढ़ आ गई। धीरे-धीरे सारी ज़मीन पानी के बहाव में घिरने लगी और पानी चढ़ता-चढ़ता ज़मींदार के महल तक आ पहुंचा और वहां से अपने गांव की तबाही देखने लगे।
पानी चढ़ता ही जा रहा था। ज़मींदार ने अपनी गर्दन खिड़की से बाहर निकाली और चिल्लाकर कहा-‘‘मेंढ़क महाशय, चिल्लाना बंद कीजिए, नहीं तो हम सब मर जायेंगे। मैं तुम्हारे साथ अपनी दूसरी बेटी की शादी कर दूंगा।’’
मेंढ़क ने फौरन ही चिल्लाना बंद कर दिया और धीरे-धीरे पानी नीचे बैठने लगा।
ज़मींदार ने फिर अपने नौकरों को आदेश दिया कि दो घोड़े अस्तबल से निकालकर लाओ—एक राजकुमारी के लिए और दूसरा उसके दहेज के सामान के लिए। इसके बाद उसने अपनी दूसरी बेटी को आज्ञा दी कि मेंढ़क से साथ चली जाए।
ज़मींदार की दूसरी बेटी मेंढ़क के साथ जाने को राजी नहीं थी। उसने भी घोड़े पर चढ़ते समय एक बड़ा-सा पत्थर अपने पास छिपाकर रख लिया। रास्ते में उसने भी अपने घोड़े के पैरों के नीचे मेंढ़क को कुचलने की कोशिश की और एक बार वह पत्थर उसके ऊपर फेंककर वह भी बड़ी राजकुमारी की तरह वापस लौटने लगी।
लेकिन उसे भी वापस बुलाकर मेंढ़क ने कहा-‘‘राजकुमारी, हम दोनों के भाग्य में एक साथ रहना नहीं बदा। तुम घर वापस जा सकती हो।’’ यह कहकर उसके घोड़े की लगाम हाथ में लेकर वह चल दिया।
मेंढ़क ने ज़मींदार के हाथ में उसकी मंझली बेटी का हाथ पकड़ा दिया और बोला कि अपनी सबसे छोटी बेटी की शादी मुझसे कर दो। इस बार तो ज़मींदार के क्रोध का ठिकाना ही न रहा। उसने कहा, ‘‘तुमने मेरी सबसे बड़ी लड़की को लौटा दिया और मैंने तुम पर दया करके अपनी मंझली बेटी दे दी। अब तुमने उसे भी लौटा दिया और मेरी सबसे छोटी लड़की के साथ शादी करना चाहते हो। तुम बहुत बेहूदे हो। कोई भी ज़मींदार तुम्हारी इस बदतमीजी को बरदाश्त नहीं कर सकता। तुम...तुम...तुम कानून के खिलाफ चलते हो।’’ उसके गले में आखिरी शब्द अटक गए। एक छोटे-से मेंढ़क ने उसे इस प्रकार नचा रखा था कि वह बहुत ज़्यादा परेशान हो रहा था।
मेंढ़क ने शांति से जवाब दिया-‘‘ज़मींदार साहब, आप इतना नाराज़ क्यों होते हैं ? आपकी दोनों बेटियां मेरे साथ शादी करने के लिए राजी नहीं थीं इसलिए मैं उन्हें वापस ले आया। लेकिन आपकी तीसरी बेटी मुझसे शादी करना चाहती है, फिर आप क्यों नहीं राजी होना चाहते ?’’
‘‘नहीं, कभी नहीं !’’ ज़मींदार घृणा से चिल्लाया, ‘‘कौन कहता है ! वह कभी राजी नहीं हो सकती। इस दुनिया में कोई भी लड़की एक मेंढक से शादी करने के लिए राजी नहीं हो सकती। मैं तुमसे आखिरी बार कह रहा हूं कि अब तुम अपनी राह देखो।’’
‘‘इसका मतलब यह है कि आप अपनी बेटी की शादी मुझसे नहीं करेंगे।’’ मेंढ़क ने कहा, ‘‘अच्छी बात है, तो मैं फुदकना शुरू कर दूँगा।’’
ज़मींदार वैसे मेंढ़क की बात से डर तो गया था लेकिन उसने गुस्से में ही उत्तर दिया-‘‘तुम उछलो, कूदो, फुदको। जो जी में आए सो करो। जी-भरकर करो। मैं तुम्हारी ज़रा-ज़रा-सी बातों से डरने लगा तो ज़मींदारी दो दिन की रह जाएगी।’’

अंत में ज़मीदार छोटी बेटी से मेंढक का विवाह करने को राज़ी हो गया, छोटी बेटी तो पहले से ही राज़ी थी | विवाह की वेदी पर अंतिम फेरा लेते ही मेंढक एक सुन्दर राजकुमार में बदल गया | वहां उपस्थित लोग आश्चर्यचकित रह गए | राजकुमार ने अपने को मिले श्राप के बारे में बताया और अपनी नव विवाहिता अर्थात्त ज़मीदार की छोटी बेटी को हार्दिक धन्यवाद देते हुए अपने राज्य ले गया | राजकुमार के वृद्ध पिता एवं माता अपने खोये बेटे को देख कर बहुत खुश हुए और अपनी सुन्दर और दयावान बहु के साथ आनंद सहित रहने लगे ||

मंगलवार, 3 मई 2011

--विचार-प्रधान लोक-कथा-- (भाग-दो)

किसी गांव में एक सेठ रहता था. उसका एक ही बेटा था, जो व्यापार के काम से परदेस गया हुआ था. सेठ की बहू एक दिन कुएँ पर पानी भरने गई. घड़ा जब भर गया तो उसे उठाकर कुएँ के मुंडेर पर रख दिया और अपना हाथ-मुँह धोने लगी. तभी कहीं से चार राहगीर वहाँ आ पहुँचे. एक राहगीर बोला, “बहन, मैं बहुत प्यासा हूँ. क्या मुझे पानी पिला दोगी ?”
सेठ की बहू को पानी पिलाने में थोड़ी झिझक महसूस हुई, क्योंकि वह उस समय कम कपड़े पहने हुए थी. उसके पास लोटा या गिलास भी नहीं था जिससे वह पानी पिला देती. इसी कारण वहाँ उन राहगीरों को पानी पिलाना उसे ठीक नहीं लगा |
बहू ने उससे पूछा, “आप कौन हैं ?”
राहगीर ने कहा, “मैं एक यात्री हूँ |”
बहू बोली, “यात्री तो संसार में केवल दो ही होते हैं, आप उन दोनों में से कौन हैं? अगर आपने मेरे इस सवाल का सही जवाब दे दिया तो मैं आपको पानी पिला दूंगी. नहीं तो मैं पानी नहीं पिलाऊंगी |”
बेचारा राहगीर उसकी बात का कोई जवाब नहीं दे पाया |
तभी दूसरे राहगीर ने पानी पिलाने की विनती की |
बहू ने दूसरे राहगीर से पूछा, “अच्छा तो आप बताइए कि आप कौन हैं ?”
दूसरा राहगीर तुरंत बोल उठा, “मैं तो एक गरीब आदमी हूँ |”
सेठ की बहू बोली, “भइया, गरीब तो केवल दो ही होते हैं. आप उनमें से कौन हैं?”
प्रश्न सुनकर दूसरा राहगीर चकरा गया. उसको कोई जवाब नहीं सूझा तो वह चुपचाप हट गया |
तीसरा राहगीर बोला, “बहन, मुझे बहुत प्यास लगी है. ईश्वर के लिए तुम मुझे पानी पिला दो |”
बहू ने पूछा, “अब आप कौन हैं?”
तीसरा राहगीर बोला, “बहन, मैं तो एक अनपढ़ गंवार हूँ |”
यह सुनकर बहू बोली, “अरे भई, अनपढ़ गंवार तो इस संसार में बस दो ही होते हैं. आप उनमें से कौन हैं?”
बेचारा तीसरा राहगीर भी कुछ बोल नहीं पाया |
अंत में चौथा राहगीह आगे आया और बोला, “बहन, मेहरबानी करके मुझे पानी पिला दें. प्यासे को पानी पिलाना तो बड़े पुण्य का काम होता है |”
सेठ की बहू बड़ी ही चतुर और होशियार थी, उसने चौथे राहगीर से पूछा, “आप कौन हैं?”
वह राहगीर अपनी खीज छिपाते हुए बोला, “मैं तो..बहन बड़ा ही मूर्ख हूँ | ”
बहू ने कहा, “मूर्ख तो संसार में केवल दो ही होते हैं. आप उनमें से कौन हैं?”
वह बेचारा भी उसके प्रश्न का उत्तर नहीं दे सका. चारों पानी पिए बगैर ही वहाँ से जाने लगे तो बहू बोली, “यहाँ से थोड़ी ही दूर पर मेरा घर है. आप लोग कृपया वहीं चलिए. मैं आप लोगों को पानी पिला दूंगी”
चारों राहगीर उसके घर की तरफ चल पड़े. बहू ने इसी बीच पानी का घड़ा उठाया और छोटे रास्ते से अपने घर पहुँच गई. उसने घड़ा रख दिया और अपने कपड़े ठीक तरह से पहन लिए |
इतने में वे चारों राहगीर उसके घर पहुँच गए. बहू ने उन सभी को गुड़ दिया और पानी पिलाया. पानी पीने के बाद वे राहगीर अपनी राह पर चल पड़े |
सेठ उस समय घर में एक तरफ बैठा यह सब देख रहा था. उसे बड़ा दुःख हुआ. वह सोचने लगा, इसका पति तो व्यापार करने के लिए परदेस गया है, और यह उसकी गैर हाजिरी में पराए मर्दों को घर बुलाती है. उनके साध हँसती बोलती है. इसे तो मेरा भी लिहाज नहीं है. यह सब देख अगर मैं चुप रह गया तो आगे से इसकी हिम्मत और बढ़ जाएगी. मेरे सामने इसे किसी से बोलते बतियाते शर्म नहीं आती तो मेरे पीछे न जाने क्या-क्या करती होगी. फिर एक बात यह भी है कि बीमारी कोई अपने आप ठीक नहीं होती. उसके लिए वैद्य के पास जाना पड़ता है. क्यों न इसका फैसला राजा पर ही छोड़ दूं. यही सोचता वह सीधा राजा के पास जा पहुँचा और अपनी परेशानी बताई. सेठ की सारी बातें सुनकर राजा ने उसी वक्त बहू को बुलाने के लिए सिपाही बुलवा भेजे और उनसे कहा, “तुरंत सेठ की बहू को राज सभा में उपस्थित किया जाए.”
राजा के सिपाहियों को अपने घर पर आया देख उस सेठ की पत्नी ने अपनी बहू से पूछा, “क्या बात है बहू रानी? क्या तुम्हारी किसी से कहा-सुनी हो गई थी जो उसकी शिकायत पर राजा ने तुम्हें बुलाने के लिए सिपाही भेज दिए?”
बहू ने सास की चिंता को दूर करते हुए कहा, “नहीं सासू मां, मेरी किसी से कोई कहा-सुनी नहीं हुई है. आप जरा भी फिक्र न करें.”
सास को आश्वस्त कर वह सिपाहियों से बोली, “तुम पहले अपने राजा से यह पूछकर आओ कि उन्होंने मुझे किस रूप में बुलाया है. बहन, बेटी या फिर बहू के रुप में? किस रूप में में उनकी राजसभा में मैं आऊँ?”
बहू की बात सुन सिपाही वापस चले गए. उन्होंने राजा को सारी बातें बताई. राजा ने तुरंत आदेश दिया कि पालकी लेकर जाओ और कहना कि उसे बहू के रूप में बुलाया गया है |
सिपाहियों ने राजा की आज्ञा के अनुसार जाकर सेठ की बहू से कहा, “राजा ने आपको बहू के रूप में आने के ले पालकी भेजी है.”
बहू उसी समय पालकी में बैठकर राज सभा में जा पहुँची.
राजा ने बहू से पूछा, “तुम दूसरे पुरूषों को घर क्यों बुला लाईं, जबकि तुम्हारा पति घर पर नहीं है?”
बहू बोली, “महाराज, मैंने तो केवल कर्तव्य का पालन किया. प्यासे पथिकों को पानी पिलाना कोई अपराध नहीं है. यह हर गृहिणी का कर्तव्य है. जब मैं कुएँ पर पानी भरने गई थी, तब तन पर मेरे कपड़े अजनबियों के सम्मुख उपस्थित होने के अनुरूप नहीं थे. इसी कारण उन राहगीरों को कुएँ पर पानी नहीं पिलाया. उन्हें बड़ी प्यास लगी थी और मैं उन्हें पानी पिलाना चाहती थी. इसीलिए उनसे मैंने मुश्किल प्रश्न पूछे और जब वे उनका उत्तर नहीं दे पाए तो उन्हें घर बुला लाई. घर पहुँचकर ही उन्हें पानी पिलाना उचित था.”
राजा को बहू की बात ठीक लगी. राजा को उन प्रश्नों के बारे में जानने की बड़ी उत्सुकता हुई जो बहू ने चारों राहगीरों से पूछे थे|
राजा ने सेठ की बहू से कहा, “भला मैं भी तो सुनूं कि वे कौन से प्रश्न थे जिनका उत्तर वे लोग नहीं दे पाए?”
बहू ने तब वे सभी प्रश्न दुहरा दिए. बहू के प्रश्न सुन राजा और सभासद चकित रह गए. फिर राजा ने उससे कहा, “तुम खुद ही इन प्रश्नों के उत्तर दो. हम अब तुमसे यह जानना चाहते हैं |”
बहू बोली, “महाराज, मेरी दृष्टि में पहले प्रश्न का उत्तर है कि संसार में सिर्फ दो ही यात्री हैं – सूर्य और चंद्रमा. मेरे दूसरे प्रश्न का उत्तर है कि बहू और गाय इस पृथ्वी पर ऐसे दो प्राणी हैं जो गरीब हैं. अब मैं तीसरे प्रश्न का उत्तर सुनाती हूं. महाराज, हर इंसान के साथ हमेशा अनपढ़ गंवारों की तरह जो हमेशा चलते रहते हैं वे हैं – भोजन और पानी. चौथे आदमी ने कहा था कि वह मूर्ख है, और जब मैंने उससे पूछा कि मूर्ख तो दो ही होते हैं, तुम उनमें से कौन से मूर्ख हो तो वह उत्तर नहीं दे पाया.” इतना कहकर वह चुप हो गई|
राजा ने बड़े आश्चर्य से पूछा, “क्या तुम्हारी नजर में इस संसार में सिर्फ दो ही मूर्ख हैं?”
“हाँ, महाराज, इस घड़ी, इस समय मेरी नजर में सिर्फ दो ही मूर्ख हैं.”
राजा ने कहा, “तुरंत बतलाओ कि वे दो मूर्ख कौन हैं.”
इस पर बहू बोली, “महाराज, मेरी जान बख्श दी जाए तो मैं इसका उत्तर दूं.”
राजा को बड़ी उत्सुकता थी यह जानने की कि वे दो मूर्ख कौन हैं. सो, उसने तुरंत बहू से कह दिया, “तुम निःसंकोच होकर कहो. हम वचन देते हैं तुम्हें कोई सज़ा नहीं दी जाएगी.”
बहू बोली, “महाराज, मेरे सामने इस वक्त बस दो ही मूर्ख हैं.” फिर अपने ससुर की ओर हाथ जोड़कर कहने लगी, “पहले मूर्ख तो मेरे ससुर जी हैं जो पूरी बात जाने बिना ही अपनी बहू की शिकायत राजदरबार में की. अगर इन्हें शक हुआ ही था तो यह पहले मुझसे पूछ तो लेते, मैं खुद ही इन्हें सारी बातें बता देती. इस तरह घर-परिवार की बेइज्जती तो नहीं होती.”
ससुर को अपनी गलती का अहसास हुआ. उसने बहू से माफ़ी मांगी. बहू चुप रही.
राजा ने तब पूछा, “और दूसरा मूर्ख कौन है?”
बहू ने कहा, “दूसरा मूर्ख खुद इस राज्य का राजा है जिसने अपनी बहू की मान-मर्यादा का जरा भी खयाल नहीं किया और सोचे-समझे बिना ही बहू को भरी राजसभा में बुलवा लिया.”
बहू की बात सुनकर राजा पहले तो क्रोध से आग बबूला हो गया, परंतु तभी सारी बातें उसकी समझ में आ गईं. समझ में आने पर राजा ने बहू को उसकी समझदारी और चतुराई की सराहना करते हुए उसे ढेर सारे पुरस्कार देकर सम्मान सहित विदा किया |

सोमवार, 2 मई 2011

'भारत की राजधानी दिल्ली की यात्रा'

लाल किला,दिल्ली
दिल्ली का प्राचीनतम उल्लेख महाभारत में मिलता है जहाँ इसका उल्लेख प्राचीन इन्द्रप्रस्थ के के रूप में किया गया है। इन्द्रप्रस्थ पांडवों की राजधानी थी। पुरातात्विक रूप से जो पहले प्रमाण मिले हैं उससे पता चलता है कि ईसा से दो हजार वर्ष पहले भी दिल्ली तथा उसके आस-पास मानव निवास करते थे। मौर्य-काल (ईसा पूर्व ३००) से यहाँ एक नगर का विकास शुरु हुआ। चंदरबरदाई की रचना पृथ्वीराज रासो में तोमर राजा अनंगपाल को दिल्ली का संस्थापक बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि उसने ही 'लाल-कोट' का निर्माण करवाया था और लौह-स्तंभ को दिल्ली लाया। 





अभी तक 'जंगविहिन' दिल्ली का 'लौह स्तंभ'


दिल्ली में तोमरो का शासनकाल ९००-१२०० इसवीं तक माना जाता है। 'दिल्ली' या 'दिल्लिका' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम उदयपुर में प्राप्त शिलालेखों पर पाया गया। इस शिलालेख का समय ११७० इसवीं निर्धारित किया गया ।सन १९४७ ईस्वी में भारत की आजादी के बाद इसे अधिकारिक रूप से भारत की राजधानी घोषित कर दिया गया। दिल्ली में कई राजाओं के साम्राज्य के उदय तथा पतन के साक्ष्य आज भी विद्यमान हैं।




'जामा मस्जिद,दिल्ली'


सच्चे मायने में दिल्ली हमारे देश के भविष्य, भूतकाल एवं वर्तमान परिस्थितियों का मेल-मिश्रण हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली १,४८४ कि.मी.२ (५७३ वर्ग मील) में विस्तृत है, जिसमें से ७८३ कि.मी.२ (३०२ वर्ग मील) भाग ग्रामीण, और ७०० कि.मी.२ (२७० वर्ग मील) भाग शहरी घोषित है। दिल्ली उत्तर-दक्षिण में अधिकतम ५१.९ कि.मी. (३२ मील) है और पूर्व-पश्चिम में अधिकतम चौड़ाई ४८.४८ कि.मी. (३० मील) है।दिल्ली एक अति-विस्तृत क्षेत्र है। यह अपने चरम पर उत्तर में सरूप नगर से दक्षिण में रजोकरी तक फैला है। पश्चिमतम छोर नजफगढ़ से पूर्व में यमुना नदी तक(तुलनात्मक परंपरागत पूर्वी छोर)। वैसे शाहदरा,भजनपुरा, आदि इसके पूर्वतम छोर होने के साथ ही बड़े बाज़ारों में भी आते हैं। रा.रा.क्षेत्र में उपरोक्त सीमाओं से लगे निकटवर्ती प्रदेशों के नोएडा, गुड़गांव आदि क्षेत्र भी आते हैं।






 'जंतर मंतर'


भारत के प्रधान मंत्रियों की समाधियाँ हैं, जंतर मंतर है, लाल किला है साथ ही अनेक प्रकार के संग्रहालय और अनेक बाज़ार हैं, जैसे कनॉट प्लेस, चाँदनी चौक और बहुत से रमणीक उद्यान भी हैं, जैसे मुगल उद्यान, गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस, तालकटोरा गार्डन, लोदी गार्डन, चिड़ियाघर, आदि, जो दिल्ली घूमने आने वालों का दिल लुभा लेते हैं ।





'लक्ष्मी नारायण बिरला मन्दिर,दिल्ली'






दिल्ली की भू-प्रकृति बहुत बदलती हुई है। यह उत्तर में समतल कृषि मैदानों से लेकर दक्षिण में शुष्क अरावली पर्वत के आरंभ तक बदलती है। दिल्ली के दक्षिण में बड़ी प्राकृतिक झीलें हुआ करती थीं, जो अब अत्यधिक खनन के कारण सूखाती चली गईं हैं। इनमें से एक है बड़खल झील। यमुना नदी शहर के पूर्वी क्षेत्रों को अलग करती है। ये क्षेत्र यमुना पार कहलाते हैं, वैसे ये नई दिल्ली से बहुत से पुलों द्वारा भली-भांति जुड़े हुए हैं। दिल्ली मेट्रो भी अभी दो पुलों द्वारा नदी को पार करती है ।


दिल्ली भारत की राजधानी ही नहीं पर्यटन का प्रमुख केंद्र भी है। राजधानी होने के कारण भारत सरकार के अनेक कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, केन्द्रीय सचिवालय आदि अनेक आधुनिक स्थापत्य के नमूने तो यहाँ देखे ही जा सकते हैं; प्राचीन नगर होने के कारण इसका ऐतिहासिक महत्त्व भी है। 


'हुमायूँ का मकबरा'


पुरातात्विक दृष्टि से पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, जंतर मंतर, क़ुतुब मीनार और लौह स्तंभ जैसे अनेक विश्व प्रसिद्ध निर्माण यहाँ पर आकर्षण का केंद्र समझे जाते हैं। एक ओरहुमायूँ का मकबरा, लाल किला जैसे विश्व धरोहर मुगल शैली की तथा पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, लोधी मकबरे परिसर आदि ऐतिहासिक राजसी इमारत यहाँ है तो दूसरी ओर निज़ामुद्दीन औलिया की पारलौकिक दरगाह भी। 







आद्या कात्यायिनी मंदिर या छतरपुर मंदिर,दिल्ली 

लगभग सभी धर्मों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल यहाँ हैं जैसे बिरला मंदिर, आद्या कात्यायिनी शक्तिपीठ,बंगला साहब गुरुद्वारा, बहाई मंदिर और जामा मस्जिद देश के शहीदों का स्मारक इंडिया गेट, राजपथ पर इसी शहर में निर्मित किया गया है। 









दिल्ली में फिल्हाल तीन विश्व धरोहर स्थल हैं :– 
(१.)लाल किला,
 (२.)कुतुब मीनार और 
(३.)हुमायुं का मकबरा।




'कुतुब मीनार'
दिल्ली की संस्कृति यहाँ के लम्बे इतिहास और भारत की राजधानी के रूप में ऐतिहासिक स्थिति से पूर्ण प्रभावित रही है, यह शहर में बने कई महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक स्मारकों से विदित है। भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग ने दिल्लीशहर में लगभग १२०० धरोहर स्थल घोषित किए हैं, जो कि विश्व में किसी भी शहर से कहीं अधिक है। इनमें से १७५ स्थल राष्ट्रीय धरोहर स्थल घोषित किए हैं। पुराना शहर वह स्थान है, जहां मुगलों और तुर्क शासकों ने स्थापत्य के कई नमूने खड़े किए, जैसे जामा मस्जिद(भारत की सबसे बड़ी मस्जिद) और लाल किला। 







'इंडिया गेट'
अन्य स्मारकों में इंडिया गेट, जंतर मंतर (१८वीं सदी की खगोलशास्त्रीय वेधशाला), पुराना किला (१६वीं सदी का किला). बिरला मंदिर, अक्षरधाम मंदिर और कमल मंदिरआधुनिक स्थापत्यकला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। 
राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा निकट ही अन्य बड़े व्यक्तियों की समाधियां हैं। नई दिल्ली में बहुत से सरकारी कार्यालय, सरकारी आवास, तथा ब्रिटिश काल के अवशेष और इमारतें हैं। कुछ अत्यंत महत्त्वपूर्ण इमारतों में राष्ट्रपति भवन, केन्द्रीय सचिवालय, राजपथ, संसद भवनऔर विजय चौक आते हैं। सफदरजंग का मकबरा और हुमायुं का मकबरा मुगल बागों के चार बाग शैली का उत्कृष्ट उदाहरण हैं ।



'संसद भवन'


पंजाबी और मुगलई खान पान जैसे कबाब और बिरयानी दिल्ली के कई भागों में प्रसिद्ध हैं। दिल्ली की अत्यधिक मिश्रित जनसंख्या के कारण भारत के विभिन्न भागों के खानपान की झलक मिलती है, जैसे राजस्थानी, महाराष्ट्रियन, बंगाली, हैदराबादी खाना, और दक्षिण भारतीय खाने के आइटम जैसे इडली, सांभर, दोसा इत्यादि बहुतायत में मिल जाते हैं। इसके साथ ही स्थानीय खासियत, जैसे चाट इत्यादि भी खूब मिलती है, जिसे लोग चटकारे लगा लगा कर खाते हैं। इनके अलावा यहाँमहाद्वीपीय खाना जैसे इटैलियन और चाइनीज़ खाना भी बहुतायत में उपलब्ध है।





'लोट्स टेम्पल,देहली'


इतिहास में दिल्ली उत्तर भारत का एक महत्त्वपूर्ण व्यापार केन्द्र भी रहा है। पुरानी दिल्ली ने अभी भी अपने गलियों में फैले बाज़ारों और पुरानी मुगल धरोहरों में इन व्यापारिक क्षमताओं का इतिहास छुपा कर रखा है। पुराने शहर के बाजारों में हर एक प्रकार का सामान मिलेगा। तेल में डूबे चटपटे आम, नींबू, आदि के अचारों से लेकर मंहगे हीरे जवाहरात, जेवर तक; दुल्हन के अलंकार, कपड़ों के थान, तैयार कपड़े, मसाले, मिठाइयाँ, और क्या नहीं? कई पुरानी हवेलियाँ इस शहर में अभी भी शोभा पा रही हैं, और इतिहास को संजोए शान से खड़ी है। चांदनी चौक, जो कि यहाँ का तीन शताब्दियों से भी पुराना बाजार है, दिल्ली के जेवर, ज़री साड़ियों और मसालों के लिए प्रसिद्ध है। दिल्ली की प्रसिद्ध कलाओं में से कुछ हैं यहाँ के ज़रदोज़ी (सोने के तार का काम, जिसे ज़री भी कहा जाता है) और मीनाकारी (जिसमें पीतल के बर्तनों इत्यादि पर नक्काशी के बीच रोगन भरा जाता है। यहाँ की कलाओं के लिए बाजार हैं प्रगति मैदान, दिल्ली, दिल्ली हाट, हौज खास, दिल्ली- जहां विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प के और हठकरघों के कार्य के नमूने मिल सकते हैं। समय के साथ साथ दिल्ली ने देश भर की कलाओं को यहाँ स्थान दिया हैं। इस तरह यहाँ की कोई खास शैली ना होकर एक अद्भुत मिश्रण हो गया है।





'नई दिल्ली रेलवे स्टेशन'


दिल्ली भारतीय रेल के नक्शे का एक प्रधान जंक्शन है। यहाँ उत्तर रेलवे का मुख्यालय भी है। यहाँ के चार मुख्य रेलवे स्टेशन हैं: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्लीजंक्शन, सराय रोहिल्ला और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन। दिल्ली अन्य सभी मुख्य शहरों और महानगरों से कई राजमार्गों और एक्स्प्रेसवे(त्वरित मार्ग) द्वारा जुड़ा हुआ है। यहाँ वर्तमान में तीन एक्स्प्रेसवे हैं, और तीन निर्माणाधीन हैं, जो इसे समृद्ध और वाणिज्यिक उपनगरों से जोड़ेंगे। दिल्ली गुड़गांव एक्स्प्रेसवे दिल्ली को गुड़गांव और अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ता है। डी एन डी फ्लाइवे और नौयडा-ग्रेटर नौयडा एक्स्प्रेसवे दिल्ली को दो मुख्य उपनगरों से जोड़ते हैं। ग्रेटर नौयडा में एक अलग अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा योजनाबद्ध है, और नौयडा में इंडियन ग्रैंड प्रिक्स नियोजित है।






'इंदिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा,दिल्ली'


दिल्ली के लिए वायु सेवा:-
इंदिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम कोण पर स्थित है, और यही अन्तर्देशीय और अन्तर्राष्ट्रीय वायु-यात्रियों के लिए शहर का मुख्य द्वार है। वर्ष २००६-०७ में हवाई अड्डे पर २३ मिलियन सवारियां दर्ज की गईं थीं, जो इसे दक्षिण एशिया के व्यस्ततम विमानक्षेत्रों में से एक बनाती हैं। US$१९.३ लाख की लागत से एक नया टर्मिनल-३ निर्माणाधीन है, जो ३.४ करोड़ अतिरिक्त यात्री क्षमता का होगा, सन २०१० तक पूर्ण होना निश्चित है। इसके आगे भी विस्तार कार्यक्रम नियोजित हैं, जो यहाँ १०० मिलियन यात्री प्रतिवर्ष से अधिक की क्षमता देंगे। सफदरजंग विमानक्षेत्र  दिल्ली का एक अन्य एयरफ़ील्ड है, जो सामान्य विमानन अभ्यासों के लिए और कुछ वीआईपी उड़ानों के लिए प्रयोग होता है।




'दांडी-मार्च स्मारक'


'मरू-भूमि राजस्थान की यात्रा'

'मरू-भूमि राजस्थान'
राजस्थान, अर्थात राजाओं की भूमि भारत का सबसे बड़ा राज्य है | राज्य की राजधानी जयपुर जो प्यार से भारत का गुलाबी शहर के रूप में जाना जाता है | राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर मेंपंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. (1,32,139 वर्ग मील) है ।



राजस्थान विधान-सभा भवन,जयपुर


राजस्थान शाही और ऐतिहासिक भारतीय राज्य एक विश्व स्तर पर प्रसिद्ध इसके आकर्षण के साथ पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है | भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक. राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य और अपनी अनूठी सांस्कृतिक और भौगोलिक विशेषताओं के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है. अजेय किलों, महलों की भयानक कहानियां, मंदिरों और राज्य के विभिन्न स्थानों में बनी हवेलियों में गर्व से समृद्ध संस्कृति और राज्य के गौरवशाली इतिहास को चित्रित करते चित्र, महान भारतीय सांस्कृतिक विरासत का उत्कृष्ट उदाहरण हैं | 


'राजस्थान के अलवर शहर से लगभग 86 कि. मी. की दूरी पर स्थित भानगढ'


रंगीन मेलों और उत्सवों से पर्यटकों को समृद्ध संस्कृति और देश की परंपरा का पता चलता है | सुन्दर पहाड़ियों, सुंदर झीलों, रेगिस्तान, रेत टिब्बा, वन, जंगल की आग पार्क और अभयारण्यों, आदि राजस्थान की भौगोलिक विशेषताओं के लिए विशेष आकर्षण हैं |
राजस्थान में यात्रा पर्यटकों के लिए भव्य किलों, महलों और स्मारकों की जीवन रेखा हैं, जो जीवन को निकट से देखने का अवसर प्रदान करती है | राजस्थान यात्रा और पर्यटन पर पर्यटकों को वन्यजीव (rippling) रेत टिब्बा करने का अवसर है |


'माउंटआबू (राजस्थान) के दिलवाड़ा जैन मंदिर'


राजस्थान में लगभग सभी प्रमुख शहरों और पर्यटक स्थलों स्मारक यहाँ की संपन्न एवं भव्य भारतीय सांस्कृतिक विरासत का उत्कृष्ट उदाहरण हैं | स्मारकों में यहाँ शानदार किलों, अजेय महल, भव्य हवेलियों, सुंदर महलों, भव्य मंदिरों, भयानक जौहर-स्थल , समृद्ध संग्रहालयों, सिटी पैलेस, हवा महल और जयपुर में एम्बर किले दुनिया भर में मशहूर रहे हैं | जैसलमेर में स्वर्ण किला, उदयपुर के निकट कुम्भलगढ़ किले, झील बीकानेर में उदयपुर, मेहरानगढ़ किले एवं जोधपुर, जूनागढ़ किले और लालगढ़ पैलेस में उम्मेद भवन पैलेस में पैलेस, माउंट आबू, दरगाह अजमेर शरीफ में दिलवाड़ा जैन मंदिर, आदि |


'रणथंभौर नेशनल पार्क'


वन्य जीवन यात्रा राजस्थान पर्यटकों प्रसिद्ध राष्ट्रीय पार्क और भारत के वन्य जीवन अभयारण्यों में से कुछ के लिए एक अदभुत्त अवसर देते हैं | रणथंभौर नेशनल पार्क, सरिस्का टाइगर रिजर्व, माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य, डेजर्ट नेशनल पार्क, ताल छप्पर कृष्णमृग अभयारण्य, दर्रह अभयारण्य, सीता माता वन्यजीव अभयारण्य, आदि राज्य में वन्य जीवन पर्यटन के लिए लोकप्रिय स्थलों में हैं | रणथंभौर नेशनल पार्क से एक उनके प्राकृतिक परिवेश में शाही बंगाल टाइगर देखने के लिए भारत में बेहतरीन स्थानों में से एक है | पार्क रॉयल बंगाल बाघों की बड़ी आबादी के लिए उल्लेख किया है | 


'केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान (पूर्व भरतपुर पक्षी अभयारण्य)'


केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान (पूर्व भरतपुर पक्षी अभयारण्य के रूप में जाना जाता है) एक यूनेस्को विश्व प्राकृतिक विरासत स्थल है | यह एक पक्षी देखने के लिए भारत में बेहतरीन स्थानों में से एक है |


'ऊंट रेगिस्तान अभियान'
ग्रेट इंडियन डेजर्ट - दुनिया भर से पर्यटकों का आकर्षण रेगिस्तान रेत टिब्बा (rippling.) रेगिस्तान कैम्पिंग, ऊंट सफारी रेत टिब्बा, ऊंट रेगिस्तान अभियान, आदि करने के लिए अपने राजस्थान के रेगिस्तान के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं | राजस्थान और यंहां की भव्य एतिहासिक विरासत, वन्य जीवन और रेत टिब्बा का आनंद लेने पर्यटक आते हैं, तो उनकी राजस्थान-यात्रा उनके जीवन का एक अद्वितीय अनुभव होगी |

रविवार, 1 मई 2011

--गोवा(भारत) की यात्रा--

हम सभी को छुट्टियों का बहाना चाहिए। छुट्टियों का यदि सदुपयोग हो जाए तो उसका पूरा-पूरा मजा लिया जा सकता है। गोवा(भारत) एक ऐसा स्थान है, जहाँ आप जिंदगी का भरपूर मजा ले सकते हैं। गोवा क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा और जनसँख्या के हिसाब से दूसरा सबसे छोटा प्रान्त है | पूरी दुनिया में गोवा अपने खूबसूरत समुंदर के किनारों और मशहूर स्थापत्य के लिये जाना जाता है, गोवा पहले पुर्तगाल  का एक उपनिवेश था | पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग ४५० सालों तक शासन किया और दिसंबर १९६१ में यह भारतीय प्राशासन को सौंपा गया | गोवा का क्षेत्रफल ३,७०२ वर्ग किलोमीटर है,गोवा का अक्षाश और देशान्तर क्रमश: 14°53'54" और 73°40'33" E है, गोवा का समुद्र तट १०१ किलोमीटर लम्बा है |

गोवा(भारत) जाने का बेहतर समय :-
गोवा(भारत) जाने का सबसे बेहतरीन समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है। इस मौसम में यहाँ बहुतायत में पर्यटक आते हैं। जून से सिंतबर तक यहाँ बहुत अधिक वर्षा होती है इसलिए इस मौसम में यहाँ पर्यटक कम ही आते हैं। ईसाइयों की बहुलता के कारण क्रिसमस के समय गोवा(भारत) में बहुत सारे सांस्कृतिक आयोजन होते हैं, जिनका आनंद लेने के लिए पर्यटक इस समय विशेष तौर पर गोआ आते हैं।
यहाँ के लुभावने समुद्र तट व फ्रेंक लाइफ स्टाइल आपमें एक नई ऊर्जा का संचार कर देगी और आप कह उठेंगे कि 'क्या जिंदगी वाकई में इतनी खूबसूरत है।' यदि आप उन्मुक्तता पसंद करते हैं और अपने जीवनसाथी के साथ अंतरंग पल गुजारना चाहते हैं तो 'गोवा(भारत)' आपके लिए बेहतर पर्यटन स्थल सिद्ध होगा।
लुभावने समुद्र तट :-
गोवा, भारत का एक ऐसा राज्य है जहाँ अनगिनत 'समुद्र तट' हैं, जहाँ की स्वच्छंद व उन्मुक्त लाइफ स्टाइल पर्यटकों को गोवा की ओर खींच लाती है।गोवा में इतने अधिक बीच है कि पर्यटक को गोवा के सभी बीचों को देखने में एक महीने से भी अधिक वक्त लग जाएगा।



लुभावने समुद्र तट व फ्रेंक लाइफ स्टाइल

वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी गोवा बहुत प्रसिद्ध है। गोवा के इन समुद्र तटों पर आप समुद्र की लहरों पर वाटर सर्फिंग, पैरासेलिंग, वाटर स्किइंग, स्कूबा डाइविंग, वाटर स्कूटर आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।
विदेशी सैलानियों की बहुतायत व लुभावने समुद्र तट का मस्त नजारा भारतीय पर्यटकों को भी सहसा गोवा आने को आमंत्रित करता है। नवविवाहितों के हनीमून के लिए भी गोवा एक बढ़िया स्थान है।
गोवा के कुछ प्रसिद्ध 'बीच' दोला पाउला, कैलेंगुट, अंजुना, आरामबोल, कोलवा, मीरामार, वागाटोर, अगोंडा आदि हैं, जिनसे होकर मांडवी, चापोरा, जुआरी, साल, तालपोना और तीराकोल नामक छ: नदियाँ बहती हैं।
अंजुना बीच :- यह डबोलिन एयरपोर्ट से 57 किमी दूर स्थित है। यह गोवा के बड़े समुद्र तट में शुमार है। अंजुना बीच उत्तर, दक्षिण और मध्य तीन भागों में विभाजित है। इसके उत्तरी भाग में कई सारे बड़े, रेस्टोरेंट व होटल हैं। इस बीच पर एक बहुत बड़ा साप्ताहिक बाजार भी लगता है।
कैलेंगुट बीच :- यह गोवा के समुद्र तट में सबसे खूबसूरत 'बीच' है। डबोलिन एयरपोर्ट से इसकी दूरी 48 किमी है। यह गोवा पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। यहाँ के लेट नाइट डिस्को, रेस्टोरेंट व मार्केट पर्यटकों की पहली पसंद है। इस खूबसूरत बीच के आसपास बागा और कोडोंलिन दो अन्य समुद्र तट है। यह बीच तैराकी के लिए बहुत अच्छी जगह है।

'जिला फोंडा(गोवा ) में  स्थित  यह स्थान दूध सागर कहलाता है,जो  अभयारण्य में स्थित  है'



गोवा-यात्रा का अर्थ पूरा आनंद :-
वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी गोवा बहुत प्रसिद्ध है। गोआ के इन समुद्र तटों पर आप समुद्र की लहरों पर वाटर सर्फिंग, पैरासेलिंग, वाटर स्किइंग, स्कूबा डाइविंग, वाटर स्कूटर आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।
मानसून में गोवा की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। हरियाली की चादर ओढ़ने से यहाँ के समुद्रतटीय इलाके व सड़के और भी खूबसूरत हो जाती है और ऐसे में गोवा की सड़कों पर अपने हमसफर के साथ लांग ड्राइव का मजा ही कुछ और होता है। आपको यहाँ बाइक आसानी से किराए पर मिल जाएँगी, जिसकी सवारी करके आप गोवा के हसीन नजारों का आनंद उठा सकते हैं।

प्रकृति की गोद में बसा 'गोवा'


'मंगेशपुर(गोवा) के पास के एक गांव की हवेली'
गोवा के प्रमुख शहर :- 
(१.)पणजी :-
पणजी गोवा की राजधानी व एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। यहाँ की सँकरी गलियाँ और उनमें स्थित सुंदर चर्च पणजी को एक अलग ही खूबसूरती प्रदान करते हैं। यहाँ का चर्च ऑफ अवर लेडी इमेक्यूलेट, लार्गो दा इग्रेजा,गोआ स्टेट म्यूजियम, जामा मस्जिद, दूधसागर फॉल, महालक्ष्मी मंदिर और मारूती मंदिर पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।
(२.)मपुसा :-
यह गोवा का एक प्रमुख तीसरा बड़ा शहर है। शुक्रवार को लगने वाला यहाँ का साप्ताहिक बाजार पर्यटकों के लिए खरीददारी का अच्छा स्थान है। यहाँ का पुराना हनुमान मंदिर, द चर्च ऑफ अवर लेडी मिरेकल, लार्ड बोधगेश्वर टेंपल, टोर्डा आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल है।
(३.)मडगाँव :-
यह दक्षिणी गोवा का प्रमुख नगर है। यह गोआ का दूसरा बड़ा शहर ‍तथा व्यवसायिक केंद्र है। यहाँ के मार्केट बहुत प्रसिद्ध है। यदि आप शॉपिंग के शौकीन है तो मडगाँव आपके लिए एक अच्छा स्थान है। यहाँ के पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र चर्च ऑफ होली स्पिरिट, हाऊस ऑफ सेवन गेबेल्स, कोल्वा बीच, एनसेस्ट्रल गोआ आदि है।
गोवा के ऐतिहासिक चर्च व खूबसूरत मंदिर भी पर्यटकों को गोआ में छुट्टियाँ बिताने को आमंत्रित करते हैं।

(१.)गोवा के ऐतिहासिक चर्च :-
गोवा के ऐतिहासिक चर्चों में सेंट फ्रांसिस, ऑफ असीसी, होली स्पिरिट, पिलर सेमिनरी, सालीगाँव, रकोल आदि चर्च है। इसके अतिरिक्त सेंट काजरन चर्च, सेंट आगस्टीन टॉवर, ननरी ऑफ सेंट मोनिका तथा सेंट ऐरक्स चर्च भी प्रसिद्ध है।


बासिसलका बॉम जीसस गिरजाघर,गोवा


(२.)गोवा के प्रसिद्ध मंदिर :-
गोवा के प्रसिद्ध मंदिरों में कामाक्षी, 
देवस्थान श्री नागेशी,सप्तकेटेश्‍वर, श्री शांतादुर्ग, महालसा नारायणी, परनेम का भगवती मंदिर और महालक्ष्मी मंदिर आदि हैं।

देवस्थान श्री नागेशी, गोवा


'मंगेश मंदिर पोंडा(गोवा) से चार कि.मी. दूरी पर स्थित'


(३.)गोवा के अभयारण्य :- 
गोवा में कई संग्रहालय व अभयारण्य है। बोंडला अभयारण्य, कावल वन्य प्राणी अभयारण्य, कोटिजाओ वन्य प्राणी अभयारण्य आदि प्रमुख है। इसके अलावा गोवा का अगुडा किला भी प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है।
'कोटिजाओ वन्य प्राणी अभयारण्य'

गोवा पहुँचने के विभिन्न मार्ग एवं साधन :-
गोवा का निकटतम हवाईअड्डा डबोलिन हवाई अड्डा है, जो गोवा से लगभग 29 किमी दूर है। गोआ के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और चेन्नईसे सीधी विमान सेवा उपलब्ध है। गोवा 'कोंकण रेलवे' से जुड़ा है अत: ट्रेन से भी आप आसानी से गोवा पहुँच सकते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा भी गोवा का सीधा संबंध मुंबई, बेंगलुरू, पुणे आदि शहरों से है |

'गोवा-यात्रा का अर्थ पूरा आनंद'

--विचार-प्रधान लोक-कथा-- (भाग-एक)

प्रियमित्रों जीवन में लोक-कथाओं का अत्यंत प्रभावशाली प्रभाव होता है, मेरा जीवन भी इस प्रभाव से अनेक कमज़ोर क्षणों में प्रभावित होकर मुझे पुन: जीवन शक्ति प्रदान कर गया.....,आपको भी इन लोक कथाओं से प्रेरणादायक जीवन-शक्ति मिले,इस कारण के साथ लोक-कथाओं का एक क्रम प्राम्भ कर रहा हूँ, आप भी उदारता से इस क्रम में अपना योगदान अवश्य प्रदान करें.....
                                                            (भाग-एक)
कौशल  राज्य के राजा बिम्बसार ने  एक रात विचित्र सपने देखे। उन सपनों का अर्थ उन्हें समझ में नहीं आया। उन्हें डर लगा कि कहीं इन सपनों का अर्थ अनर्थकारी न हो। इसलिए प्रातःकाल होते ही उन्होंने अपने राज्य के विद्वान दरबारियों को बुलाकर
सपनों का रहस्य जानना चाहा।
दरबारी सुनकर बड़्रे खुश हुए,उन्होंने सोचा कि यह राजा से अधिक से अधिक धन ऐंठने का सुनहला मौक़ा है। यह सोचकर दरबारियों  ने निश्चय कर लिया कि राजा को इन सपनों का ऐसा अर्थ बता दें जिस से उनका पूरा लाभ हो। इसलिए सब ने एक मत होकर राजा से निवेदन किया, ‘‘महाराज, इन सपनों का अर्थ तुरन्त बताया नहीं जा सकता। हम सपनों से सम्बन्धित ग्रन्थों को पढ़ कर इनका सही अर्थ निकालेंगे। इसलिए आप कृपया हमें दो-चार दिन का समय दे दीजिए।''
राजा बिम्बसार ने दरबारियों को एक सप्ताह की मोहलत दी। उस अवधि के बाद दरबारी राजा के पास जाकर बोले, ‘‘हम सब ने आप के सपनों पर कई ग्रन्थों की सहायता से शोध किया। अन्त में इस निर्णय पर पहुँचे हैं कि ये सपने किसी विपत्ति के सूचक हैं। आप के परिवार और राज्य में कोई अनर्थ होनेवाला है।'' राजा यह सुनकर बैचैन हो उठे! चिंतित होकर बोले, ‘‘इस अनर्थ को रोकने का कोई उपाय तो होगा? आप लोग पुनः विचार करके हमारा उचित मार्गदर्शन कीजिए!''
दरबारियों ने राजा को सलाह दी ‘‘हाँ महाराज! इस विपत्ति को टालने का बस एक ही उपाय है! आप को देश के हर चौराहे पर यज्ञ कराना होगा और यज्ञ की समाप्ति पर दरबारियों को भोज और मुँहमाँगा पुरुस्कार एवं पदवी  देनी होगी। इस प्रकार करने से आनेवाली आपत्ति टल जायेगी और सारे देश का कल्याण होगा।''।
राजा बिम्बसार ने दरबारियों के अनुसार कोषाध्यक्ष को यज्ञ कराने का आदेश दे दिया।
महारानी बड़ी बुद्धिमती थीं। उन्होंने राजा से निवेदन किया, ‘‘आप जल्दी में इन सपनों के बारे में कोई निर्णय नहीं लें। वास्तव में ये दरबारी विद्वान नहीं लगते। समस्त विद्याओं के ज्ञाता भगवान बुद्ध आजकल जेठवन में ठहरे हुए हैं। आप कृपया उनकी सेवा में पहुँचकर अपने सपनों का हाल बताइए और वे जैसा आदेश दें, वैसा ही कीजिए।''महाराजा ने महारानी की सलाह मान ली। वे स्वयं अधिकारियों के साथ जेठवन पहुँचे और भगवान बुद्ध को भिक्षा एवं आशीर्वाद के लिए अपने महल में निमंत्रित किया।भगवान बुद्ध के पधारते ही राजा ने निवेदन किया, ‘‘भगवान! आप सर्वज्ञ हैं। मैंने कुछ अनर्थकारी सपने देखे हैं और इस कारण मैं बहुत चिंतित हूँ। कृपया इन सपनों का अर्थ बताकर आने वाली विपत्ति से मेरी और प्रजा की रक्षा करें प्रभु!''
भगवान बुद्ध ने मुस्कुराते हुए कहा‘‘राजन, आप सपनों का वृत्तान्त बताइए। फिर मैं उनका रहस्य बताऊँगा।''
राजा बिम्बसार ने अपना सपना सुना कर निवेदन किया ‘‘सबसे पहले मैंने चार भैंसें देखे। वे रंभाते और लड़ते हुए राजमहल में घुस आये। कई लोग उन भैसों की लड़ाई देखने के लिए वहाँ पर एकत्र हो गये। परन्तु उसके बाद भैंसें लड़ना छोड़कर अपने-अपने रास्ते चले गये। इसका क्या अर्थ हुआ भगवान!'' ।
बुद्ध ने सपने का अर्थ समझाया ‘‘इस सपने का अर्थ यह है कि आप के वंश के बाद के राजा पापी हो जायेंगे। उनके राज्य काल में आसमान के बादल बिना वर्षा किये लौट जायेंगे, जिससे जनता को निराशा होगी।''
राजा ने दूसरा सपना बुद्ध को बताया ‘‘भगवान! मैंने एक और विचित्र सपना देखा। मैंने छोटे पौधों में पूरी ऊँचाई तक बढ़े बिना मंजरी और फल भी लगे देखे। क्या इसका भी कोई रहस्य है प्रभु?''
बुद्ध ने बड़े सहज भाव से बताया ‘‘यह स्वप्न भी उसी युग से सम्बन्धित है। उस युग में लड़कियों के बाल विवाह होंगे और वयस्क होने के पूर्व ही वे माता बन जायेंगी।''।
राजा ने एक और सपना बताया, ‘‘भगवान, मैंने बछड़ों से गायों को दूध पीते देखा।''
भगवान बुद्ध ने स्पष्ट किया ‘‘आने वाले युग में बूढ़े लोग अपना पेट भरने के लिए अपने छोटों पर निर्भर करेंगे।'' ।
राजा ने अपना अगला सपना बताया, ‘‘मैंने देखा कि किसान हलों में बैलों की जगह बछड़ों को बाँध रहे हैं।''
भगवान बुद्ध ने स्पष्ट बताया ‘‘उस युग में राजा योग्य मंत्रियों को हटा कर अनुभवहीन और अयोग्य व्यक्तियों को उनके स्थान पर नियुक्त करेंगे।''।
राजा ने पूछा ‘‘इसके बाद मैंने खुली जगह पर एक विचित्र घोड़ा को देखा। उसके दोनों तरफ़ मुँह थे। वह दोनों मुँहों से दाना खा रहा था। इस विचित्र सपने का भी क्या कोई रहस्य है प्रभु! ज़रा मुझे बताइये'' ।
बुद्ध ने कहा ‘‘यह स्वप्न भी बड़ा अर्थपूर्ण है राजन! इस सपने का मर्म यह है कि आनेवाले युग में न्यायाधीश निष्पक्ष न्याय नहीं करेंगे और दोनों पक्षों से रिश्वत लेंगे। फिर भी वे किसी के प्रति भी न्याय नहीं करेंगे।'' ।
राजा ने इसका रहस्य पूछा ‘‘एक आदमी एक रस्सा बाँट रहा था। रस्सा बाँटने के बाद बँटे हुए हिस्से को नीचे गिराता जा रहा था। उस आदमी की आँख बचा कर एक मादा सियार नीचे पड़्रे बँटे रस्से को चबाती जा रही थी।'' ।
महात्मा बुद्ध ने सपने का अर्थ स्पष्ट करते हुए कहा ‘‘आनेवाले युग में पाप बढ़ जाने से अधिक लोग दरिद्र हो जायेंगे। पति का कड़ी मेहनत का धन, उनकी पत्नियाँ तुरन्त खर्च कर देंगी ।''
राजा बिम्बसार ने सन्तुष्ट होकर एक अन्य सपने के बारे में बताते हुए कहा- ‘‘मैंने राजमहल के पास जल से भरा हुआ एक घड़ा देखा। उसके चारों तरफ़ कई खाली घड़्रे थे। वहाँ पर सभी जाति और वर्ण के लोग पानी भर कर ला रहे थे और भरे हुए घड़े में ही डाल रहे थे, जब कि भरा हुआ घड़ा छलक रहा था। खाली घड़े में कोई पानी नहीं डाल रहा था। आ़खिर ऐसा क्यों?''
भगवान बुद्ध ने इस स्वप्न का अर्थ बताते हुए कहा, ‘‘भविष्य में अन्याय और अधर्म बढ़ जायेगा। प्रजा कठिन परिश्रम से धन कमा कर राजा के भय से खज़ाने में डाल देगी जहाँ पहले ही धन भरा होगा। लेकिन प्रजा के घर खाली घड़ों की भाँति एक दम खाली रहेंगे।''
राजा ने एक और स्वप्न सुनाया ‘‘एक अन्य स्वप्न में मैंने एक पात्र में कुछ अनाज पकते देखा। लेकिन अन्न समान रूप में नहीं पक रहा था। पात्र के एक हिस्से में अन्न पक कर गल गया था, जब कि दूसरे हिस्से का अन्न ठीक पका हुआ था । और एक और हिस्से में अन्न कच्चा ही था।'' ।
बुद्ध ने इसका मर्म बताते हुए कहा, ‘‘भविष्य में खेती-बाड़ी कुछ ऐसी ही होगी। कुछ लोग भविष्य में अति वृष्टि से पीड़ित रहेंगे और कुछ हिस्से में सूखा पड़ेगा।''
एक और स्वप्न बताते हुए राजा ने उसका मर्म पूछा, ‘‘कुछ लोगों को गली-गली घूम कर चन्दन बेच कर धन लेते हुए मैं ने देखा।''
‘‘इसका अर्थ यह है कि आनेवाले युग में नीच व्यक्ति धर्मोपदेश देकर तुच्छ भौतिक सुख प्राप्त करेंगे।'' बुद्ध ने सपने का रहस्य बताया।
राजा बिम्बसार ने एक और स्वप्न सुनाया ‘'मैंने एक सपना और देखा। पानी पर पत्थर तैर रहे हैं और राजहंसों का एक झुण्ड कौओं के पीछे रेंगता जा रहा है। एक अन्य स्थान पर कुछ बकरियों को बाघ को मारकर खाते देखा।''
बुद्ध ने उस सपने का अर्थ बताते हुए कहा, ‘‘भविष्य में बड़े-बड़े महात्मा भी समाज में अनादरित होकर समय के प्रवाह में पत्थरों की तरह वह जायेंगे। नीच लोगों के हाथ में शासन होने के कारण राजहंस जैसे सन्त कौओं के समान दुष्ट लोगों के चरण-चिन्हों पर चलेंगे । दुष्ट व्यक्तियों के हाथों में अधिकार आ जाने से सात्विक गुण वाले निर्दोष व्यक्ति भी उनसे भयभीत रहेंगे। इतना ही नहीं, वे नीच व्यक्ति अवसर पाकर उत्तम व्यक्तियों का अन्त भी कर डालेंगे।''
भगवान बुद्ध के प्रवचनों से राजा बिम्बसार के सारे सन्देह दूर हो गये। साथ ही उनकी भय चिन्ता भी दूर हो गई। वे समझ गये कि दरबारियों ने अपने स्वार्थ के कारण उन्हें ऐसा परामर्श दिया था। इसलिए उन्होंने यज्ञ कराने का विचार छोड़ दिया तथा महात्मा बुद्ध को भिक्षा देकर उन्हें आदर-सत्कार के साथ विदा किया।
(साभार)

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2011

'संस्कृत है हिन्दी की जननी'


मेरे परमप्रिय स्नेही मित्रों प्रस्तुत आलेख में मैंने अपनी सन १९७७ इसवी में प्रकाशित पुस्तक "हिंदी का इतिहास' से कुछ प्रसंग लिए हैं, यह बताना भी ज़रूरी है कि इस आलेख को यहाँ रचित करने के लिए मेरे प्रिय मित्र श्री.लोवी भारद्वाज द्वारा प्राप्त हुयी है,उनके प्रति विनम्र आभार.....! संभवत: आप में कई मित्र मुझसे सहमत नहीं हों, उनसे यही कहूँगा कि मेरी अल्पबुद्धि ने जितना मुझे विश्लेषण का अवसर प्रदान किया, उतना ही मैं आपके समक्ष रखने में समर्थ हो सका !
संस्कृत मां, हिन्दी गृहिणी और अंग्रेजी नौकरानी है, ऐसा कथन डॉ. फादर कामिल बुल्के का है जो संस्कृत और हिन्दी की श्रेष्ठता को बताने के लिए सम्पूर्ण है। मगर आज हमारे देश मे देवभाषा और राष्ट्रभाषा की दिनो दिन दुर्गती होती जा रही है। या यूं कह ले की आज के समय मे मां और गृहिणी पर नौकरानी का प्रभाव बढता चला जा रहा है तो गलत नही होगा !
संस्कृत विश्व की सभी भाषाओं की जननी है। आज विश्व में 35 हजार भाषा परिवार हैं। उनमें नियंत्रण रखने वाला संस्कृत वाग्मय है।हम सब यह जानते हैं कि कोई भी भाषा एक आदमी द्वारा बनाई नहीं जा सकती। भाषा का निर्माण या विकास धीरे-धीरे समाज में आपस में बोलचाल से होता है। समय के साथ-साथ भाषा बदलती रहती है, इसलिए एक भाषा से दूसरी भाषा बन जाती है।
हिन्दी भाषा का उद्भव एवं विकास में उसकी पूर्ववर्ती भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है।जब भारत ‘जगद्गुरु’ की संज्ञा से अभिहित था, इस समय वैदिक संस्कृत बोली जाती थी। जो आदिकाल से ईसा पूर्व पाँचवीं शती तक प्रयुक्त होती रही। समय के साथ वैदिक संस्कृति ही संशोधन प्राप्त कर (व्याकरण के नियमों से सँवर कर) संस्कृत बनी और 500 ई. पूर्व से 100 ई. तक चलती रही।संस्कृत के बाद पहली प्राकृत या पाली आ गई। यह गौतमबुद्ध के समय बोली जाती थी, जो 500 ई. पूर्व से 100 ई. तक रही।
इसके बाद दूसरी प्राकृत आ गई। जो पाँच नामों से जानी जाती थी-
(1) महाराष्ट्री; (2) शौरसेनी; (3) मागधी; (4) अर्द्धमागधी; (5) पैशाची।
इनका प्रचलन 100 ई. से 500 ई. तक रहा।इसी दूसरी प्राकृत से नई भाषा पनपी जिसे ‘अपभ्रंश’ कहा जाता है। जिसके तीन रूप थे-
(1) नागर; (2) ब्राचड़; (3) उपनागर।
इस अपभ्रंश से कई भाषाएँ विकसित हुईं। जैसे-हिन्दी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, पंजाबी आदि।
यदि हम गुजराती, मराठी आदि भाषाओं को एक-दूसरे की बहन कह दें तो अनुचित न होगा क्योंकि ‘अपभ्रंश’ इनकी जननी है।जिस प्रकार भारत में कई प्रांत के कई जिले हैं, उसी प्रकार हिन्दी भाषा में कई उपभाषाएँ हैं।इनमें ब्रजभाषा, अवधी, डिंगल या राजस्थानी, बुंदेलखण्डी, खड़ी बोली, मैथिली भाषा आदि का नाम उल्लेखनीय है।
इन सभी भाषाओं के साहित्य को हिन्दी का साहित्य माना जाता है क्योंकि ये भाषाएँ हिन्दी साहित्य के इतिहास में ‘अपभ्रंश’ काल से उन समस्त रचनाओं का अध्ययन किया जाता है उपर्युक्त उपभाषाओं में से भी लिखी हो ! समाज में उभरने वाली हर सामाजिक, राजनीतिक, साम्प्रदायिक, धार्मिक, सांस्कृतिक स्थितियों का प्रभाव साहित्य पर पड़ता है। जनता की भावनाएँ बहुत कुछ राजनीतिक, सामाजिक, साम्प्रदायिक तथा धार्मिक परिस्थितियों से प्रभावित होती हैं। इसलिए साहित्य सामाजिक जीवन का दर्पण कहा गया है। इस प्रकार यह बात उभर कर आती है कि साहित्य का इतिहास मात्र आँकड़े या नामवली नहीं होती अपितु उसमें जीवन के विकास-क्रम का अध्ययन होता है। मानव-सभ्यता-संस्कृति और उसके क्रमिक विकास को जानने का मुख्य साधन साहित्य ही होता है। साहित्य समाज का दर्पण होता है, इसलिए उसमें मानव-मन के चिन्तन-मनन, भावना और उसके विकास का रूप प्रतिबिम्बित रहता है। अत: किसी भी भाषा के साहित्य का अध्ययन करने और उसके प्रेरणास्रोत्रों को जानने के लिए उसकी पूर्व-परम्पराओं और प्रवृत्तियों का ज्ञान आवश्यक है।हिन्दी भाषा के उद्भव-विकास में उसकी पूर्ववर्ती भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-
वैदिक संस्कृत:-
जिस समय हमारा देश जगद्गुरु की संज्ञा से अभिहित था, वैदिक संस्कृत ही भारतीय आर्यों के विचारों की अभिव्यक्ति करती थी। प्राय: यह आदि काल से ईसा पूर्व पाँचवीं शती तक प्रयोग में लायी जाती रही।संस्कृत- वैदिक संस्कृत ही समय के साथ संस्कार एवं संशोधन प्राप्त कर, व्याकरण के नियमों से सुसज्जित होकर संस्कृत भाषा बन गई। ईसा से लगभग छ: शताब्दी पूर्व महर्षि पाणिनी की ‘अष्टाध्यायी’ के निर्माण के साथ ही     संस्कृत में एकरूपता आ गई। यह भाषा 500 ई. पूर्व से 1000 ई. तक चलती रही।पहली प्राकृत या पाली-संस्कृति साहित्य में व्याकरण के प्रवेश ने जहाँ एक ओर उसे परिमार्जित कर शिक्षितों की व्यवहारिक भाषा के पद पर प्रतिष्ठित किया वहाँ दूसरी ओर उसे जनसाधारण की पहुँच के बाहर कर दिया। ऐसे समय में लोक भाषा के रूप में मागधी पनप रही थी, जिसका व्यवहार बौद्ध लोग अपने सिद्धान्त के प्रचारार्थ कर रहे थे। इसी को पोली कहकर संबोधित किया गया।
अशोक के शिलालेखों पर ब्राह्मी और खरोष्ठी नामक दो लिपियाँ मिलती हैं। इसी को कतिपय भाषा वैज्ञानिक पहली प्राकृत कहकर पुकारते हैं इस भाषा का काल 500 ई. पूर्व से 100 ई. पूर्व तक निश्चित किया है।
दूसरी प्राकृत-पहली प्राकृत साहित्यकारों के सम्पर्क में आते ही दूसरी प्राकृत बन बैठी और उसका प्रचलन होने लगा। विभिन्न अंचलों में वह भिन्न-भिन्न नामों से पुकारी गई। इस प्रकार इसके पाँच भेद हुए-
(1.)महाराष्ट्री-मराठी
(2.)शौरसेनी-पश्चिमी हिन्दी, राजस्थानी, पहाड़ी, गुजराती
(3.)मागधी-बिहारी, मागधी, उड़िया, असमिया
(4.)अर्द्ध मागधी-पूर्वी हिन्दी
(5.)पैशाची-लहंदा, पंजाबी
इस प्रकार क्रमश: लोकवाणी, प्रचलित बोलियों एवं साहित्यिक भाषा के विकास क्रम ने प्राचीन हिन्दी को जन्म दिया जो खड़ी बोली हिन्दी की जननी है। यही ‘प्राचीन हिन्दी’ या ‘हिन्दवी’ अपभ्रंश और आधुनिक खड़ी बोली के मिलनरेखा के मध्य-बिन्दु को निर्धारित करती है। हिन्दी-साहित्य में इतिहास लिखना कब और कैसे प्रारम्भ हुआ, यह विचारणीय प्रसंग है। इतिहास लिखने वालों की दृष्टि अपने आप चौरासी वैष्णव की वार्ता और भक्तकाल की ओर खिंच जाती है परन्तु तथ्यों और खोजबीन से यह पता चलता है कि इसका श्रीगणेश पाश्चात्य साहित्य के प्रभाव से ठाकुर शिवसिंह सेंगर (सन् 1883 ई.) द्वारा लिखित ‘कवियों के एक वृत्त संग्रह’ के द्वारा हुआ।संस्कृत आज विज्ञान की भाषा बन गई है। वैज्ञानिक इस पर कई रिसर्च कर रहे हैं ।
हिंदी और उर्दू दो अलग भाषायें हैं पर बोली होने की वजह से एक जैसी लगती हैं। यह भाषायें इस तरह आपस में मिली हुईं है कि कोई उर्दू बोलता है तो लगता है कि हिंदी बोल रहा है और उसी तरह हिंदीबोलने वाला उर्दू बोलता नजर आता है। दोनों के बीच शब्दों का विनिमय हुआ है और हिंदी में उर्दू शब्दों के प्रयोग करते वक्त नुक्ता लगाने पर विवाद भी चलता रहा है। बोली की साम्यता के बावजूद दोनोंकी प्रवृत्ति अलग अलग है।
संस्कृत भाषा का क्षेत्र व्यापक है। सभी क्षेत्रों में विस्तृत जानकारी मिलती है। संस्कृत भाषा के शब्द कोष में हर समस्या का समाधान है। ऐसा शब्द कोष किसी भी भाषा का नहीं है। इससे नित्य नए शब्द बनाए जा सकते है। संस्कृत भूत, भविष्य और वर्तमान काल में भी समाप्त नहीं हो सकती। पाश्चातय सभ्यता के कारण इसके उपयोग में कमी आई है। जनसाधारण के बोलचाल में उपयोग नहीं आने के कारण बोलने में कुछ कठिनाई आती है। जबकि संस्कृत भाषा सरल, सुबोध, सुग्मय है। इसे रुचिकर बोलने का प्रयास करें, तो आदमी बोलने में सफल हो सकता है। संस्कृत भाषा आदिभाषा है और सब भाषाओं की जननी है। संस्कृत भाषा नष्ट नहीं हो सकती। कुछ लोग कहते हं संस्कृत मृतभाषा है, लेकिन यह अमर भाषा है ।
आज के समय मे नयी पीढी तो ये कहने मे जरा भी गुरेज नही करती की मेरी हिन्दी अच्छी नही है अत: मै अंग्रेजी मे ही बात करने या कहने को प्राथमिकता दूंगा। महात्मा गाँधी ने कहा थाकी अखिल भारत के परस्पर व्यवहार के लिये ऐसी भाषा की आवश्यकता है जिसे जनता का अधिकतम भाग पहले से ही जानता समझता है। मगर आज जितना प्रयास हिन्दी को बचाने के लिए किया जा रहा है, उससे कही ज्यादा जोर अंग्रेजी को बढाने के लिए हो रहा है । तो क्या अब ये मान लिया जाए की बिना अंग्रेजी बोले हम पूर्ण भारतीये नही कहे जा सकते ?ये बात अंग्रेजी का विरोध करने के लिए नही कह रहा हूं, बल्कि मेरी ये बात तो हिन्दी के उपर अंग्रेजी को प्राथमिकता देने पर केन्द्रीत है । आज हिन्दी बोलने वाले को निकृष्ट और अंग्रेजी बोलने वाले को उत्कृष्ट समझे जाने पर है । आज हमारा देश बदल तो बहुत गया है मगर इस बदलाव ने हमारी मूल पहचान को भी बदल कर रख दिया है । जो देश मानव-भाषा की जननी कही जाती है, आज उसी देश की भाषा को लिखने और बोलने मे, उसी देश के लोग अगर परहेज करने लगे तो फिर इससे बडा सांस्कारिक पतन और क्या कहा जा सकता है ! आज अगर आप प्रवाहिक अंग्रेजी या फिर कामचलाऊ अंग्रेजी भी बोल सकते है तो आप नि:संदेह किसी अच्छे जगह पर नौकरी पाने के ज्यादा हकदार बन जाते है, उन लोगो के बनिस्पत जो बहुत अच्छी हिन्दी लिख और बोल दोनो सकते है ।
सरलता, बोधगम्यता और शैली की दृष्टि से विश्व की भाषाओं में हिन्दी महानतम स्थान रखती है। आज उस महान हिन्दी रूपी बिन्दी को सर से उतारने पर तुले हम भारतीयों को एक बार रूक कर ये देखना पडेगा कि हमारा ये कृत्य हमारी आने वाले पीढी को क्या देकर जाएगा । कही ऐसा ना हो की आने वाली पीढी अपनी राष्ट्र भाषाई निर्धनता के लिए हमे कभी माफ ना करे । अनेकता मे एकता का मंत्र को प्रतिपादित करने और हमारे देश को एकजुट बनाए रखने मे राष्ट्रभाषा से बडा योगदान न पहले किसी का थाऔर न आगे किसी का होगा ।
अत: अपनी राष्ट्रभाषा पर हमे गर्व होना चाहिए । इसे अपनाने और हर जगह प्रयोग मे लाने से ही हम अपनी महान सांस्कृतिक विरासत को बचा सकते है ।
देशोन्नति के लिये हिंदी भाषा को पहले भी अपनाया गया था और भविष्य मे भी इसे बरकरार रखने की आवश्यक्ता है । जो भाषा जन्म से ही अपने पैरों पर खडी मानी गई है जरुरत है उसे अपने साथ लेकर चलने की क्यूंकी इसी से हम अपने चिर काल से विकसित संस्कारों की छ्टा पूरी दुनिया मे बिखेर सकते है।
"हिन्दी का गौरव शाली पक्ष":--
राष्ट्रभाषा के रूप में हुई थी यहां, स्थापित हिन्दी निष्पक्ष।
संस्कृत है इसकी जननी, संस्कार पाणिनी के हैं।
रामायण, वेदों से जुड़ते शब्द, इसी में मिलते हैं।
सूर, तुलसी, कबीर, रहीम इसमें सभी समाए हैं।
मीरा,रसखान आदि ने, इसके गुण गाए हैं।
मैथिली, सुमित्रा, दिनकर ने, इस भाषा को तराशा।
प्रेमचंद, सुभद्रा, महादेवी ने, इस भाषा को नक्काशा।
रस,छ्न्द,अलंकार हैं, इसमें पिरोए हुए।
अस्मिता और गरिमा को, स्वयं में संजोए हुए।
आती है हर बरस, बधाई हमें देते हुए।
भारत माता का आंचल दूध में भिगोते हुए।
हिन्दी ने हर भाषा को, प्रेम से अपनाया है।
जग में अपना स्थान, स्वयं कमाया है।
इसकी महिमा का हम, कितना बखान करें।
आओ एक साथ मिलकर, हिन्दी में ज्ञान दान करें।
हिन्दी हमेशा उन्नत रहे फले फूले और हिन्दुस्तानियों के सर पर बिन्दी बन चमकती रहे की आशा के साथ............
सादर,
आपका स्नेहाकांक्षी.
--डॉ.मनोज चतुर्वेदी
“जय हिंद ,जय हिंदी”


               “मानस भवन में आर्यजन जिसकी उतारें आरती । 
                    भगवान भारतवर्ष में गूँजे हमारी भारती ”