रविवार, 24 जुलाई 2011

आज का इतिहास,प्रथम-भाग

(जुलाई माह की ०१ से १५ तक विभिन्न तिथियों का ऐतिहासिक महत्त्व)



 जुलाई माह की ०१ से १५ तक विभिन्न तिथियों का ऐतिहासिक महत्त्व--
१ जुलाई कैलंडर (२०११) के अनुसार वर्ष का १८२वॉ (लीप वर्ष मे १८३वॉ) दिन है। साल मे अभी और १८३ दिन बाकी है।
१ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं:-
(१) सन १८६७ ईसवी - कैनेडा को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली। १५ वीं शताब्दी ईसवी के अंत में कैनेडा की खोज हुई और उस समय से लगभग दो शताब्दियों तक फ़्रांस और ब्रिटेन ने इस देश पर अधिकार के लिए आपस में कड़ी प्रतिस्पर्धा की।
(२) सन १९६२ ईसवी को ब्रुनई नामक छोटे से देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। यह देश १८९९ से १९१७ ईसवी तक रवांडा के साथ जर्मनी का उपनिवेश रहा। 
(३) सन १९९७ ईसवी को ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण द्वीप हांग कांग को १५५ वर्ष के अतिग्रहण के बाद चीन को लौटाया।
१ जुलाई को निम्नलिखित कुछ और प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:
(१) सन १४८१ ईसवी - क्रिस्चियन दुसरा, डेन्मार्क का राजा
(२) सन १५३४ ईसवी - फ्रेडरिक दुसरा, डेन्मार्क का राजा।
(३) सन १६४६ ईसवी -गोटफ्रेड लायब नीट्ज़ नामक जर्मन गणितज्ञ और दार्शनिक
(४) सन १७४२ ईसवी - जॉर्ज क्रिस्तॉफ लिश्टेनबर्ग, जर्मन भौतिकशास्त्री
(५) सन १७८८ ईसवी - ज्याँ-व्हि्टर पाँसेले, फ्रेंच गणितज्ञ
(६) सन १८६७ ईसवी - ज़हे अल मसूद, संत 
(७) सन १९०६ ईसवी - एस्टे लॉडर, अमेरिकन उद्योगपती
(८) सन १९१३ ईसवी - वसंतराव नाईक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
(९) सन १९२१ ईसवी - सेरेत्से खामा, बोत्स्वाना के प्रथम राष्ट्रपति
(१०) सन १९२७ ईसवी - चन्द्रशेखर - भारत के नवें प्रधानमंत्री
(११) सन १९३८ ईसवी - पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, भारतीय बाँसुरीवादक
(१२ सन १९५१ ईसवी - फ्रेड श्नायडर, अमेरिकन संगीतकार
(१३) सन १९६१ ईसवी - कल्पना चावला, भारतीय-अमेरिकन अंतरिक्षयात्री
१४) सन १९६१ ईसवी - डायेना, वेल्स राजकुमारी
१ जुलाई को कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ:
(१) सन १९७१ईसवी  - सर विल्यम लॉरेन्स ब्रॅग, ऑस्ट्रेलियन-ब्रिटिश भौतिकशास्त्री
(२) सन १९९४ ईसवी - राजाभाऊ नातू, (मराठी रंगकर्मी)
***
२ जुलाई का ऐतिहासिक महत्त्व --
२ जुलाई कैलंडर (२०११) के अनुसार वर्ष का १८३वॉ (लीप वर्ष मे १८४वॉ) दिन है। साल मे अभी और १८२दिन बाकी है।
२ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं:-
(१) २ जुलाई सन १८८९ ईसवी को ब्राज़ील में एक शांत विद्रोह के बाद राजशाही शासन व्यवस्था का समापना और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की स्थापना हूई।
(२) २ जुलाई सन १९६१ को अमरीका के सन १९५४ में साहित्य का नोबल पुरुस्कार प्राप्त विख्यात लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे का निधन हुआ। वे सन १८९९ में जन्में और कुछ समय तक ब्रिटेन और फ़्रांस में पत्रकारिता की।
(३) २ जुलाई सन १९७६ ईसवी को उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम एक बार फिर आपस में मिलकर एक देश में परिवर्तित हो गये और हनोई नगर इस देश की राजधानी घोषित किया गया। 
***
३ जुलाई का ऐतिहासिक महत्त्व --
३ जुलाई कैलंडर (२०११) के अनुसार वर्ष का १८४वॉ (लीप वर्ष मे १८५वॉ) दिन है। साल मे अभी और १८१दिन बाकी है।
३ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं:-
(१) ३ जुलाई सन १७५१ ईसवी को स्वेडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए। लम्बे समय के निरंतर शोधर्काय और प्रयोग के बाद उन्होंने इस महत्वपूर्ण धातु का पता लगाया। यह धातु इस समय औद्योगिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। अपने अधिक टिकाउपन के कारण यह विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में प्रयोग होती है।
(२) ३ जुलाई सन १८८३ ईसवी को चेक गणराज्य के विख्यात लेखक फ्रैन्टस कैफ़का पैदा हुए। उन्हें बड़े लेखों की रचानाओं का अध्ययन करने में बड़ी रुचि थी। और फिर धीरे धीरे वे स्वयं भी लिखने लगे। चुँकि उनका बचपन कठिनाइयों में बीता इस लिए वे संसार को बड़ी ही निराक्षा के साथ देखते थे। वे सारी वस्तुओं को निराशा करने वाली और व्यर्थ समझते थे। उनकी यह विशेषता उनकी रचनओं में स्पष्ट रुप से देखी जा सकती है। सन १९२४ में टीबी के रोग में कैफ़का का निधन हुआ।
(३) ३ जुलाई सन १९०४ ईसवी को अंतर्राषट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडर हर्टज़ल का निधन हुआ। वे सन १८६० ईसवी में हंग्री की राजधानी बुडापेस्ट में जन्मे और कुछ समय के बाद ऑस्ट्रिया चले गये। यहॉ उनके मन में यहूदियों को एक अलग देश में एकत्रित करने के विचार ने ज़ोर पकड़ा।
(४) ३ जुलाई सन १९२२ ईसवी - कॉर्निल्ल के नाम से मशहूर गिलोम कोर्नलिस वैन बिवरलू चित्रकार,का जन्म हुआ |
***
४ जुलाई कैलंडर (२०११) के अनुसार वर्ष का १८५वॉ (लीप वर्ष मे १८६वॉ) दिन है। साल मे अभी और १८० दिन बाकी है।
४ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं:-
(१) ४ जुलाई सन १७७६ ईसवी को अमरीका के तत्कालीन १३ राज्यों के प्रतिनिधियों ने फिलाडेल्फिया नगर में इस देश की स्वतंत्र के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये।
(२) ४ जुलाई सन १८४८ ईसवी को फ्रांसवा शाटोब्रेयां नामक फ़्रांसीसी शायर का निधन हुआ। वे सन १७६८ ईसवी में जन्में और शिक्षा प्राप्ति के बाद कुछ यमय अमरीका और कुछ समय ब्रिटेन में बिताया वे फ़्रांस की क्रान्ति और नेपोलियन बोनापार्ट के समर्थकों में नही थे उन्होंने फ़्रांसीसी साहीत्य की सराहनीय सेवा की है।
(३) ४ जूलाई सन १९४६ ईसवी को द्वीप समूह फिलीपीन को अमरिका से स्वतंत्रता मिली। स्पेन की सरकार के पिटठु पुर्तग़ाली खोजकर्ता माज़लान ने १५२१ ईसवी में पहले योरोपीय के रुप में इस भूमि पर क़दम रखा।
 ४ जूलाई को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:
(१) १८९८ - गुलज़ारीलाल नन्दा - भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्राधानमंत्री
(२) १९६२ - पाम श्राइवर - टेनिस खिलाड़ी
***
५ जुलाई कैलंडर (२०११) के अनुसार वर्ष का १८६वॉ (लीप वर्ष मे १८७वॉ) दिन है। साल मे अभी और १७९ दिन बाकी है।
५ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं:-
(१) ५ जुलाई सन १८११ ईसवी को वेनेज़ोएला देश को स्वंतंत्रता मिलीं और प्रतिवर्ष आज के इस देश में इस देश में स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जाता है। १६वीं ईसवी शताब्दी के आरंभ से लेकर तीन शताब्दियों तक यह देश स्पेन के अधिकार में रहा।
(२) ५ जुलाई सन १९६२ ईसवी को अलजीरिया की जनता ने फ़्रांसीसी अतिग्रहणकारियों से वर्षो तक संघर्ष करने और दस लाख शहीदों की भेंट चढ़ाने के बाद स्वतंत्रता प्रापत की।
(३) ५ जुलाई सन १९७७ ईसवी को पाकिस्तान में जनरल मोहम्मद ज़ियाउल हक़ ने देश की संकटमयी परिस्थितयों से लाभ उठाकर एक रक्तरंजित विद्रोह किया और जुलफ़ेक़ार अली भुटटो की सरकार को गिरा दिया।
***
६ जुलाई कैलंडर (२०११) के अनुसार वर्ष का १८७वॉ (लीप वर्ष मे १८८वॉ) दिन है। साल मे अभी और १७८ दिन बाकी है।
६ जुलाईका ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं:-
(१) ६ जुलाई सन १२६५ ईसवी को इटली के वरिष्ठ शायर डान्टे ऐलीगरी का फलोरांस नगर में जन्म हुआ। उन्होंने साहित्य के अलावा राजनीति में भी दक्षता प्राप्त थी।
(२) ६ जुलाई सन १८३७ ईसवी - रामकृष्ण गोपाल भंडारकर, समाजसुधारक का जन्म हुआ |
(३) ६ जुलाई सन १८८५ ईसवी को हाईड्रोफ़ोबिक अर्थात जलातंक की बीमारी का टीका खोज लिया गया। फ़्रांस के वैज्ञानिक लुई पास्चर ने इस टीके का आज के दिन सफल परीक्षण किया।
(४) ६ जुलाई सन १९४४ ईसवी - महात्मागांधी को पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।
(५) ६ जुलाई सन १९६२ ईसवी को अमरीकी लेखक विलियम फाल्कनर का निधन हुआ। वे सन १८९७ ईसवी में जन्मे थे ।
(६) ६ जुलाई सन १९६४ ईसवी को अफ़्रीका महाद्वीप का देश मालावी ब्रिटेन से आजाद हुआ और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
***
७ जुलाई कैलंडर (२०११) के अनुसार वर्ष का १८८वॉ (लीप वर्ष मे १८९वॉ) दिन है। साल मे अभी और १७७ दिन बाकी है।
७ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं:-
(१) ७ जुलाई सन १५६७ ईसवी में योरोपीयों ने सोलोमन द्वीप समूह की खोज की।
(२) ७ जुलाई स १८९८ ईसवी को आज़ेन्शटाइन नामक रुसी फिल्म निर्देशक का जन्म हुआ। उन्होंने सन १९२४ ईसवी में पहली फिल्म का निर्देशन किया जिसके नाम का हिंदी अनुवाद हड़ताल है।
(३) ७ जुलाई सन १९२६ ईसवी को ब्रिटेन के पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ एडवर्ड ब्राउन का निधन हुआ। वे सन १८६२ ईसवी में जन्में ओर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उन्होंने पूर्वी देशों की भाषाओं की शिक्षा दी।
(४) ७जुलाई सन १९७८ ईसवी को ऑस्तृलिया महाद्वीप के पूर्वोत्तरी द्वीपसमूह सोलोमन को स्वतंत्रता मिली।
***
८ जुलाई कैलंडर (२०११) के अनुसार वर्ष का १८९वॉ (लीप वर्ष मे १९०वॉ) दिन है। साल मे अभी और १७६ दिन बाकी है।
८ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं:-
(१) ८ जुलाई सन १०९९ - प्रथम क्रुसेड: भूख से पीड़ित १५,००० ईसाई सैनिकों ने एक धार्मिक जुलूस में यरुशलम की ओर कूच किया।
(२) ८ जुलाई सन १२८३ - सिसिलीयाई वेस्पर का युद्ध; माल्टा की लड़ाई।
(३) ८ जुलाई सन १४९७ - वास्को द गामा ने यूरोप से भारत की प्रथम जलयात्रा आरंभ की।
(४) ८ जुलाई सन १८०७ ईसवी -रूस के टिलसिट नामक क्षेत्र में इस देश के शासक ज़ार एलेग्ज़न्डर प्रथम और फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट के बीच इसी क्षेत्र के नाम के एक समझौते पर हस्ताक्षर हए।
(५) ८ जुलाई सन १८५८- ग्वालियर के किले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने सांति की घोषणा की थी।
(६) ८ जुलाई सन १८८९- बॉल स्ट्रीट पत्रिका का प्रकाशन आरंभ हुआ।
(७) ८ जुलाई सन १९१८- भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।
(८) ८ जुलाई सन १९४८- संयुक्त राज्य अमेरिका में वायु सेना में पहली महिला नियुक्त हुई।
(९) ८ जुलाई सन १९५४- सतलज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने उद्घाटन किया था।
(१०) ८ जुलाई सन १९७५-  म्यामाँ के बगाँ में आए भूकंप में हजारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की छति हुई।
(११) ८ जुलाईसन १९९६ -अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए युद्ध के दौरान परमाणु हथियारों की धमकी को गैर कानूनी ठहराया।
८ जूलाई को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:
(१)सन १५२८ - इमेनुएल फ़िलिबर्ट, सैवोय का ड्यूक (मृत्यु १५८०)
(२)सन १५४५ - स्पेन का डॉन कार्लोस (मृत्यु १५६८)
(३)सन १५९३ - आर्टीमिसिया जेन्टिलीस्कि, इतालवी चित्रकार (मृत्यु १६५३)
(४)सन १६२१ - ज़ीन दि ला फ़ोन्टेन, फ़्रांसीसी लेखक (मृत्यु १६९५)
(५)सन १७६० - किस्चन क्रैम्प, फ़्रांसीसी गणितज्ञ (१८२६)
(६)सन १७६६ - डोमिनीक ज़ीन लैरी, फ़्रांसीसी शल्य-चिकित्सक (मृत्यु १८४२)
(७)सन १७९२ - सैक्से-हिल्डबर्घाउसन की थेरेसी, बावारिया की महारानी (मृत्यु १८५४)
(८)सन १८१९ - फ़्रांसिस लियोपोल्ड मैक्क्लिंटोक, ब्रिटिश नोसैनिक अधिकारी और खोजकर्ता (मृत्यु १९०७)
(९)सन १८३० - फ़्रेड्रिक विलियम सीवार्ड, अमेरिकी सहायक सचिव (मृत्यु १९१५)
(१०)सन १८३० - ऐलेक्ज़ेन्ड्रा आयोसिफ़ोव्ना, ऐल्टनबर्ग की ग्रांड ड्यूचेस (मृत्यु १९११)
(११)सन १८३६ - जोसफ़ चैम्बरलैन, अंग्रेज़ राजनीतिज्ञ (मृत्यु १९१४)
(१२)सन १८३८ - फ़र्डिनेंड वोन ज़ेपेलिन, जर्मन आविष्कारक (मृत्यु १९१७)
(१३)सन १८३९ - जॉन डी रॉकेफ़ैलर, अमेरिकी उद्योगपति और लोकोपकारक (१९३७)
(१४)सन १८५१ - ऑर्थर ईवान्स, अंग्रेज़ पुरातत्त्वज्ञ (मृत्यु १९४१)
(१५)सन १८५७ - ऐल्फ़्रेड बिनेट, फ़्रांसीसी मनोवैज्ञानिक (मृत्यु १९११)
(१६)सन १८६७ - कॉथे कोल्वित्ज़, जर्मन कलाकार (मृत्यु १९४५)
(१७)सन १८७८ - जिमी क्विन, स्कॉटिश फुटबॉलर (मृत्यु १९४५)
(१८)सन १८८२ - पेर्सी ग्रैंजर, ऑस्ट्रेलियाई संगीतकार (मृत्यु १९६१)
(१९)सन १८८५ - अर्नस्ट ब्लोक, जर्मन दार्शनिक (मृत्यु १९७७)
(२०)सन १८९२ - रिचर्ड ऐल्डिंग्टन, अंग्रेज़ कवि (मृत्यु १९६२)
(२१)सन १८९२ - पावेल कोरिन, रूसी चित्रकार (मृत्यु १९६७)
(२२)सन १८९५ - इगोर टाम, रूसी भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता (मृत्यु १९७१)
(२३)सन १८९८ - मेलविल उइक्क, अमेरिकी अभिनेता (मृत्यु १९७२)
(२४)सन १९१४ - ज्योति बसु, भारतीय मार्क्सवादी राजनितिज्ञ (पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री)
(२५)सन १९५८ - कैविन बीकन , अमेरिकी अभिनेता
(२६)सन १९५८ - नीतु सिंह, हिंदी चलचित्र अभिनेत्री, (काला पत्थर) (दीवार)
(२७)सन १९७२ - सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान
८ जुलाई को कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों का निधन हुआ:
(१)सन ८१० - पेपिन, इटली का राजा (जन्म ७७३)
(२)सन ९०१ - संत ग्रिम्बाल्ड
(३)सन ९७५ - इंग्लैंड का राजा ऐड्गार
(४)सन ११५३ - पोप युजीन तृतीय
(५)सन १५३८ - डिऐगो डि एल्माग्रो, स्पेनी खोजकर्ता (जन्म १४७५)
(६)सन १६२३ - पोप ग्रिगोरि पंद्रहवां (जन्म १५५४)
(७) सन १६८९ - एड्वर्ड वूस्टर, अंग्रेज कनेक्टिकट अग्रगामी (जन्म १६२२)
(८)सन १६९५ - क्रिस्चियन ह्यूजीन्स, डच वैज्ञानिक (जन्म १६२९)
(९)सन १७१६ - रॉबर्ट साउथ, अंग्रेज़ गिरिजाघर पादरी (जन्म १६३४)
(१०)सन १७२१ - ईलिहु येल, अमेरिकी येल विश्वविद्यालय दानकर्ता
(११)सन १७२६ - जॉन केर, स्कॉटिश जासूस (जन्म १६७३)
(१२)सन १७८४ - टॉर्बर्न बर्जमैन, स्वीडिश रसायनज्ञ (जन्म १७३५)
(१३)सन १८२२ - पेर्सी बाय्स्शी शैली, अंग्रेज़ कवि (जन्म १७९२)
(१४)सन १८२६ - लूथर मार्टिन, अमेरिकी राजनेता (जन्म १७४८)
(१५)सन १८५० - राजकुमार अडोल्फस, कैम्ब्रिज के प्रथम ड्यूक (जन्म १७७४)
(१६)सन १८५५ - सर विलियम एड्वर्ड पैरी, अंग्रेज़ आर्कटिक खोजी (जन्म १७९०)
(१७)सन १८५९ - नार्वे और स्वीडन के राजा ऑस्कर प्रथम (जन्म १७९९)
(१८)सन १८९५ - जोहान जोसेफ़ लौशमिड, ऑस्ट्रियाई वैज्ञानिक (जन्म १८२१)
(१९)सन १९७९ - एलिज़ाबेथ रायन - अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी जिन्होंने ३० युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते
(२०) सन १९९४ ईसवी -उत्तरी कोरिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और इस देश की कम्युनिष्ट पार्टी के महासचिव किम इल सांग (जन्म सन १९१२ ईसवी )
(२१)सन २००७ - चन्द्रशेखर - भारत के नवें प्रधानमंत्री
(२२) सन १९६७ - फातिमा जिन्ना, मुहम्मद अली जिन्ना की बहन
***
९ जुलाई कैलंडर (२०११) के अनुसार वर्ष का १९०वॉ (लीप वर्ष मे १९१वॉ) दिन है। साल मे अभी और १७५ दिन बाकी है।
९ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं:-
(१) ९ जुलाई सन १८१६ ईसवी - अर्जेनटाइना को स्वतंत्रता मिली । १६ वीं ईसवी शताब्दी को आरंभ में यह देश स्पेन का उपनिवेश बना।
(२) ९ जुलाई सन १९४८ ईसवी - एक महीने के संघर्ष विराम के बाद अरबों और जायोनी शासन के बीच दोबारा युद्ध आरंभ हो गया यह युद्ध मई सम १९४८ में अतिग्रहणकारी जायोनी शासन की स्थापना के बाद से आरंभ हुआ था और जून के महीने में संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की मांग पर दोनो पक्षों के बीच संघर्ष विराम हुआ।
(३) ९ जुलाई सन १९७२ ईसवी - फिलिस्तीनी लेखक ग़स्सान कनआनी और उनके भतीजे को ज़ायोनी शासन की भयानक जासूसी संस्था मोसाड के तत्वों ने शहीद कर दिया। श्री कनआनी, जो ज़ायोनी शासन के विरुद्ध व्यापक संघर्ष में भी शामिल थे, उस समय शहीद हो गये जब लेबनान की राजधानी बैरुत में मोसाड द्वारा उनकी गाड़ी में रखा गया।
(४) ९ जुलाई सन २००२ ईसवी को अफ़्रीक़ी देशों के राष्ट्राध्यक्षों की सहमति से अफ़्रीक़ी संघ ने अफ़्रीक़ा एकता संगठन का स्थान लिया। यह संगठन सन १९६३ में बनाया गया था। इसका उददेश्य अफ़्रीक़ी देशों के बीच मतभेदो को दूर करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना था।
***
१० जुलाई कैलंडर (२०११) के अनुसार वर्ष का १९१वॉ (लीप वर्ष मे १९२वॉ) दिन है। साल मे अभी और १७४  दिन बाकी है।
१० जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं:-
(१) १० जुलाई सन ८७४ ईसवी को उत्तरी योरोप के आइसलैंड द्वीप की खोज हुई, नार्वे के शिकारियों ने इस द्वीप की खोज की थी। वर्ष १२६१ में इस द्वीप पर नार्वे का अधिकार हो गया और एक शताब्दी बाद डेनमार्क ने नार्वे और आइसलैंड दोनों पर क़ब्ज़ा कर लिया।
(२) १० जुलाई सन १७४१ ईसवी को डेनमार्क के विटस ब्रिंग नामक खोजकर्ता ने अलास्का क्षेत्र का पता लगाया। वे अपने बादबानी जहाज़ से रुस जा रहे थे कि उन्होंने अस्का क्षेत्र को देखा जो कैनेडा के पश्चिमोत्तर में स्थित है। यह तेल सम्पन्न देश १८६७ ईसवी तक रुस के जार शासक के अधिकार में रहा किंतु इस वर्ष ज़ार शासन ने अलास्का को ७ मिलयन डॉली में अमरीका के हाथ बेच दिया। और अब अलास्का अमरीका का ४९वां राज्य है।
(३) १० जुलाई सन १९३१ ईसवी को पहली महिला विमान चालक ने संसार का चक्कर लगाने के लिए उड़ान आरंभ की। यह महिला जर्मनी की रहने वाली थी उसका नाम बायनहोज़न था। उसने २७५ घंटे में हवाई जहाज़ से ३१ हज़ार किलोमीटर की दूरी तय की। इसके बाद उसने और बड़ी यात्रा का आरंभ किया किंतु इस यात्रा के दौरान वो लापता हो गयी और उसके बारे में कूछ पता नहीं चल सका है।
(४) १० जुलाई सन १९४० ईसवी को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ़्रांस के तत्कालीन प्रधान मंत्री और वरिष्ठ सेनाधिकारी माईल हेनरी पैटन ने जर्मनी से अपने देश की पराजय के बाद सत्ता अपने हाथ में ले ली।
(५) १० जुलाई सन १९७३ ईसवी को केंद्रीय अमरीका महाद्वीप के बाहमास द्वीप समूह को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली आज के दिन को इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है।
१० जूलाई को निम्नलिखित कुछ प्रसिद्द व्यक्तियों के जन्मदिन हैं:
(१)सन १९४३ - आर्थर ऐश - प्रसिद्ध अफ्रीकी अमरीकी टेनिस खिलाड़ी (निधन 1993)
(२) सन १९४५ - वर्जीनिया वेड - संयुक्त राजशाही की टेनिस खिलाड़ी
(३) सन १९५६ - आलोक नाथ -हिंदी फ़िल्मी कलाकार 
***
११ जुलाई कैलंडर (२०११) के अनुसार वर्ष का १९२वॉ (लीप वर्ष मे १९३वॉ) दिन है। साल मे अभी और १७३ दिन बाकी है।
११ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं:-
(१) ११ जुलाई सन १९२१ ईसवी को मंगोलिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा कि। मंगोलिया का इतिहास बड़ा पुराना है। मंगोल लड़ाका सरदार चंगेज़ ख़ान ने १३वीं शताब्दी ईसवी के आरंभ से इसी देश से सीमा विस्तार का अपना अभियान आरंभ किया और पूर्वी यूरोप तक बढ़ता चला गया।
(२) ११ जुलाई सन १९२२ - हॉलीवुड बाउल की शुरुआत।
(३) ११ जुलाई सन १९८७ ईसवी को संसार की जनसंख्या पांच अरब के आंकड़े तक पहुँची। संसार के पांच अरबवें बच्चे का जन्म योगोस्लाविया में हुआ जिसका नाम मैटिज़ गैस्पर रखा गया।
(४) ग्यारह जुलाई सन १९६७ ईसवी को अमरीकी राष्ट्रपति जॉन क्वेन्सी एडम्ज़ का जन्म हुआ।
***
१२ जुलाई कैलंडर (२०११) के अनुसार वर्ष का १९३वॉ (लीप वर्ष मे १९४वॉ) दिन है। साल मे अभी और १७२ दिन बाकी है।
१२ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं:-
(१)  १२ जुलाई सन ७११ ईसवी को मुसलमान सेना पति तारिक़ बिन ज़ियाद भारी सेना के साथ स्पेन में प्रवाष्टि हुए।
(२) १२ जुलाई सन १२३३ ईसवी को मिस्र में इसकंददिया बंदरगाह को सलीबी सेना की युद्धक नौकाओं ने घेर लिया। उस समय सलीबी युद्ध काल के विख्यात मुस्लिम सेनापति सलाहुद्दीन अय्यूबी इसकंदरिया के शासक थे |
(३) १२ जुलाई सन १९४६ ईसवी को अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के बैतुल मुक़द्दस नगर में स्थित मलिक दाऊद होटल को आतंकवादी ज़ायोनी गुट
एयरगोन ने विस्फोट से उड़ा दिया।
***
१३ जुलाई कैलंडर (२०११) के अनुसार वर्ष का १९४वॉ (लीप वर्ष मे १९५वॉ) दिन है। साल मे अभी और १७१ दिन बाकी है।
१३ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं:-
(१) १३ जुलाई सन ६४ ईसवी को रोम में भयानक आग लगी। चूँकि उस समय अधिकतर इमारतें लकड़ी की बनी होती थीं अत: देखते ही देखते ऐतिहासिक नगर रोम का अधिकाश भाग राख के ढेर में बदल गया और भारी संख्या में लोग मारे गये।
(२) १३ जुलाई सन १७७१ ईसवी को ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद समाप्त हुई। यह लम्बी यात्रा, जिसमें वैझानिकों का एक दल दक्षिणी गोलार्ध की वनस्पतियों, जीव जन्तुओं और निवासियों के बारे में और एक अन्य दल अंतरिक्ष ग्रहों के बारे में जानकारी के लिए प्रयासरत था, २६ जुलाई सन १७६८ ईसवी को आरंभ हुई।
(३) १३ जुलाई सन १७७२- कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की।
(४) १३ जुलाई सन १८०३- राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरु किया था।
(५) १३ जुलाई सन १८८२- रूस में चेरनी के निकट हुई रेल दुर्घटना में 200 लोगों की मृत्यु हो गई।
(६) १३ जुलाई सन १८८७- स्कॉटलैंड में दूसरा रेल पुल शुरु हुआ जिसका प्रयोग आज भी जारी है।
(७) १३ जुलाई सन १८९७- मारकोनी ने बेतार संदेश के लिए अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
(८) १३ जुलाई सन १९०५- कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र संजीवनी ने ब्रिटिस सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
(९) १३ जुलाई सन १९०८- लंदन में चौथा आधुनिक ओलंपिक खेल शुरु हुआ।
(१०) १३ जुलाई सन १९२२- ऐंकर ज़ॉरजेंसन, डेनमार्की राजनितिज्ञ का जन्मदिन |
(११) १३ जुलाई सन १९२९- क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरु की।
(१२) १३ जुलाई सन १९४५- मैक्सिको मरुस्थल में पहला परमाणु बम परिक्षण के लिए लाया गया।
(१३) १३ जुलाई सन १९७७- भारत सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मानों को वापस लेने की घोषणा की थी।
(१४) १३ जुलाई सन २०११- मुंबई में बम धमाके ने देश को दहला दिया, धमाकों में 20 से ज्यादा लोगों की मौत और 200 से ज्यादा लोगों के जख्मी हुए |
***
१४ जुलाई कैलंडर (२०११) के अनुसार वर्ष का १९५वॉ (लीप वर्ष मे १९६वॉ) दिन है। साल मे अभी और १७० दिन बाकी है।
१४ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं:-
(१) १४ जुलाई सन १७८९ ईसवी - फ़्रांस की कान्ति के दौरान बास्टिल के ऐतिहासिक जेल पर पेरिस की जनता ने अधिकार करके उसके बड़े भाग को तबाह कर दिया। यह इमारत सन १३६९ ईसवी में सैनिक प्रयोग के लिए बनाई गयी थी और कुछ समय तक इसे सैनिक दुर्ग के रुप में प्रयोग किया गया।
(२) १४ जुलाई सन १८६१ ईसवी - कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने अतीत के अविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों का प्रयोंग करके मशीन गन नामक हथियार बनाया। पहले यह हथियार स्वचलित नहीं था, उसमें लगे एक दस्ते को घुमाने से फ़ायर होता था किंतु बाद में विकसित हुआ और अब यह हथियार स्वचलित हो गया है।
(३) १४ जुलाई सन १९५८ ईसवी - इराक़ में जनरल अनरल अब्दुल करीम के विद्रोह के बाद राजशाही व्यवस्था का अंत और प्रजातंत्र की स्थापना हुई। इस विद्रोह में इराक़ नरेश फैसल द्वितीय उनके उत्तराधिकारी शाहज़ादा अब्दुल्ला और प्रधान मंत्री नूरी सईद मारे गये।
(४) १४ जुलाई सन २०११ ईसवी -इंडोनेशिया में माउंट लोकोन ज्वालामुखी फटने से करीब पांच हजार फीट की ऊंचाई तक गर्म लावा निकला।
(५) १४ जुलाई सन २०११ ईसवी -भारत की जनगणना के अनुसार 121 करोड़में से 69 प्रतिशत (83 करोड़) लोग गांवों में रह रहे हैं।
 ***
१५ जुलाई कैलंडर (२०११) के अनुसार वर्ष का १९६वॉ (लीप वर्ष मे १९७वॉ) दिन है। साल मे अभी और १६९ दिन बाकी है।
१५ जुलाई का ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित हैं:-
(१) १५ जूलाई सन १५८८ -इगिलिश चेनल में ब्रिटिश नव सेना और स्पेन की नव सेना के मध्य युद्ध छिड़ गया। स्पेन का युद्ध पोत अजेय माना जाता था। इस युद्ध में स्पेन के १३५ बड़े युद्ध पोतों ने स्कॉटलेंड की रानी मेरी स्टीवर्ट की हत्या का प्रतिशोध लेने के लिए ब्रिटेन पर आक्रमर्ण किया था। किन्तु तीन चक्रवात के कारण ८५ युद्ध पोत डूब गए और स्पेन के अजेय युद्ध पोत को भी पराजय का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद स्पेन की नव सेना कमज़ोर पड़ गई।
(२)१५ जूलाई सन १९२२- नोबेल पुरस्कार विजेता लिओन एम. लेडरमैन, अमेरिकी भौतिक विज्ञानी का जन्म हुआ |
(३)१५ जूलाई सन २०११- भारत ने एक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) द्वारा आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-12 को अंतरिक्ष कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
(४)१५ जूलाई सन २०११-टाटा समूह ने नैनो के बाद 32 हज़ार रुपए में घर देने की घोषणा की।(http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2011/07/110716_tata_housing_rj.shtml)
***
मित्रों,
यदि आपको भी जुलाई माह की ०१ से १५ तक विभिन्न तिथियों का ऐतिहासिक महत्त्व इसी प्रकार ऐतिहासिक महत्व के सन्दर्भ में कुछ ज्ञात हो तो आप भी हमारा ज्ञानवर्द्धन अवश्य करें....
इतिहास की संपूर्णता असाध्य सी है, फिर भी यदि हमारा अनुभव और ज्ञान प्रचुर हो, ऐतिहासिक सामग्री की जाँच-पड़ताल को हमारी कला तर्कप्रतिष्ठत हो तथा कल्पना संयत और विकसित हो तो अतीत का हमारा चित्र अधिक मानवीय और प्रामाणिक हो सकता है। सारांश यह है कि इतिहास की रचना में पर्याप्त सामग्री, वैज्ञानिक ढंग से उसकी जाँच, उससे प्राप्त ज्ञान का महत्व समझने के विवेक के साथ ही साथ ऐतिहासक कल्पना की शक्ति तथा सजीव चित्रण की क्षमता की आवश्यकता है । स्मरण रखना चाहिए कि इतिहास न तो साधारण परिभाषा के अनुसार विज्ञान है और न केवल काल्पनिक दर्शन अथवा साहित्यिक रचना है । इन सबके यथोचित संमिश्रण से इतिहास का स्वरूप रचा जाता है ।
'जय हिंद,जय हिंद'

1 टिप्पणी:

  1. आज ·ा इतिहास
    13 जुलाई ·ी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
    64 ईसवी ·ो रोम में भयान· आग लगी। चूँ·ि उस समय अधि·तर इमारतें ल·ड़ी ·ी बनी होती थीं अत: देखते ही देखते ऐतिहासि· नगर रोम ·ा अधि·ाश भाग राख ·े ढेर में बदल गया और भारी संख्या में लोग मारे गये।
    1534- ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर ·ब्जा ·िया।
    1645-अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइ·ल ·ी जगह रूस ·े शास· बने.
    1771 ईसवी ·ो ब्रिटेन ·े विख्यात नावि· जेम्ज़ ·ु· ·ी पृथ्वी ·े दक्षिणी गोलार्ध ·ी ऐतिहासि· खोज-यात्रा तीन वर्ष ·े बाद समाप्त हुई। यह लम्बी यात्रा, जिसमें वैझानि·ों ·ा ए· दल दक्षिणी गोलार्ध ·ी वनस्पतियों, जीव जन्तुओं और निवासियों ·े बारे में और ए· अन्य दल अंतरिक्ष ग्रहों ·े बारे में जान·ारी ·े लिए प्रयासरत था, 26 जुलाई सन 1768 ईसवी ·ो आरंभ हुई।
    1772- ·ैप्टन जेम्स ·ु· ने दक्षिणी सागर ·ी दूसरी यात्रा शुरु ·ी।
    1803- राजा राम मोहन राय और अलै·जेंडर डफ ने पांच छात्रों ·े साथ स्·ॉटिश चर्च ·ॉलेज शुरू ·िया था।
    1882- रूस में ट्रेन ·े पटरी से उतर जाने ·े ·ारण 200 लोगों ·ी मौत हो गई.
    1905- ·ल·त्ता ·े साप्ताहि· समाचार पत्र 'संजीवनी' ने ब्रिटिश सामानों ·े बहिष्·ार ·ा सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
    1923- ·ैलिफोर्निया ·े शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स ·े पास जमीन ·ी ·ीमतों ·ो बढ़ाने ·े लिए प्रचार ·े म·सद से '॥शद्यद्य42शशस्र' लिखा गया था.
    1929- क्रांति·ारी जतिंद्रनाथ ने अपनी ऐतिहासि· भूख हड़ताल शुरू ·ी।
    1941 - सुनीता जैन हिन्दी और अंग्रेज़ी ·ी आधुनि· ·हानी·ार और उपन्यास·ार ·ा जन्म हुआ
    1977- भारत सर·ार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरि· सम्मानों ·ो वापस लेने ·ी घोषणा ·ी थी।
    1995 - बंगाली लेखि·ा आशापूर्णा देवी ·ा निधन हुआ.
    1998 - भारत ·े लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन ·ा प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता, ब्राजील ने सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर ·िया।
    2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंध· रिहा।
    2001 - वर्ष 2008 ·े ओलम्पि· खेलों ·ी मेजबानी चीन (बीजिंग) ·ो सौंपी गयी।
    2004 - रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश ·े सुदूर पूर्ववर्ती इला·ों ·े वि·ास ·े लिए भारत से और मज़बूत संबंधों ·ी इच्छा जताई।
    2006 - परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ·ो सुपुर्द।
    2008 - अमेरि·ा में ग्रीन पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी ·ो अपना उम्मीदवार बनाया।
    2011 - देश ·ी आर्थि· राजधानी मुंबई तिहरे बम धमा·ों से दहल उठी थी. ये धमा·े मुंबई ·े झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए थे.

    जवाब देंहटाएं